TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Monday, June 22, 2026
  • Login
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

ढाई साल में चार बार बिजली दर वृद्धि, जनता पर आर्थिक हमला- दलेश्वर साहू

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
June 18, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
ढाई साल में चार बार बिजली दर वृद्धि, जनता पर आर्थिक हमला- दलेश्वर साहू
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के अध्यक्ष श्री नवीन जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेस वार्ता प्रभारी एवं डोंगरगांव विधायक श्री दलेश्वर साहू ने भाजपा सरकार पर जनता को लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार बनने के बाद से आम जनता पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है। ढाई वर्षों में चार बार बिजली दरों में वृद्धि कर सरकार ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ने का काम किया है।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जनता को सस्ती बिजली उपलब्ध कराई गई थी तथा बिजली बिल हाफ जैसी योजनाओं से लाखों परिवारों को राहत मिली थी। लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही बिजली दरों में लगातार वृद्धि कर जनता को महंगे बिजली बिलों के जाल में फंसा दिया है। जून माह में प्रदेश के 45 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिल औसतन तीन गुना तक बढ़कर आए हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।

IMG 20260618 WA0006

http://tv10mpcg.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260618-WA0012.mp4
http://tv10mpcg.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260618-WA0011.mp4

साहू ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाने के साथ-साथ 12 प्रतिशत विद्युत शुल्क का अतिरिक्त बोझ भी जनता पर डाल दिया है। प्रदेशभर में उपभोक्ताओं को अनाप-शनाप बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। कई स्थानों पर उपभोक्ताओं के बिल तीन गुना तक बढ़कर आ रहे हैं। सरकार जनता को राहत देने के बजाय बिजली विभाग के माध्यम से वसूली करने में लगी हुई है।

 

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के अध्यक्ष  नवीन जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम जनता, किसानों, युवाओं, महिलाओं और मजदूरों की सरकार नहीं, बल्कि बड़े उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के हितों की सरकार बनकर काम कर रही है। प्रदेश की जनता पहले से ही महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है, ऐसे में लगातार बढ़ते बिजली बिलों ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।

 

उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार 24 घंटे बिजली देने के अपने वादे को पूरा नहीं कर पा रही है, वहीं दूसरी ओर जनता को भारी-भरकम बिजली बिल थमाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद प्रदेशभर से शिकायतें सामने आ रही हैं कि वास्तविक खपत से अधिक रीडिंग दर्ज की जा रही है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिजली बिल चुकाने पड़ रहे हैं। बिना उपभोक्ताओं की सहमति के अनुबंध भार बढ़ाकर अतिरिक्त शुल्क वसूलना पूरी तरह जनविरोधी कदम है।

 

जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन करने वाला राज्य है, फिर भी यहां की जनता को महंगी बिजली खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। भाजपा सरकार जनता की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी बढ़ी हुई बिजली दरों, स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों और जनता पर डाले जा रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।

 

दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से मांग की कि बिजली दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए, स्मार्ट मीटर व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, बढ़े हुए बिजली बिलों की समीक्षा कर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए तथा जनता के हितों के साथ खिलवाड़ करना बंद किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा सरकार ने जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में व्यापक जनआंदोलन खड़ा करेगी।

 

बिजली महंगी, सेवा अधूरी और बिल तीन गुना भाजपा सरकार जनता को राहत नहीं, केवल लूट की सौगात दे रही है। कांग्रेस जनता के हक की इस लड़ाई को और तेज करेगी।

 

प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक ममता चंद्राकर,पूर्व जिला अध्यक्ष होरी राम साहू,शहर अध्यक्ष अशोक ठाकुर,महामंत्री मनीष शर्मा,महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी,सीमा अगम,वीरेंद्र जांगड़े,प्रशांत परिहार,वाल्मीकि वर्मा,अमन वर्मा,मेहुल सत्यवंशी,तुषार वर्मा,रामनारायण वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

जन्मदिवस को सेवा का पर्व बनाकर तुषार चन्द्रवंशी ने पेश की मिसाल, बैगा वनांचल के बच्चों के बीच बांटी खुशियां

Next Post

भाजपा का डबल इंजन गांव, गरीब, किसान और युवाओं को रौंद रहा: चोवाराम साहू

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

अभाविप ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की रखी मांग
छत्तीसगढ़

अभाविप ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की रखी मांग

June 21, 2026
विधायक भावना बोहरा द्वारा वनांचल ग्राम भैंसाओदार में आयोजित स्वस्थ आयु के लिए योग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा द्वारा वनांचल ग्राम भैंसाओदार में आयोजित स्वस्थ आयु के लिए योग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग

June 21, 2026
झिरिया खुर्द में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, तीन लोग दबे, घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर
छत्तीसगढ़

झिरिया खुर्द में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, तीन लोग दबे, घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

June 20, 2026
मगरदा के जर्जर सामुदायिक भवन में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़

मगरदा के जर्जर सामुदायिक भवन में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

June 20, 2026
पहली ही बारिश में उफान पर आगर नदी, जान जोखिम में डालकर रपटा पार कर रहे ग्रामीण
छत्तीसगढ़

पहली ही बारिश में उफान पर आगर नदी, जान जोखिम में डालकर रपटा पार कर रहे ग्रामीण

June 20, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आमंत्रण कार्ड पर सियासी हलचल!  विशिष्ट अतिथियों की सूची से कवर्धा जनपद अध्यक्ष का नाम गायब, चर्चाओं का बाजार गर्म 🔥
छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आमंत्रण कार्ड पर सियासी हलचल! विशिष्ट अतिथियों की सूची से कवर्धा जनपद अध्यक्ष का नाम गायब, चर्चाओं का बाजार गर्म 🔥

June 20, 2026
Next Post
भाजपा का डबल इंजन गांव, गरीब, किसान और युवाओं को रौंद रहा: चोवाराम साहू

भाजपा का डबल इंजन गांव, गरीब, किसान और युवाओं को रौंद रहा: चोवाराम साहू

Tags

#bajatsatra #bhawana #bohra #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breaking #viralnews #trendingnews #breaking #xident #viral #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #poejan #leteshnews #viralnews #trendingnews #kawardhachhattigarh #breakingnews #trendingnews #virapnews #breakingnews #viralnews #breakingnews #viralnews #trendingnews #cgnewy #holinews #trending #Kawardha #Kabirdham #EducationMatters #Anganwadi #SchoolDevelopment #CGNews #LocalNews #GroundReport #Infrastructure #StudentsSafety #VillageDevelopment #BreakingNews #kawardha nagarpalika #kawardhanappa #chouparty #leteshnews #Leteshnews #breakingnews #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #riyakesharwani #trending #viralmmews #10toppar #letshnews #Sushan #त्योहार #sushantihar #kawardha #trending #viralkhabar #trending #viralnews #trending news #viralkhabre #trendingkhabre #viralnew #ghotla #trendind #letesh news #viralnews #viralnews #bhawanabihara #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trending #Viral news #trendingnees #viralnews #trendingnews #Viralnews #trending news #viralnews #trendingnewsleteshnews #wiralnews #trendingnews #WomenRespect #Congress #VijayLaxmiTiwari #PoliticalStatement #धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती #ब्रेकिंगन्यूज #viralnews #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews #श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब Breaking News Watch Viral Video 👇 #Chhattisgarh #ViralVyideo #NewsAlert
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In