TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Sunday, June 21, 2026
  • Login
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

भाजपा का डबल इंजन गांव, गरीब, किसान और युवाओं को रौंद रहा: चोवाराम साहू

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
June 19, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
भाजपा का डबल इंजन गांव, गरीब, किसान और युवाओं को रौंद रहा: चोवाराम साहू
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा:- कांग्रेस के युवा नेता एवं कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष चोवाराम साहू ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा ने झूठे वादों और बड़े-बड़े दावों के सहारे सत्ता हासिल की, लेकिन आज गांव, गरीब, किसान और युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का तथाकथित डबल इंजन विकास का नहीं, बल्कि जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ, महंगाई और बेरोजगारी का प्रतीक बन गया है। जारी बयान में श्री साहू ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले देशवासियों को हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने, प्रत्येक नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये जमा कराने तथा किसानों की आय दोगुनी करने जैसे अनेक वादे किए थे। लेकिन वर्षों बाद भी इनमें से कोई भी वादा धरातल पर दिखाई नहीं देता। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को केवल सपने दिखाकर वोट हासिल किए गए और अब उन्हीं लोगों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। कांग्रेस नेता श्री साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है। इससे आम परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। उन्होंने कहा कि महंगाई ने मध्यम वर्ग, मजदूर, किसान और गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित किया है, लेकिन सरकार राहत देने के बजाय लगातार जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियां बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाली हैं, जबकि आम नागरिकों को लगातार कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।

IMG 20260619 WA0087

*बिजली दरों में वृद्धि से किसान और उपभोक्ता परेशान*

 

श्री साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान बिजली दरों में लगातार वृद्धि की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते ढाई वर्षों में चार बार बिजली दरों में बढ़ोतरी कर किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला गया है। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी पहले ही लागत बढऩे के कारण संकट में है। ऐसे समय में बिजली दरों में वृद्धि ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बढ़े हुए बिजली बिलों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आमजन में भारी नाराजगी है।

 

*खाद और बीज की समस्या से जूझ रहे किसान*

 

चोवाराम साहू ने कहा कि प्रदेश के किसान आज भी खाद और बीज की समस्या से जूझ रहे हैं। किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है और गुणवत्ता युक्त बीजों की कमी भी बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की वास्तविक समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।

 

*युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़*

 

श्री साहू ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार आज युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर घट रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन एवं भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर भी युवाओं में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने में भी विफल रही है, जिसके कारण लाखों युवा निराशा और अनिश्चितता के माहौल में जीवन जीने को मजबूर हैं।

 

*भ्रष्टाचार पर सरकार मौन*

 

चोवाराम साहू ने आरोप लगाया कि विकास और निर्माण कार्यों के नाम पर केंद्र से लेकर राज्य स्तर तक भ्रष्टाचार का वातावरण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तरों पर शिकायतें सामने आने के बावजूद निष्पक्ष जांच और ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इसके विपरीत दिखाई देते हैं। शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।

 

*जनता जवाब मांग रही है*

 

श्री साहू ने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता भाजपा सरकारों से जवाब मांग रही है। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और बढ़ती आर्थिक चुनौतियां लोगों के सामने सबसे बड़े मुद्दे बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों की नीतियों के कारण गांव, गरीब, किसान और युवा सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। अंत में उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि भाजपा का डबल इंजन विकास की राह पर नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान और युवाओं को रौंदने का काम कर रहा है। कांग्रेस जनता के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और जनहित से जुड़े प्रश्नों पर सरकार को जवाबदेह बनाने का कार्य करेगी।

———————

Image Description
Tags: #viralnews #trendingnewsleteshnews
ShareSendTweet
Previous Post

ढाई साल में चार बार बिजली दर वृद्धि, जनता पर आर्थिक हमला- दलेश्वर साहू

Next Post

उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा ने स्वयं के व्यय से डोगरिया कला में कराया सड़क निर्माण, ग्रामीणों एवं किसानों के चेहरे खिले

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

अभाविप ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की रखी मांग
छत्तीसगढ़

अभाविप ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की रखी मांग

June 21, 2026
विधायक भावना बोहरा द्वारा वनांचल ग्राम भैंसाओदार में आयोजित स्वस्थ आयु के लिए योग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा द्वारा वनांचल ग्राम भैंसाओदार में आयोजित स्वस्थ आयु के लिए योग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग

June 21, 2026
झिरिया खुर्द में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, तीन लोग दबे, घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर
छत्तीसगढ़

झिरिया खुर्द में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, तीन लोग दबे, घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

June 20, 2026
मगरदा के जर्जर सामुदायिक भवन में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़

मगरदा के जर्जर सामुदायिक भवन में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

June 20, 2026
पहली ही बारिश में उफान पर आगर नदी, जान जोखिम में डालकर रपटा पार कर रहे ग्रामीण
छत्तीसगढ़

पहली ही बारिश में उफान पर आगर नदी, जान जोखिम में डालकर रपटा पार कर रहे ग्रामीण

June 20, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आमंत्रण कार्ड पर सियासी हलचल!  विशिष्ट अतिथियों की सूची से कवर्धा जनपद अध्यक्ष का नाम गायब, चर्चाओं का बाजार गर्म 🔥
छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आमंत्रण कार्ड पर सियासी हलचल! विशिष्ट अतिथियों की सूची से कवर्धा जनपद अध्यक्ष का नाम गायब, चर्चाओं का बाजार गर्म 🔥

June 20, 2026
Next Post
उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा ने स्वयं के व्यय से डोगरिया कला में कराया सड़क निर्माण, ग्रामीणों एवं किसानों के चेहरे खिले

उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा ने स्वयं के व्यय से डोगरिया कला में कराया सड़क निर्माण, ग्रामीणों एवं किसानों के चेहरे खिले

Tags

#bajatsatra #bhawana #bohra #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breaking #viralnews #trendingnews #breaking #xident #viral #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #poejan #leteshnews #viralnews #trendingnews #kawardhachhattigarh #breakingnews #trendingnews #virapnews #breakingnews #viralnews #breakingnews #viralnews #trendingnews #cgnewy #holinews #trending #Kawardha #Kabirdham #EducationMatters #Anganwadi #SchoolDevelopment #CGNews #LocalNews #GroundReport #Infrastructure #StudentsSafety #VillageDevelopment #BreakingNews #kawardha nagarpalika #kawardhanappa #chouparty #leteshnews #Leteshnews #breakingnews #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #riyakesharwani #trending #viralmmews #10toppar #letshnews #Sushan #त्योहार #sushantihar #kawardha #trending #viralkhabar #trending #viralnews #trending news #viralkhabre #trendingkhabre #viralnew #ghotla #trendind #letesh news #viralnews #viralnews #bhawanabihara #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trending #Viral news #trendingnees #viralnews #trendingnews #Viralnews #trending news #viralnews #trendingnewsleteshnews #wiralnews #trendingnews #WomenRespect #Congress #VijayLaxmiTiwari #PoliticalStatement #धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती #ब्रेकिंगन्यूज #viralnews #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews #श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब Breaking News Watch Viral Video 👇 #Chhattisgarh #ViralVyideo #NewsAlert
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In