TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

जन्मदिवस को सेवा का पर्व बनाकर तुषार चन्द्रवंशी ने पेश की मिसाल, बैगा वनांचल के बच्चों के बीच बांटी खुशियां

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
June 16, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
जन्मदिवस को सेवा का पर्व बनाकर तुषार चन्द्रवंशी ने पेश की मिसाल, बैगा वनांचल के बच्चों के बीच बांटी खुशियां
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा:-  आज के दौर में जहां जन्मदिवस का आयोजन प्रायः केक काटने, भव्य समारोह और उत्सव तक सीमित होकर रह गया है, वहीं समाजसेवी **तुषार चन्द्रवंशी** ने अपने जन्मदिवस को मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़कर एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर बैगा जनजाति बाहुल्य वनांचल क्षेत्रों के दूरस्थ गांवों में पहुंचकर जरूरतमंद बच्चों के बीच खुशियां बांटी और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।

IMG 20260616 WA0019 IMG 20260616 WA0018 IMG 20260616 WA0017 IMG 20260616 WA0020 IMG 20260616 WA0014 IMG 20260616 WA0015 IMG 20260616 WA0013 IMG 20260616 WA0016 IMG 20260616 WA0012

तुषार चन्द्रवंशी ने अपने सहयोगियों के साथ वनांचल क्षेत्र के बैगा समुदाय के गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां के बच्चों का मुंह मिठा कराकर जन्मदिवस की खुशियां उनके साथ साझा कीं। कई बच्चे ऐसे मिले जो आर्थिक अभाव के कारण नंगे पैर स्कूल आने-जाने को मजबूर थे। ऐसे बच्चों के पैरों में उन्होंने स्वयं चप्पल पहनाई और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए आगे बढ़ने का हौसला दिया।

 

शिक्षा के महत्व को समझते हुए तुषार चन्द्रवंशी ने स्कूली बच्चों को कापियां, स्कूल बैग तथा अन्य अध्ययन सामग्री भी वितरित की। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। ग्रामीणों ने भी इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि जन्मदिवस मनाने का यह तरीका समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश देता है।

 

इस अवसर पर तुषार चन्द्रवंशी ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उनकी छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने जीवन के विशेष अवसरों को समाजहित के कार्यों से जोड़ दें, तो इससे अनेक जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां लाई जा सकती हैं।

 

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ और अन्य पारिवारिक आयोजनों को केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित न रखते हुए समाजसेवा के कार्यों से भी जोड़ना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों की मदद हो सके और सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ावा मिले।

 

तुषार चन्द्रवंशी की इस मानवीय पहल ने न केवल बैगा वनांचल के बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि वास्तविक खुशी दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने और सेवा भाव से कार्य करने में ही निहित है। उनकी इस पहल की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है तथा लोग इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायी कदम बता रहे हैं।

Image Description
Tags: #कवर्धा #ट्रेंड #वायरल
ShareSendTweet
Previous Post

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

03
छत्तीसगढ़

June 15, 2026
मानस मिश्रा बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कबीरधाम जिला संयोजक
छत्तीसगढ़

मानस मिश्रा बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कबीरधाम जिला संयोजक

June 15, 2026
विधायक निधि से यादव समाज सामुदायिक भवन के लिए मिले 15 लाख
छत्तीसगढ़

विधायक निधि से यादव समाज सामुदायिक भवन के लिए मिले 15 लाख

June 15, 2026
14 जून विश्व रक्तदाता दिवस पर 50 रक्तदाताओ को नयी चमक रक्तदान समिति ने किया सम्मानित
छत्तीसगढ़

14 जून विश्व रक्तदाता दिवस पर 50 रक्तदाताओ को नयी चमक रक्तदान समिति ने किया सम्मानित

June 15, 2026
3.76 करोड़ से अधिक की लागत से होगा बहुप्रतीक्षित ग्राम धौराबन्द-बंशापुर से प्राणखैरा तक सड़क निर्माण, विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

3.76 करोड़ से अधिक की लागत से होगा बहुप्रतीक्षित ग्राम धौराबन्द-बंशापुर से प्राणखैरा तक सड़क निर्माण, विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन

June 15, 2026
*विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश
छत्तीसगढ़

*विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश

June 12, 2026

Tags

#bajatsatra #bhormdevमहोत्सव #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breaking #viralnews #trendingnews #breaking #xident #viral #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #poejan #leteshnews #viralnews #trendingnews #kawardhachhattigarh #breakingnews #trendingnews #virapnews #breakingnews #viralnews #breakingnews #viralnews #trendingnews #cgnewy #holinews #trending #kawardha nagarpalika #kawardhanappa #chouparty #news #nsui #pandriya #viralnews #trending #riyakesharwani #trending #viralmmews #10toppar #letshnews #Sushan #त्योहार #sushantihar #kawardha #trending #viralkhabar #trending #viralnews #trending news #viral khabar #viralkhabre #trendingkhabre #viralnew #ghotla #trendind #letesh news #viralnews #viralnews #bhawanabihara #viralnews #breaking #viralnews #breakings #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trending #Viral news #trendingnees #viralnews #trendingnews #Viralnews #trending news #viralnewstrending #wiralnews #trendingnews #WomenRespect #Congress #VijayLaxmiTiwari #PoliticalStatement #धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती #न्यूज #videsh #ब्रेकिंगन्यूज #viralnews #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews #श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब **#जयश्रीराम #हिंदू_योद्धा #सनातनी** Breaking News Watch Viral Video 👇 #Chhattisgarh #ViralVyideo #NewsAlert
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In