पंडरिया:- गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्राम पंचायत दंशरगपुर के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। क्षेत्रीय विधायक Bhawna Bohra के मार्गदर्शन एवं सहयोग से जनपद पंचायत पंडरिया क्षेत्र क्रमांक 22 की जनपद सदस्य Rani Mithlesh Chandravanshi ने ग्राम दंशरगपुर में बोर खनन कार्य संपन्न कराया है। इस कार्य के पूर्ण होने से गांव में लंबे समय से बनी हुई पेयजल समस्या के समाधान का मार्ग प्रशस्त हुआ है।


जानकारी के अनुसार, ग्राम दंशरगपुर के ग्रामीण लंबे समय से पेयजल संकट का सामना कर रहे थे। गर्मी बढ़ने के साथ समस्या और गंभीर हो गई थी, जिससे ग्रामीणों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा था। ग्रामीणों द्वारा समस्या से अवगत कराए जाने पर जनपद सदस्य रानी मिथलेश चन्द्रवंशी ने तत्काल पहल करते हुए संबंधित विभागों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित किया और बोर खनन कार्य को स्वीकृति दिलाकर शीघ्र पूरा कराया।

बोर खनन कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने विधायक भावना बोहरा और जनपद सदस्य रानी मिथलेश चन्द्रवंशी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और संवेदनशीलता के कारण उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान संभव हो सका है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के लिए इसी प्रकार कार्य होते रहेंगे।
इस अवसर पर जनपद सदस्य रानी मिथलेश चन्द्रवंशी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। पेयजल, सड़क, भवन निर्माण और अन्य अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक भावना बोहरा के विशेष सहयोग से विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। ग्राम पंचायत चरखुरा कला और सराईपतेरा में लगभग 7.20 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य स्वीकृत एवं प्रगतिरत है। वहीं नवागांव तथा चरखुरा कला में लगभग 10.40 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी।
इसके अलावा ग्राम पंचायत डोगरिया कला में अटल सद्भावना भवन, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए 70 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है, जिन पर कार्य प्रगति पर है। क्षेत्र में सड़क, पेयजल, भवन निर्माण एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं अथवा निर्माणाधीन हैं।
क्षेत्रवासियों ने विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में अधोसंरचना विकास के साथ-साथ जनसुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने विधायक और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए शुभकामनाएं दीं।


























































































































