TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Friday, September 4, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

3.76 करोड़ से अधिक की लागत से होगा बहुप्रतीक्षित ग्राम धौराबन्द-बंशापुर से प्राणखैरा तक सड़क निर्माण, विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
June 15, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
3.76 करोड़ से अधिक की लागत से होगा बहुप्रतीक्षित ग्राम धौराबन्द-बंशापुर से प्राणखैरा तक सड़क निर्माण, विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया:- विधानसभा के दूरस्थ ग्रामों में वर्षों से लंबित सड़कों के निर्माण, पुल-पुलियों की स्वीकृति और आधारभूत संरचनाओं के विस्तार के लिए विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों का परिणाम आज जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सड़क निर्माण के माध्यम से गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को नया बल मिल रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम प्राणखैरा में विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित ग्राम धौराबन्द-बंशापुर से प्राणखैरा तक सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी। 3 करोड़ 76 लाख 23 हजार रुपए की लागत से 2.312 किलोमीटर तक पुल-पुलिया सहित निर्मित होने वाले इस सड़क से धौराबन्द, आमादाह, बंशापुर एवं प्राणखैरा सहित आस-पास के सैकड़ों ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही इस सड़क निर्माण से दामापुर क्षेत्र और उससे लगे ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को जिन्हें पहले कवर्धा, बोड़ला एवं रायपुर के लिए लम्बी दूरी तय करना पड़ता था अब इस सड़क के निर्माण से उनकी दूरी कम होगी साथ ही उनके श्रम, समय व आर्थिक बचत का लाभ भी मिलेगा। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों में उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला और सभी ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी और विधायक भावना बोहरा के प्रति आभार व्यक्त किया।

IMG 20260615 WA0025 IMG 20260615 WA0021 IMG 20260615 WA0023 IMG 20260615 WA0020 IMG 20260615 WA0018

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि लगभग 3 करोड़ 76 लाख रुपये से अधिक की लागत से निर्मित होने वाली यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है, जिसके पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। अच्छी सड़कें केवल गांवों को जोड़ने का कार्य नहीं करतीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यापार और आर्थिक उन्नति के नए अवसर भी प्रदान करती हैं। पंडरिया विधानसभा में लगातार बहुप्रतीक्षित सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों तक विकास, अधोसंरचना, सुविधा और सुगम आवागमन की पहुँच सुनिश्चित हो सके। इस सड़क के बनने से क्षेत्रवासियों को बारहमासी सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी जिससे विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं और मरीजों को पूर्व में हो रही आवागमन की समस्या का समाधान होगा। इसके साथ ही पूर्व में दामापुर और उससे लगे आस-पास के ग्रामीणों को कवर्धा, रायपुर और बोड़ला आने-जाने के लिए लम्बी दूरी तय करनी पड़ती थी जिससे समय व श्रम अधिक लगता था लेकिन अब इस सड़क के बनने से उनकी दूरी कम होगी और उनके श्रम व समय की बचत होगी। सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती है, आज पंडरिया विधानसभा में जनता की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। ग्रामीण, वनांचल व नगरीय निकाय क्षेत्रों में विगत वर्षों में 500 किलोमीटर से अधिक के सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर हैं जिसमें से कुछ पूर्ण हो चुके हैं और बाकि तय समय पर पूर्ण पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर लिया जाएगा।

 

 

उन्होंने आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विगत वर्षों में क्षेत्र में अनेक बहुप्रतीक्षित सड़कों, पुल-पुलियों, शैक्षणिक संस्थानों, छात्रावासों और जनसुविधा से जुड़े कार्यों को स्वीकृति दिलाकर उन्हें धरातल पर उतारा गया है। इसी कड़ी में धौराबन्द-बंशापुर से प्राणखैरा तक बनने वाली यह सड़क केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य का मार्ग है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार में ग्रामीण अधोसंरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और पंडरिया विधानसभा इसका एक सशक्त उदाहरण बनकर उभर रही है। हमारा संकल्प है कि पंडरिया विधानसभा का कोई भी गांव विकास से वंचित न रहे। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। जनता के विश्वास और सहयोग से आने वाले समय में भी विकास की यह यात्रा इसी गति से आगे बढ़ती रहेगी।

 

विधायक भावना बोहरा ने बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा में विकास की गति निरंतर आगे बढ़ रही है। आज भाजपा के सुशासन में पंडरिया विधानसभा एक आदर्श विधानसभा के रूप में पूरे प्रदेश में अपनी विशेष पहचान स्थापित कर रहा है। विगत वर्षों में वनांचल क्षेत्रों से लेकर गाँव-गाँव तक सड़कों का निरंतर विस्तार हुआ है, विद्युत विहीन ग्रामों तक विकास की रोशनी पहुंची है, स्वच्छ पेयजल लोगों के घरों और गाँव तक पहुँच रही है, पक्के आवास से हमारे वनांचल में रहने वाले आदिवासी परिवार सहित ग्रामीणों को भी पक्की छत मिल रही है, 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी की स्वीकृति क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधा को नई पहचान देगा, व्यावसायिक परिसर व्यापारियों को सशक्त बनाएगा, किसानों के लिए सिंचाई परियोजनाएं उनके खेतों और गाँव-गाँव पानी पहंचा रही है, मिनी स्टेडियम, बाईपास सड़क, सौन्दर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, तालाबों का संरक्षण, चौक-चौराहों का विकास, महिला सशक्तिकरण के लिए महतारी सदन, ऐसे कई अभूतपूर्व कार्य एवं अधोसंरचना निर्माण पंडरिया विधानसभा में हुए हैं जिससे हर गाँव और नगर में जन-जन की सुविधा व क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हुआ है और आगे भी यह सार्थक प्रयास एवं विकास के कार्य निरन्तर जारी रहेंगे।

 

इस अवसर पर कुंडा मंडल अध्यक्ष  बालमुकुंद चंद्रवंशी जी,जिला पंचायत सदस्य  राजेश्वरी धृतलहरे,  सुशीला अश्वनी यदु जी, मंडल महामंत्री  मनहरण साहू l,  विकास पांडे ,  महेंद्र धृतलहरे जी,  दिनेश मिश्रा ,  परस सिंगरौल , सरपंच  सोनम कुलेश्वर चंद्राकर   देवेंद्र चन्द्रवशी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Tags: #pandriya #viralnews #trending
ShareSendTweet
Previous Post

*विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश

Next Post

14 जून विश्व रक्तदाता दिवस पर 50 रक्तदाताओ को नयी चमक रक्तदान समिति ने किया सम्मानित

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

कृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था और उत्साह का संदेश, डॉ. नंद कुमार चंद्रवंशी एवं विनोद चंद्रवंशी ने दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़

कृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था और उत्साह का संदेश, डॉ. नंद कुमार चंद्रवंशी एवं विनोद चंद्रवंशी ने दी शुभकामनाएं

September 3, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन

August 28, 2026
जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब
छत्तीसगढ़

जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब

August 26, 2026
पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
छत्तीसगढ़

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति

August 26, 2026
तस्वीर में एक तरफ अपनी मांग को लेकर बैठे अभ्यर्थी थे…  तो दूसरी तरफ उनके बीच बैठकर बात सुनते गृहमंत्री।
छत्तीसगढ़

तस्वीर में एक तरफ अपनी मांग को लेकर बैठे अभ्यर्थी थे… तो दूसरी तरफ उनके बीच बैठकर बात सुनते गृहमंत्री।

August 26, 2026
विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

August 26, 2026
Next Post
14 जून विश्व रक्तदाता दिवस पर 50 रक्तदाताओ को नयी चमक रक्तदान समिति ने किया सम्मानित

14 जून विश्व रक्तदाता दिवस पर 50 रक्तदाताओ को नयी चमक रक्तदान समिति ने किया सम्मानित

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #trending #breakingnews #viralnews #breakingnews #viralnews #trendingnews #cgnewy #holinews #trending #kawardha nagarpalika #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #Sushan #त्योहार #sushantihar #kawardha #trending #viralkhabar #trending #leteshnews #viralnews #crimenews #trending #viralnews #vira #trendingnews #viral #kawardha #trending # #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #टैग #viralnews #ट्रेडिंग #ब्रेकिंगन्यूज #viralnews #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In