TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Wednesday, November 4, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

एक लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
July 27, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
एक लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा:-  गो माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर चलाए जा रहे ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के अंतर्गत धर्म नगरी कवर्धा में 27 जुलाई को भव्य  गो सम्मान शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से गौ संरक्षण, गो संवर्धन और गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर जनजागरण किया जाएगा। जिलेभर से गौ सेवक, मातृशक्ति एवं गौ प्रेमी बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल होंगे।

http://tv10mpcg.com/wp-content/uploads/2026/07/VN20260727_005702.mp4

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे पुराना मंडी स्थित गांधी मैदान से होगी, जहां जिलेभर से पहुंचे गौ सेवक एकत्रित होकर विजय मंत्र जाप करेंगे तथा विधि-विधान से गो माता का पूजन-अर्चन करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, गौ सेवा और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने वाला होगा।

 

इसके पश्चात सुबह 11 बजेभव्य गो सम्मान शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा की विशेष आकर्षण मातृशक्ति द्वारा सिर पर पवित्र कलश धारण कर सहभागिता होगी। महिलाएं गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के संकल्प के साथ यात्रा में शामिल होंगी। वहीं एक सुसज्जित बैलगाड़ी में अभियान के दौरान एकत्रित हस्ताक्षर अभियान की शीट भी रखी जाएगी।

 

शोभायात्रा गांधी मैदान (पुराना मंडी) से प्रारंभ होकर सराफा लाइन, सिग्नल चौक, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, महामाया मंदिर, रानी दुर्गावती चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला कार्यालय पहुंचेगी।

 

जिला कार्यालय में अभियान के प्रतिनिधिमंडल द्वारा महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत जिलेभर से एकत्रित किए गए करीब एक लाख हस्ताक्षर भी प्रशासन के माध्यम से प्रेषित किए जाएंगे।

 

ज्ञापन में प्रमुख रूप से **देशभर में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान करने तथा केंद्रीय स्तर पर गौ मंत्रालय के गठन** की मांग की जाएगी। अभियान से जुड़े गौ सेवकों का कहना है कि यह जनआंदोलन केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, कृषि, पर्यावरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े व्यापक जनहित के मुद्दों को भी सामने लाने का प्रयास है।

 

आयोजन समिति ने कबीरधाम जिले के सभी **गौ सेवकों, गौ भक्तों, सामाजिक संगठनों, धर्मप्रेमियों एवं आम नागरिकों** से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। समिति का विश्वास है कि जनसहभागिता से यह आयोजन गौ संरक्षण और गौ सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

 

ShareSendTweet
Previous Post

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का इंस्तीफा देश के युवाओं व छात्राओं की बड़ी जीत

Next Post

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया नगर में 250 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण हेतु मिली 1.99 करोड़ रु.से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

होर्डिंग, यूनिपोल एवं मोबाइल टावर संचालकों पर नगर पालिका सख्त
छत्तीसगढ़

होर्डिंग, यूनिपोल एवं मोबाइल टावर संचालकों पर नगर पालिका सख्त

November 4, 2026
विधायक भावना बोहरा ने दामापुर में किया उप तहसील (लिंक कोर्ट) कार्यालय का शुभारंभ, ₹46.96 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भी किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने दामापुर में किया उप तहसील (लिंक कोर्ट) कार्यालय का शुभारंभ, ₹46.96 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भी किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

November 4, 2026
किसानों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

किसानों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

November 4, 2026
रोजगार और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर प्रहलाद सिंह धुर्वे ने उठाई आवाज, बोले– अब नहीं सहेंगे, बदलाव करके रहेंगे
छत्तीसगढ़

रोजगार और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर प्रहलाद सिंह धुर्वे ने उठाई आवाज, बोले– अब नहीं सहेंगे, बदलाव करके रहेंगे

November 3, 2026
कमला हॉस्पिटल के वेस्टेज मटेरियल खाने के बाद गाय की मौत का आरोप, गौ सेवक ज्ञान साहू ने उठाए सवाल
छत्तीसगढ़

कमला हॉस्पिटल के वेस्टेज मटेरियल खाने के बाद गाय की मौत का आरोप, गौ सेवक ज्ञान साहू ने उठाए सवाल

November 1, 2026
मनरेगा मजदूरों के भुगतान में देरी को लेकर प्रहलाद सिंह धुर्वे ने उठाई आवाज, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़

मनरेगा मजदूरों के भुगतान में देरी को लेकर प्रहलाद सिंह धुर्वे ने उठाई आवाज, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

October 31, 2026
Next Post
विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया नगर में 250 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण हेतु मिली 1.99 करोड़ रु.से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया नगर में 250 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण हेतु मिली 1.99 करोड़ रु.से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #bjp #भावना #breaking #breaking #news #trendingnews #breaking #news #trendingviral #Breaking #news #viralnews #breaking #newsviralnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #leteshnews #breakingnews #leteshnews #viralnews #breakingnews #viralnews #holinews #trending #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriyamla #trending #leteshnews #trending #leteshnews #viralnews #crimenews #viral #kawardha #trending # #viralbreaking #leteshnews #trending #viralnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #टैग #viralnews #ट्रेडिंग #बीजेपी #trending #राम्हेपुरकला #शनिदेवमंदिर #श्रद्धालुओंमेंआक्रोश #तेजखबर #BreakingNews #विधायक _भावना _बोहरा_के प्रयासों_से ₹10 _करोड़ 25_लाख_12 हजार के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In