TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Friday, July 31, 2026
  • Login
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया नगर में 250 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण हेतु मिली 1.99 करोड़ रु.से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
July 31, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया नगर में 250 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण हेतु मिली 1.99 करोड़ रु.से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया:–  विधानसभा के समग्र विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं व जनआकाँक्षाओं को पूरा करने के लिए निरन्तर प्रतिबद्ध विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से आज पंडरिया विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। पंडरिया नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए विधायक  भावना बोहरा के सतत प्रयासों से पंडरिया नगर में 1 करोड़ 99 लाख 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से 250 सीटर ऑडिटोरियम के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।

पंडरिया में एक ऐसे आधुनिक सभागार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जहाँ शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से आयोजित किए जा सकें। अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस स्वीकृति के साथ यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि पंडरिया को यह महत्वपूर्ण विकास कार्य प्राप्त हुआ है। इस महत्वपूर्ण सौगात से नगर सहित संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है और नागरिकों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है। इस सौगात के लिए विधायक भावना बोहरा ने माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी जी का आभार व्यक्त करते हुए नगरवासियों को बधाई दी।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया नगर में 250 सीटर ऑडिटोरियम परिसर के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं, कलाकारों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं को एक आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त मंच उपलब्ध होगा। यहाँ शैक्षणिक सेमिनार, प्रतियोगी परीक्षाओं के मार्गदर्शन कार्यक्रम, करियर काउंसलिंग, प्रशिक्षण कार्यशालाएँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, साहित्यिक आयोजन, सम्मान समारोह, संगोष्ठियाँ, सरकारी योजनाओं के जनजागरूकता कार्यक्रम तथा विभिन्न सामाजिक एवं प्रशासनिक बैठकें एक ही स्थान पर सुचारु रूप से आयोजित की जा सकेंगी। हमारी प्राथमिकता पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में शिक्षा, अधोसंरचना, स्वास्थ्य, युवाओं और सामाजिक विकास को नई गति देना है। उन्होंने कहा कि यह ऑडिटोरियम केवल एक भवन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अवसरों का केंद्र बनेगा। यहाँ से विद्यार्थियों, युवाओं और प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी क्षमता निखारने का बेहतर मंच मिलेगा तथा पंडरिया की सांस्कृतिक पहचान और अधिक सशक्त होगी।

उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों की श्रृंखला निरंतर जारी है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, खेल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के साथ अब आधुनिक ऑडिटोरियम की सौगात भी क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारा संकल्प है और भविष्य में भी पंडरिया के सर्वांगीण विकास के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा। विगत वर्षों में भाजपा सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु कार्य हो रहें हैं जिसमें कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं और कुछ कार्य प्रगतिरत हैं। पंडरिया नगर में भी जनता की बहुप्रतीक्षित मांग हरिनाल पुल निर्माण, पंडरिया बाईपास, पंडरिया नगर मुख्य मार्ग का निर्माण, बिसेसरा नाला से हरिनाला तक सड़क निर्माण, नवीन नगर पालिका भवन, 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी, नवीन व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) भवन निर्माण, व्यावसायिक परिसर, मिनी स्टेडियम, चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण, हर वार्ड व प्रमुख सड़कों के निर्माण तथा पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक गाँव तक सड़क, नाली,पुल-पुलिया, बिजली, प्रकाश व्यवस्था व पेयजल सुविधा जैसे जनसुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों से पंडरिया नगर निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

एक लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

Next Post

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अमरकंटक में कबीरधाम जिले के कांवड़ियों हेतु निःशुल्क भोजन और विश्राम की सुविधा, सावन के प्रथम दिन 400 कांवड़ियों का हुआ आगमन

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अमरकंटक में कबीरधाम जिले के कांवड़ियों हेतु निःशुल्क भोजन और विश्राम की सुविधा, सावन के प्रथम दिन 400 कांवड़ियों का हुआ आगमन
छत्तीसगढ़

July 27, 2026
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का इंस्तीफा देश के युवाओं व छात्राओं की बड़ी जीत
छत्तीसगढ़

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का इंस्तीफा देश के युवाओं व छात्राओं की बड़ी जीत

July 25, 2026
NEET एवं CBSE परीक्षा में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के विरोध तथा जंतर-मंतर
छत्तीसगढ़

NEET एवं CBSE परीक्षा में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के विरोध तथा जंतर-मंतर

July 25, 2026
छात्र अधिकार पदयात्रा सफलतापूर्वक संपन्न, छात्रों के संघर्ष को मिली बड़ी सफलता
छत्तीसगढ़

छात्र अधिकार पदयात्रा सफलतापूर्वक संपन्न, छात्रों के संघर्ष को मिली बड़ी सफलता

July 25, 2026
एक मंच, एक संकल्प: कबीरधाम में पत्रकारों की नई ताकत बनकर उभरा भोरमदेव प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़

एक मंच, एक संकल्प: कबीरधाम में पत्रकारों की नई ताकत बनकर उभरा भोरमदेव प्रेस क्लब

July 25, 2026
Next Post
पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अमरकंटक में कबीरधाम जिले के कांवड़ियों हेतु निःशुल्क भोजन और विश्राम की सुविधा, सावन के प्रथम दिन 400 कांवड़ियों का हुआ आगमन

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अमरकंटक में कबीरधाम जिले के कांवड़ियों हेतु निःशुल्क भोजन और विश्राम की सुविधा, सावन के प्रथम दिन 400 कांवड़ियों का हुआ आगमन

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #bjp #भावना #breaking #news #trendingnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breaking #viralnews #trendingnews #breaking #xident #viral #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #trendingnews #virapnews #breakingnews #viralnews #breakingnews #viralnews #trendingnews #cgnewy #holinews #trending #kawardha nagarpalika #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriya #viralnews #trending #riyakesharwani #trending #viralmmews #10toppar #letshnews #Sushan #त्योहार #sushantihar #kawardha #trending #viralkhabar #trending #viralnews #viralkhabre #trendingkhabre #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #WomenRespect #Congress #VijayLaxmiTiwari #PoliticalStatement #बीजेपी #trending #ब्रेकिंगन्यूज #viralnews #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।

TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In