संक्षिप्त खबर(कवर्धा):- कवर्धा। राजनांदगांव बाईपास सरोधा जलाशय की मुख्य नहर (कवर्धा-जेवड़न-लालपुर) पर भारी वाहनों की आवाजाही ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है।


रात्रिकालीन मुरूम परिवहन के चलते नहर की लाइनिंग और सर्विस बैंक कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। विभाग की अस्थायी मरम्मत भी नाकाफी साबित हो रही है।
यदि जल्द रोक नहीं लगी तो बरसात में नहर टूटने का खतरा बढ़ जाएगा, जिससे किसानों की फसलें डूब सकती हैं
और शहर की पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। जल संसाधन विभाग पर एक सवाल यह भी सवाल खड़ा होता है कि संबंधित व्यक्ति के ऊपर F.I.R दर्ज नहीं कया गया साथी खनिज शाखा पर यह भी सवाल उठता कि अभी कोई संबंधित व्यक्ति के ऊपर कार्यवाही नहीं किया गया है…?


























































































































