कवर्धा:- 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर नई चमक रक्तदान एवं जनकल्याण समिति कबीरधाम द्वारा विंध्यवासिनी मंदिर परिसर, साहू छात्रावास, कवर्धा में विशाल रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया।


शिविर में 45 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। इस अवसर मुख्य स्थिति पूर्व विधायक डां. सियाराम साहू जी, विशिष्ट अतिथि डी.ओ.आफिस. प्रमुख सतीश यदु जी,लक्छमन चंद्रवंशी जी, रमन ठाकुर जी, चंद्रकांत यादव जी, अजय चंद्रवंशी जी, संजय साहू, फिरोज खान समिति के संरक्षक जीवन कौशिक जी, समिति के प्रमुख सदस्य विजय साहू जी, रीना शर्मा जी,विशेष सहयोग कबीर वालेंटियर और स्काउट्स के टीम विशेष रूप से शामिल हुए मुख्य अतिथि सियाराम साहू जी ने रक्तदाताओ का उत्साहवर्धन करते हुवे कहाँ की रक्तदान से बड़ा क़ोई दान नहीं हैं रक्तदान बहुत पुनीय का काम हैं जिससे मरीज को सीधा जीवन दान मिलता हैं रक्तदान से मरीजों को तो स्वास्थ्य लाभ मिलता ही हैं साथ ही रक्तदान करवे वालों को स्वम् स्वास्थ्य लाभ मिलता हैं, हार्ट अटैक, स्टोक,जैसे गंभीर बीमारी से बचा जा सकता हैं साथ ही साथ मैं नयी चमक रक्तदान समिति के यह आयोजन बहुत ही सराहनीय हैं और मैं पुरे टीम को बधाई प्रेषित करता हूँ जो मानवता के कार्य दिनरात लगे हुवे हैं l
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सतीश यदु ने कार्यक्रम की सराहना करते हुवे रक्तदाताओ को बधाई देते हुवे कहाँ की आपके एक रक्तदान तीनो लोगो की जान बचाता हैं रक्तदान लोगो के दिल मे जगह बनाने का सबसे बढ़िया जरिया है, और समिति यह आयोजन मे शामिल होना और अपने पढ़ाये हुवे छात्र द्वारा इस प्रकार से जनसेवा कार्यों मे सक्रिय भूमिका निभाना मेरे लिए गौरवान्वित वाला पल हैं l मैं हमेशा आगे ऐसे नेक कार्यक्रम मे अपनी सहयोग प्रदान करता रहूंगा और इस आयोजन के लिए समिति बधाई का पात्र हैं
कार्यक्रम के दौरान रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच पर अतिथियों द्वारा रक्तदाताओं को हेलमेट भी भेंट किया गया, जो सड़क सुरक्षा का संदेश देता है।
जिलाध्यक्ष हरीश साहू ने इस सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों और रक्तदाताओ का आभार व्यक्त करते हुवे कहा की रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाता जरूरत मंद के लिए एक वरदान हैं जो यमराज से भी लड़ने की ताकत रखते और मरीज को मौत के मुँह से बचाकर लाते हैं रक्तदाता हमेशा निस्वार्थ भाव से अपनी सेवा प्रदान करते हैं, रक्तदाता उन मरीजों की परिवार बनकर उनके विपरीत परिस्थिति मे भी उनके साथ खड़े रहते हैं जिन परिस्थिति मे उनके परिवार भी उनके साथ छोड़ देता हैं ये भाव क़ोई आम आदमी के दिल मे नही रहता बल्कि ये भाव केवल रक्तदाता के दिल मे रहता हैं जो अनजान व्यक्ति(मरीज)के लिए अपने शरीर के अमूल्य रक्त को दान करते आयोजक सदस्य विजय साहू ने बताया कि रक्तदान महादान है और हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम तीन बार रक्तदान करना चाहिए। इससे न केवल जरूरतमंद मरीजों की जान बचती है, बल्कि दाता का स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
समिति के पदाधिकारियों ने सभी 50 रक्तदाताओं जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया।


























































































































