पंडरिया, कबीरधाम:- भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर तथा भाजपा जिला अध्यक्ष कबीरधाम **राजेंद्र चंद्रवंशी** के दिशा-निर्देशन एवं पंडरिया विधानसभा की विधायक **भावना बोहरा** के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी मंडल पंडरिया द्वारा देश के प्रधानमंत्री **नरेंद्र मोदी** के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



मंडल अध्यक्ष **रवीश सिंह** के नेतृत्व में बुधवार, 10 जून को पंडरिया स्थित पुराने बस स्टैंड के समीप जोरा मंदिर परिसर स्थित भगवान शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव के समक्ष **महामृत्युंजय मंत्र जप** से हुई, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से **भगवान भोलेनाथ की महाआरती** की।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा **हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ** किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत उपस्थित जनों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री को एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेता और करोड़ों देशवासियों के प्रेरणास्रोत के रूप में संबोधित करते हुए भगवान भोलेनाथ एवं हनुमान जी से उनके उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए आशीर्वाद की प्रार्थना की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष **रवीश सिंह** ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके 12 वर्षों के कार्यकाल ने भारत की प्रतिष्ठा को विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। ऐसे में कार्यकर्ताओं ने धार्मिक आयोजन के माध्यम से उनके दीर्घ जीवन और राष्ट्रहित में निरंतर सेवा की कामना की है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता **नवल किशोर पांडे**, पूर्व मंडल अध्यक्ष **कल्याण सिंह**, **चंद्र कुमार सोनी**, **जनक चंद्राकर**, **वीरेंद्र शर्मा**, **विजय जायसवाल**, मंडल महामंत्री **ललित चंद्रवंशी**, कार्यक्रम के मंडल संयोजक एवं कुशल संचालक **पवन कुंभकार**, मंडल कोषाध्यक्ष **हरीश जैन**, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री **अमित चंद्रवंशी**, **थानेश्वर जायसवाल**, नगर पालिका उपाध्यक्ष **सुमित तिवारी**, **हरि साहू**, **पूरन राजपूत**, **रवि चंद्रवंशी**, **संतोष साहू**, **अमन पाठक**, **सुनील साहू**, **रामफल यादव**, **महेश चंद्राकर**, **तुलसी धुर्वे**, **नरेंद्र निर्मलकर**, **जनक पात्रे**, **मुन्ना डाहीरे**, **श्रवण साहू**, **शिवचरित्र सिंह**, **शंकर साहू**, **विश्वनाथ चंद्राकर**, **शैलेंद्र साहू**, **त्रिफला साहू**, **उपेंद्र चौबे**, **बाबा तिवारी** सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता भी देखने को मिली। इस दौरान **प्रभा देवांगन**, **मीनाक्षी सिंह**, **संगीता हलवाई** और **काजल ठाकुर** सहित भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना में भाग लिया।
अंत में भारतीय जनता पार्टी मंडल पंडरिया द्वारा उपस्थित सभी वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि संगठन राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करता रहेगा।


























































































































