TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Tuesday, November 3, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 4 लाख 95 हजार 965 भूमिहीन परिवारों को दी 495 करोड़ से अधिक की सौगात

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
March 25, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने 4 लाख 95 हजार 965 भूमिहीन परिवारों को दी 495 करोड़ से अधिक की सौगात
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

 

मुकेश झा:– भवानीपुर।बलौदाबाजार, 25मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय बुधवार को प्रदेश के 4 लाख 95 हज़ार 965 भूमिहीन हितग्राहियों को 495 करोड़ 96 लाख रुपए की सौगात दी। उन्होंने बलौदाबाजार स्थित पंडित चक्रपाणी शुक्ल हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राउंड में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत राशि अंतरण समारोह में डीबीटी से सीधे हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय का का पारम्परिक खुम्हरी पहना कर स्वागत किया गया।

IMG 20260325 WA0040

 

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में सीधे 10 हज़ार रुपये की धनराशि प्रत्येक हितग्राही के मान से अंतरित की गई इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। इस सूची में 22 हजार 28 बैगा और गुनिया परिवार भी शामिल है।

IMG 20260325 WA0041

बलौदाबाजार – भाटापारा जिला अंतर्गत कुल 23568 हितग्राहियों के खाते में 23 करोड़ 56 लाख रूपए से अधिक की राशि अंतरित हुईं।

 

IMG 20260325 WA0039

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार की ऐतिहासिक और धार्मिक धरा को नमन करते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की जनता को शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने प्रतिबद्ध है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना इसी क्रम में फलिभुत हुआ है। इस योजना के तहत ऐसे कृषि भूमिहीन मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपए मिल रहा है जो अन्य किसानों के यहां मजदूरी कर रहे हैं। हमने पिछले साल भी इस योजना के तहत राशि अंतरित किया था और उस राशि का बहुत अच्छा सदुपयोग हितग्राहियो ने किया है।

IMG 20260325 WA0041 1

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत अधिकांश वायदे को पूरा किया है। इसमें प्रमुख रूप से 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति, महतारी वंदन योजना,प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए में खरीदी आदि शामिल है। हमने इस वर्ष धान की अंतर की राशि होली से पहले एकमुश्त अंतरित किया है ताकि किसान ख़ुशी के साथ होली मना सकें।हमारी सरकार ने दो साल में 10 हजार 500 करोड़ के सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृत किया है ताकि अधिक से अधिक किसानों के खेत तक पानी पहुंच सके।सुरभि गोधाम योजना के तहत हर जिले में 10 -10 गोधाम का निर्माण किया जा रहा है जिसमें मवेशियों के लिये चारा पानी, आश्रय,चरवाहा, चिकित्सक की व्यवस्था रहेगी। इससे सड़क पर पशुओं का विचरण रुकेगी और दुर्घटना में कमी आएगी।कोरोना काल में बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को राहत देने के लिये मुख्यमंत्री बिजली बिल बकाया भुगतान समाधान योजना शुरू किया गया है। एप्प के माध्यम से पंजीयन कराकर इस योजना का लाभ ले सकते है।मुख्यमंत्री ने कहा कि गृहमंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में प्रदेश से नक्सलवाद जल्द समाप्त होग़ा।बस्तर से नक्सलवाद अब अंतिम सांसे गिन रहा है। इस माह पूरी तरह समाप्त हो जाएगा और बस्तर में विकास की गंगा बहेगी।

 

राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्य्मंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार ने मोदी की सभी गारंटी पूरी की है। मोदी की सभी गारंटी पूरा करने वाला

हिंदुस्तान में एक मात्र हमारा प्रदेश है।हमारी सरकार योजनाओं की राशि सीधे हितग्राही के खाते में भेजती है जिससे किसी तरह की कमीशन या भ्रष्टाचार की गुंजाईश नहीं रहती। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के मुखिया स्वयं एक आदिवासी और गांव के गरीब परिवार से आते है जो गरीबों के दुःख दर्द को समझते हैं। वे स्वयं गरीबों से मिलते है और उनकी समस्या दूर करते हैं। बलौदाबाजार -भाटापारा जिले में विकास के ऐतिहासिक काम हो रहे है। पुल- पुलिया, सड़क सहित कई अधोसंरचना का निर्माण तेजी से जारी है।

 

*सामग्री एवं चेक वितरण* – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने करीब 60 हितग्राहियो को विभिन्न योजना अंतर्गत सामग्री एवं का चेक वितरित किया । इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 13 समूहों को 15 लाख रुपए का चेक,मछली पालन विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को महाजाल व आइस बॉक्स,10 हितग्राहयों को स्वामित्व कार्ड, हम होंगे कामयाब अंतर्गत 27 युवाओं को नियुक्ति पत्र,कृषि विभाग अंतर्गत 4 हितग्राहियों को स्प्रेयर पम्प एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा 4 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्रायसिकल शामिल हैं।

 

 

इस अवसर तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  गौरीशंकर अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, कमिश्नर  महादेव कावरे,नगर पालिका अध्यक्ष  अशोक जैन,अश्विनी शर्मा पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा,जिला अध्यक्ष आनंद यादव, संयुक्त सचिव राजस्व  अरविन्द एक्का, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक  भावना गुप्ता, डीएफओ  गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में हितग्राही व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Tags: #viralnews
ShareSendTweet
Previous Post

कवर्धा में बड़ा खतरा! सरोधा नहर पर दौड़ रहे भारी वाहन, बरसात में संकट के आसार

Next Post

महाष्टमी पर भक्ति और सेवा का संगम: मां राजोदाई मंदिर में किसानों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

रोजगार और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर प्रहलाद सिंह धुर्वे ने उठाई आवाज, बोले– अब नहीं सहेंगे, बदलाव करके रहेंगे
छत्तीसगढ़

रोजगार और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर प्रहलाद सिंह धुर्वे ने उठाई आवाज, बोले– अब नहीं सहेंगे, बदलाव करके रहेंगे

November 3, 2026
कमला हॉस्पिटल के वेस्टेज मटेरियल खाने के बाद गाय की मौत का आरोप, गौ सेवक ज्ञान साहू ने उठाए सवाल
छत्तीसगढ़

कमला हॉस्पिटल के वेस्टेज मटेरियल खाने के बाद गाय की मौत का आरोप, गौ सेवक ज्ञान साहू ने उठाए सवाल

November 1, 2026
मनरेगा मजदूरों के भुगतान में देरी को लेकर प्रहलाद सिंह धुर्वे ने उठाई आवाज, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़

मनरेगा मजदूरों के भुगतान में देरी को लेकर प्रहलाद सिंह धुर्वे ने उठाई आवाज, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

October 31, 2026
नक्सलवाद खत्म होने का दावा या सुरक्षा के नाम पर सरकारी खजाने की लूट? भाजपा सरकार जवाब दे!
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद खत्म होने का दावा या सुरक्षा के नाम पर सरकारी खजाने की लूट? भाजपा सरकार जवाब दे!

October 29, 2026
गौवंश में फैली बीमारी, 3 गायों की मौत से हड़कंप
छत्तीसगढ़

गौवंश में फैली बीमारी, 3 गायों की मौत से हड़कंप

October 29, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ

October 27, 2026
Next Post
महाष्टमी पर भक्ति और सेवा का संगम: मां राजोदाई मंदिर में किसानों ने चलाया स्वच्छता अभियान

महाष्टमी पर भक्ति और सेवा का संगम: मां राजोदाई मंदिर में किसानों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #bjp #भावना #breaking #breaking #news #trendingnews #breaking #news #trendingviral #Breaking #news #viralnews #breaking #newsviralnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #leteshnews #viralnews #breakingnews #viralnews #holinews #trending #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriyamla #trending #leteshnews #trending #leteshnews #viralnews #crimenews #viral #kawardha #trending # #viralnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #अंतरराष्ट्रीय_मंच_पर_कबीरधाम #टैग #viralnews #ट्रेडिंग #बीजेपी #trending #ब्रेकिंगन्यूज #विधायक _भावना _बोहरा_के प्रयासों_से ₹10 _करोड़ 25_लाख_12 हजार के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In