TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Wednesday, November 4, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की करेंगी कांवड़ पद यात्रा

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
August 3, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की करेंगी कांवड़ पद यात्रा
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा:-  छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपरा में भी अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा के उद्गम स्थल से पवित्र जल लेकर भगवान भोरमदेव का जलाभिषेक करने की सदियों पुरानी आस्था आज भी हजारों शिवभक्तों के हृदय में जीवित है। प्रत्येक वर्ष कबीरधाम जिले सहित प्रदेश के अनेक क्षेत्रों से श्रद्धालु कठिन पदयात्रा कर अपनी भक्ति और विश्वास का परिचय देते हैं। इसी धार्मिक परंपरा को आत्मसात करते हुए पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा ने विगत वर्ष छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना के साथ माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा पूर्ण की। छत्तीसगढ़ में यह पहला अवसर था जब एक महिला जनप्रतिनिधि ने यह कठिन यात्रा पूर्ण की। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से 16 अगस्त तक माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक (मध्यप्रदेश) से डोंगरिया महादेव होते हुए भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा करने जा रही हैं।

IMG 20260802 WA0043

 

 

घने जंगलों, बीहड़ पगडंडियों, दुर्गम पर्वतीय मार्गों और उफनती नदियों को पार करते हुए यह पावन कांवड़ यात्रा 10 अगस्त से प्रारंभ होगी। भावना बोहरा द्वारा 151 किलोमीटर की यह कांवड़ पदयात्रा भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा, माँ नर्मदा की कृपा, आस्था, तप, त्याग और संकल्प की साधना होगी, जहाँ प्रत्येक कदम भगवान भोलेनाथ की भक्ति को समर्पित होगा और प्रत्येक पड़ाव पर छत्तीसगढ़ प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की जाएगी।

 

विधायक भावना बोहरा श्रावण मास के द्वितीय सोमवार 10 अगस्त को प्रातः 7 बजे अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा मंदिर से पवित्र जल लेकर लगभग 151 किलोमीटर की पदयात्रा प्रारंभ करेंगी। यह यात्रा डोंगरिया महादेव होते हुए भगवान भोरमदेव के चरणों तक पहुँचेगी, जहाँ वे माँ नर्मदा का पावन जल अर्पित कर छत्तीसगढ़ की समृद्धि, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, मातृशक्ति के सम्मान और प्रदेशवासियों के सुख-शांति की मंगलकामना करेंगी। यह यात्रा केवल एक जनप्रतिनिधि की धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के कल्याण के लिए किया गया एक आध्यात्मिक संकल्प है। अपने कंधों पर कांवड़ और हृदय में लगभग तीन करोड़ प्रदेशवासियों की खुशहाली का भाव लेकर भावना बोहरा इस कठिन पदयात्रा पर निकलेंगी। यह संकल्प समाज में भारतीय संस्कृति और भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा, सेवा और समर्पण की भावना को और अधिक सशक्त करेगा तथा नई पीढ़ी को हमारी गौरवशाली धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का प्रेरणास्रोत बनेगा।

 

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सर्वोत्तम समय है। यह केवल पूजा का अवसर नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, संयम, सेवा और लोककल्याण का भी पर्व है। माँ नर्मदा का पावन जल लेकर भगवान भोरमदेव का जलाभिषेक करना छत्तीसगढ़ की प्राचीन आस्था का प्रतीक है। भगवान भोलेनाथ एवं माँ नर्मदा की कृपा से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना और पंडरिया विधानसभा की जनता के स्नेह, सहयोग और विगत वर्ष मिले अपार जन आशीर्वाद से मुझे इस वर्ष माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव तक कांवड़ यात्रा करने का पुनः सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पिछले वर्ष भी सैकड़ों की संख्या में कांवड़ यात्रियों ने इस यात्रा में महत्वपूर्ण सहयोग दिया, कबीरधाम जिले की समस्त जनता ने भव्य स्वागत कर अपना आशीर्वाद प्रदान कर हमें इस कठिन यात्रा को पूरा करने हेतु उर्जा प्रदान की उसके लिए मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ और आशा करती हूँ कि इस वर्ष भी वही सहयोग एवं आशीर्वाद हमें प्राप्त होगा।

 

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा है, जो त्याग, अनुशासन, सेवा, समर्पण, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देती है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से यह यात्रा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का संदेश लेकर आए, यही हमारी प्रार्थना है। माँ नर्मदा और भगवान भोरमदेव के आशीर्वाद से प्रदेश निरंतर विकास, समृद्धि और वैभव के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने कबीरधाम जिले सहित प्रदेश के शिवभक्तों, कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं से भी इस पुण्य यात्रा में सहभागी बनने और अपना सहयोग एवं आशीर्वाद प्रदान करने हेतु 10 अगस्त को प्रातः 7 बजे अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा मंदिर में उपस्थित होकर यात्रा को अपनी मंगलकामनाओं एवं “बोल बम” के जयघोष के साथ रवाना करने का अनुरोध किया।

 

*इन मार्गों से होकर गुजरेगी छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की यात्रा*

 

माँ नर्मदा मंदिर से प्रारंभ होकर यह यात्रा अपने प्रथम दिन गणेश मंदिर पहाड़, आमडोल, और खपरा खोल होते हुए लमनी, दूसरे दिन लमनी (अचानक मार्ग वन परिक्षेत्र) से निवासखार होते हुए महामाई (खुड़िया) गाँव, तीसरे दिन महामाई गाँव से दुल्लापुर बाजार, चौथे दिन दुल्लापुर बाजार से गौरकांपा होते हुए मोहतरा, पांचवे दिन मोहतरा से डोंगरिया मंदिर, छठवें दिन डोंगरिया महादेव मंदिर से बोड़ला और सातवें दिन बोड़ला से भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ जी के जलाभिषेक के साथ यह यात्रा संपन्न होगी।

ShareSendTweet
Previous Post

वार्ड नंबर 04 के डालडा पारा में नलों से निकल रहा बदबूदार पानी, कीड़े मिलने से दहशत चिल्फी क्षेत्र में मलेरिया मरीज मिलने के बाद बढ़ी चिंता, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था पर उठे सवाल

Next Post

ओबीसी महासभा का संभाग स्तरीय कैडर कैंप राजनांदगांव में आयोजित

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

होर्डिंग, यूनिपोल एवं मोबाइल टावर संचालकों पर नगर पालिका सख्त
छत्तीसगढ़

होर्डिंग, यूनिपोल एवं मोबाइल टावर संचालकों पर नगर पालिका सख्त

November 4, 2026
विधायक भावना बोहरा ने दामापुर में किया उप तहसील (लिंक कोर्ट) कार्यालय का शुभारंभ, ₹46.96 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भी किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने दामापुर में किया उप तहसील (लिंक कोर्ट) कार्यालय का शुभारंभ, ₹46.96 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भी किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

November 4, 2026
किसानों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

किसानों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

November 4, 2026
रोजगार और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर प्रहलाद सिंह धुर्वे ने उठाई आवाज, बोले– अब नहीं सहेंगे, बदलाव करके रहेंगे
छत्तीसगढ़

रोजगार और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर प्रहलाद सिंह धुर्वे ने उठाई आवाज, बोले– अब नहीं सहेंगे, बदलाव करके रहेंगे

November 3, 2026
कमला हॉस्पिटल के वेस्टेज मटेरियल खाने के बाद गाय की मौत का आरोप, गौ सेवक ज्ञान साहू ने उठाए सवाल
छत्तीसगढ़

कमला हॉस्पिटल के वेस्टेज मटेरियल खाने के बाद गाय की मौत का आरोप, गौ सेवक ज्ञान साहू ने उठाए सवाल

November 1, 2026
मनरेगा मजदूरों के भुगतान में देरी को लेकर प्रहलाद सिंह धुर्वे ने उठाई आवाज, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़

मनरेगा मजदूरों के भुगतान में देरी को लेकर प्रहलाद सिंह धुर्वे ने उठाई आवाज, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

October 31, 2026
Next Post
ओबीसी महासभा का संभाग स्तरीय कैडर कैंप राजनांदगांव में आयोजित

ओबीसी महासभा का संभाग स्तरीय कैडर कैंप राजनांदगांव में आयोजित

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #bjp #भावना #breaking #breaking #news #trendingnews #breaking #news #trendingviral #Breaking #news #viralnews #breaking #newsviralnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #leteshnews #breakingnews #leteshnews #viralnews #breakingnews #viralnews #holinews #trending #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriyamla #trending #leteshnews #trending #leteshnews #viralnews #crimenews #viral #kawardha #trending # #viralbreaking #leteshnews #trending #viralnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #टैग #viralnews #ट्रेडिंग #बीजेपी #trending #राम्हेपुरकला #शनिदेवमंदिर #श्रद्धालुओंमेंआक्रोश #तेजखबर #BreakingNews #विधायक _भावना _बोहरा_के प्रयासों_से ₹10 _करोड़ 25_लाख_12 हजार के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In