कवर्धा:- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर का पत्र क्र. एफ 1-75/2024/सत्रह / एक-दिनांक 14.08.2024 द्वारा छ.ग. में 22 चिकित्सालय अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था। जिसके कंडिका क्र. 03 में डॉ. केशव ध्रुव चिकित्सा अधिकारी का स्थानांतरण जिला चिकित्सालय कबीरधाम से जिला चिकित्सालय जशपुर किया गया था। लेकिन डॉ. केशव ध्रुव आज दिनांक को जिला चिकित्सालय में कार्य दे रहें, औेर सिविल सर्जन के पद पर कार्य कर रहे हैं। उन्हें रीलिव नहीं किया गया है, जबकी ट्रांसफर नियम के तहत 15 दिनों के भीतर नवीन पद स्थापना स्थल पर पद भार ग्रहण करना होता हैं। परंतु न इनके द्वारा पदभार ग्रहण किया गया, न कोर्ट से स्टे लिया गया, न आदेश मे कोई संशोधन हुआ और न ही स्थानांतरण निरस्त हुआ हैं।

इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए सूचना का अधिकार का प्रयोग कर जानकारी प्राप्त किया गया हैं।
जिसके तहत :-
1). डॉ. केशव ध्रुव, चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्थानांतरित पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने के कारण संचालनालय, स्वास्थ्य सेवायें के पत्र क्रमांक/एफ 05-15/2025/विज्ञप्त/641, दिनांक 14.05.2025 के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

2). डॉ. ध्रुव से प्रतिउत्तर प्राप्त नहीं होने पर संचालनालय, स्वास्थ्य सेवायें के पत्र के एफ 05/2025/विज्ञप्त/840, दिनांक 10.06.2025 के द्वारा उनके विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित करने के लिए प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।
इस अधिकारी को न उच्च कार्यालय के आदेश कि परवाह है न ही अपने कर्तव्यों का, ऐसे अधिकारी को आज भी सिविल सर्जन का पद पे बिठाया गया हैं। जिसके वे काबिल नहीं हैं। इस मामला को दबा कर रखा गया हैं, कही न कही सबके पिछे न सिर्फ डॉ ध्रुव बलकी अन्य लोगों का भी इनके उपर संरक्षण होना प्रतीत होता हैं।







