TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Tuesday, April 28, 2026
  • Login
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में प्रचार-प्रसार हेतु अरबों के व्यय और नेशनल हेराल्ड को 3.32 करोड़ रु. के विज्ञापन राशि भुगतान का उठाया मुद्दा

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
March 17, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में प्रचार-प्रसार हेतु अरबों के व्यय और नेशनल हेराल्ड को 3.32 करोड़ रु. के विज्ञापन राशि भुगतान का उठाया मुद्दा
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया:- विधायक भावना बोहरा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासन काल में सरकार के प्रचार-प्रसार हेतु किये गए अरबों की राशी के भुगतान एवं नेशनल हेराल्ड को दिए गए सरकारी विज्ञापन और नेशनल हेराल्ड को 3 करोड़ 32 लाख रुपए के भुगतान का मुद्दा उठाया। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विभिन्न प्रचार-प्रसार माध्यमों में खर्च की गई राशि के विषय में प्रश्न किया कि वित्तीय वर्ष 2021-22, 2022-23 एवं 2023-24 में आउटडोर, LED, रेलवे, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया माध्यमों पर विभाग द्वारा किए गए कुल विज्ञापन व्यय की वर्षवार जानकारी देवें? उपर्युक्त अवधि में इन माध्यमों हेतु निर्गत कर्यादेशों का एजेंसी-वार एवं वर्ष-वार विवरण तथा अब तक किए गए कुल भुगतान की जानकारी देवें ? उक्त अवधि में क्या नेशनल हेराल्ड को विज्ञापन जारी किए गए ? जिसके लिखित उत्तर में माननीय मुख्यमंत्री जी ने बताया कि 2021-22 में नेशनल हेराल्ड को 68 लाख रुपए, 2022-23 में 1 करोड़ 28 लाख रुपए एवं 2023-24 में 1 करोड़ 36 लाख रुपए इस प्रकार तिनं वित्तीय वर्षों में कुल 3 करोड़ 32 लाख रुपए का भुगतान नेशनल हेराल्ड को राज्य शासन के उपलब्धियों के सम्बन्ध में प्रदर्शन विज्ञापन मद से प्रचार-प्रसार हेतु किया गया। भावना बोहरा के प्रश्न के उत्तर से यह स्पष्ट होता है कि पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा राजनीतिक विचारधारा से जुड़े प्रकाशनों को करोड़ों के विज्ञापन देकर जनसंपर्क विभाग के माध्यम से व्यापक भ्रष्टाचार किया गया। जो प्रकाशन लंबे समय तक बंद था और बाद में डिजिटल रूप में शुरू हुआ, उसे भी जनता की गाढ़ी कमाई से करोड़ों रुपए का विज्ञापन दिया गया।

IMG 20260309 WA0052 4

इसके साथ ही क्षेत्र प्रचार मद अंतर्गत आउटडोर, LED, रेलवे, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया माध्यमों हेतु 2021-22 में 42 करोड़ 61 लाख 68 हजार 901 रु., इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मद से 41 करोड़ 37 लाख 79 हजार 134 रु., प्रिंट मीडिया मद से 49 करोड़ 30 लाख 94 हजार 175 रु., सोशल मिडिया मद से 32 लाख 41 हजार 855 रु. एवं डिजिटल सोशल मिडिया मद से 6 करोड़ 86 लाख 52 हजार 805 रु. का भुगतान किया गया। 2022-23 में क्रमश: इन मदों से 1 करोड़ 114 कारोड़ 62 लाख 60 हजार रु., 73 करोड़ 12 लाख 74 हजार रु., 74 करोड़ 07 लाख 95 हजार रु., 2 करोड़ 78 लाख 29 हजार रु. एवं 21 करोड़ 07 लाख 09 हजार रुपए से अधिक का भुगतान किया गया। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा सबसे ज्यादा वित्तीय वर्ष 2023-24 में इन मद अंतर्गत क्रमश: 227 करोड़ 35 लाख 05 हजार रु., 164 करोड़ 64 लाख 29 हजार रु., 145 करोड़ 34 लाख 26 हजार रु., 5 करोड़ 63 लाख 44 हजार रु. एवं 65 करोड़ 24 लाख 91 हजार रु. से अधिक के भुगतान केवल प्रचार प्रसार हेतु किया गया है। प्रचार-प्रसार हेतु इतनी बड़ी राशि का भुगतान एवं प्रतिवर्ष उन राशियों में अपार वृद्धि हुई।

 

विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा की जनता की मूलभूत सुविधाओं, बह्प्रतिक्षित मांगों एवं शुद्ध पेयजल व किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त जल आपूर्ति सहित विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाने जैसे कई जनहितैषी मांग व प्रश्न विधानसभा सदन में रखे। इस दौरान विधायक भावना बोहरा ने जल संसाधन विभाग एवं उर्जा विभाग के बजट चर्चा में हिस्सा लेते हुए पंडरिया विधानसभा से जुड़े प्रमुख मांगों को सदन के समक्ष रखा ताकि क्षेत्रवासियों और किसानों को उसका लाभ मिल सके व वर्तमान में हो रही समस्याओं का समाधान हो सके। विधायक भावना बोहरा ने जल संसाधन विभाग अंतर्गत कबीरधाम जिले के ग्राम पेण्ड्रीकला में हाफ नदी पर रिटर्निगवाल का निर्माण कार्य, ग्राम कुण्डा में हाफ नदी पर प्रोटेक्शन कार्य, फोक नदी पर ग्राम सैहामालगी में एनीकट कम काजवे का निर्माण, हाफ नदी में परसवारा एनीकट का निर्माण, किसुनगढ़ के खोखना नाला में स्टापडेम और विकासखण्ड सहसपुर लोहारा के चितावर नाला में एनीकट कम काजवे एवं रिटर्निंगवाल के निर्माण की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में बाधा रहित विद्युत् आपूर्ति के लिए उर्जा विभाग अंतर्गत ग्राम टाटीकसा में नवीन विद्युत सब स्टेशन और ग्राम रणजीतपुर में 132 केवी के नवीन विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की मांग भी प्रमुखता से रखा।

 

भावना बोहरा ने सदन में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना के विषय में प्रश्न किया कि माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव से जी द्वारा दिनाँक 06 जुलाई, 2025 को नगर पंडरिया में आयोजित कार्यक्रम में पंडरिया विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बीरेन्द्र नगर में नवीन महाविद्यालय की स्थापना एवं भवन निर्माण कार्य हेतु घोषणा की गई थीं। क्या विभाग द्वारा महाविद्यालय स्थापना हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है? वर्तमान में उक्त नवीन महाविद्यालय हेतु प्रस्ताव किस विभागीय स्तर पर लंबित है? जिसके लिखित उत्तर में राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी बताया की माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना हेतु घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा के आधार पर उसकी स्वीकृति उच्च शिक्षा विभाग में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

 

पंडरिया विधान सभा क्षेत्र में प्रस्तावित नवीन विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना के विषय में भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत किन-किन ग्रामों से कितने कितने के क्षमता के नवीन विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने हेतु मांग प्राप्त हुई है तथा विभाग द्वारा इन मांगों में से कितने प्रस्ताव स्वीकृति हेतु प्रेषित किए गए हैं ? उक्त प्रस्तावित स्थानों में नवीन विद्युत उपकेंद्रों की स्वीकृति प्राप्त हुई है या नहीं? नवीन विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना हेतु प्राप्त मांगों पर विभाग द्वारा प्राथमिकता निर्धारण किन मानकों के आधार पर किया जा रहा है ? जिसके लिखित उत्तर में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने बताया कि पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत 4 ग्रामों कारेसरा, कोयलारीडीह, पौनी एवं भुवालपुर में 33/11 के. व्ही. उपकेन्द्र एवं ग्राम सहसपुर लोहारा में 1 नग 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र स्थापित किए जाने हेतु मांग प्राप्त हुई, उक्त में से 4 ग्रामों में 4 नग 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र के प्रस्ताव स्वीकृत किये गये है। ग्राम कारेसरा, कोयलारीडीह, पौनी एवं भुवालपुर में प्रस्तावित 33/11 के.व्ही. नवीन विद्युत उपकेन्द्रों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। ग्राम सहसपुर लोहारा में प्रस्तावित 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र की स्थापना का कार्य पूंजी निवेश योजना 2025-26 में समाहित है एवं उपकेन्द्र निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध होने के पश्चात् उपकेन्द्र निर्माण की स्वीकृति की कार्यवाही की जावेगी जिसकी निर्धारित समयावधि बताया जाना संभव नहीं है। नवीन विद्युत उपकेन्द्रों की स्थापना हेतु प्राप्त मांगो पर विभाग द्वारा प्राथमिकता का निर्धारण तकनीकी मानक आधार पर किया जाता है, जिसमें 33 के.व्ही. अथवा 11 के.व्ही. विद्युत लाईनों के बेहद लंबे होने के कारण अंतिम छोरों में निर्मित लो-वोल्टेज की समस्या अथवा संबंधित 33 के. व्ही. अथवा 11 के.व्ही. फीडर अतिभारित होने के कारण समय-समय पर विद्युत व्यवधान के स्थायी निराकरण हेतु यथोचित लोड सेंटर पर नवीन विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना का निर्धारण किया जाता है।

 

उन्होंने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में साप्ताहिक हाट-बाजार संचालन के विषय में प्रश्न किया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में कुल कितने वनोपज आधारित एवं उत्पाद आधारित साप्ताहिक हाट बाज़ार संचालित हो रहे हैं? उक्त संचालित हाट बाज़ारों में से कितने हाट बाज़ारों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं-शेड, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा आदि का अभाव है? यदि हाँ, तो ऐसे सभी हाट-बाज़ारों का विकासखण्डवार विवरण देवें? उपरोक्त सुविधाएं इन हाट बाजारों में कब तक उपलब्ध करवा दी जाएंगी ? जिसके लिखित उत्तर में माननीय वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी ने बताया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 04 वनोपज आधारित हाट-बाजार एवं 05 उत्पाद आधारित साप्ताहिक हाट-बाजार केन्द्रों का संचालन हो रहा है । हाट बाजारों में प्राक्कलन में प्रावधान अनुसार आधारभूत सुविधाएं उप

लब्ध कराये गए है।

Image Description
Tags: #viralnews
ShareSendTweet
Previous Post

ट्रांसफर के सालों बाद रिलीव नहीं करने का चल रहा खेल, अफसर नहीं छोड़ रहे जगह न कर रहे ज्वॉइन

Next Post

कबीरधाम की रीना शर्मा ‘महतारी अलंकरण’ से सम्मानित

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

खड़ौदा खुर्द में राजगोंड समाज की नवीन पदाधिकारियों का गठन, सुशील टेकाम बने अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

खड़ौदा खुर्द में राजगोंड समाज की नवीन पदाधिकारियों का गठन, सुशील टेकाम बने अध्यक्ष

April 27, 2026
भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिली रफ्तार, ₹8.03 करोड़ से अधिक की मिली स्वीकृति
छत्तीसगढ़

भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिली रफ्तार, ₹8.03 करोड़ से अधिक की मिली स्वीकृति

April 26, 2026
“बच सकता था ‘बायसन’… अगर सिस्टम जागता!
छत्तीसगढ़

“बच सकता था ‘बायसन’… अगर सिस्टम जागता!

April 26, 2026
भवानीपुर के पास भीषण सड़क हादसा: रेत से भरी हाइवा और डीजल टैंकर की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल
छत्तीसगढ़

भवानीपुर के पास भीषण सड़क हादसा: रेत से भरी हाइवा और डीजल टैंकर की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल

April 22, 2026
महिलाओं का अपमान, कांग्रेस महिला विरोधी विचारधारा की पार्टी: विजय लक्ष्मी तिवारी
छत्तीसगढ़

महिलाओं का अपमान, कांग्रेस महिला विरोधी विचारधारा की पार्टी: विजय लक्ष्मी तिवारी

April 20, 2026
कवर्धा शहरवासियो को मिला सुव्यवस्थित चौपाटी की सौगात
छत्तीसगढ़

कवर्धा शहरवासियो को मिला सुव्यवस्थित चौपाटी की सौगात

April 20, 2026
Next Post
कबीरधाम की रीना शर्मा ‘महतारी अलंकरण’ से सम्मानित

कबीरधाम की रीना शर्मा ‘महतारी अलंकरण’ से सम्मानित

Tags

#bajatsatra #bhawana #bohra #Breakin #news #breaking #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breakingnews #breakingnews #poejan #leteshnews #viralnews #trendingnews #kawardhachhattigarh #breakingnews #viralnews #cgnews #kawardhanews #akhbar #coungress #duptycm #raipurnews #latestnewscg #chunaw2025 #kawardha #trend #viral #googlepage #cm #विष्णु #holinews #trending #JAGNATH YATRA #MANDLLA #JAGNATH YATRAB #Kawardha #Kabirdham #EducationMatters #Anganwadi #SchoolDevelopment #CGNews #LocalNews #GroundReport #Infrastructure #StudentsSafety #VillageDevelopment #BreakingNews #kawardha #mahashivratry #india #viral #trend #cg #mp #news #chhatrapatyshivajijayanti #viral #trend #cgmp #news #nsui #rodaxident #cgnews #viral #trend #mpcg #jangirchapa #susiden #trending news #viral khabar #viralnews #viralnews #breaking #viralnews #trending #Viral news #trendingnees #viralnews #trendingnews #Viralnews #trending news #viralnewstrending #wiralnews #trendingnews #आकाशी #बिजली #b #एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान: धरहर ग्राम पंचायत में हरियाली का नया अध्याय #टैग्स: #CMविष्णु_देव_साय #जीएसटी_विभाग #तबादले #गुड_गवर्नेंस #पारदर्शिता #निष्पक्षता #जनहित_कारी_नीति #छत्तीसगढ़_समाचार #BreakingNews #GovernmentReforms #GSTReforms #ChhattisgarhNews #ट्रेडिंग #viralnews #kawardha #दुर्ग_चोरी #सराफा_कारोबारी #चोरी_का_खुलासा #पुलिस_कार्रवाई #गहनों_की_चोरी #मेटल_डिटेक्टर #न्यूज #videsh #बाहपानी #कुकदूर #राजधानी_एक्सप्रेस #रेलवे_सुरक्षा #पत्थरबाजी #RPF_गिरफ्तारी #भोपाल_समाचार #ट्रेन_हमला #यात्री_सुरक्षा #रेलवे_नशाखोरी #BreakingNews #हरीश_साहू #नेशनल_अवार्ड #भारत_मंडपम #नई_दिल्ली #जनसेवक_सम्मान #राष्ट्रीय_सम्मान #HarishSahu #NationalAward2025 #PrideOfIndia #जनसेवा_का_सम्मान Breaking News Watch Viral Video 👇 #Chhattisgarh #ViralVyideo #NewsAlert \#रक्तशक्ति\_महाअभियान #एनीमिया\_मुक्त\_गौरेला #महिला\_स्वास्थ्य #धरहर\_जागरूकता\_रैली #GPM\_स्वास्थ्य भिंड से ग्वालियर रेफर स्वास्थ्य विभाग रहा अनजान
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In