TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Saturday, August 1, 2026
  • Login
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

किसानों की समृद्धि और समाज की मजबूती के लिए संगठित हो रहा साहू समाज

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
July 23, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
किसानों की समृद्धि और समाज की मजबूती के लिए संगठित हो रहा साहू समाज
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रायपुर/कवर्धा। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के किसान प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक रायपुर के टिकरापारा स्थित भामाशाह छात्रावास में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू की अध्यक्षता एवं किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चोवाराम साहू के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने किसानों की समस्याओं, कृषि विकास, संगठन विस्तार तथा समाज में युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी को लेकर गंभीर विचार-विमर्श किया।

IMG 20260723 WA0059 IMG 20260723 WA0060 IMG 20260723 WA0061

बैठक में किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने, आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने, किसानों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराने तथा संगठन को गांव-गांव तक सशक्त रूप से पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही आगामी समय में किसान संवाद, जनजागरण अभियान एवं संगठन विस्तार कार्यक्रमों को प्रदेशव्यापी स्तर पर संचालित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू ने कहा कि साहू समाज की पहचान गांव, खेती और किसान से जुड़ी हुई है। समाज की प्रगति किसानों की खुशहाली पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक उन्नति, आधुनिक कृषि पद्धतियों का प्रसार तथा समाज को संगठित करना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से किसान हित में सक्रियता से कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष  साधना साहू ने अपने संबोधन में कहा कि किसान परिवारों के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिला शक्ति एवं युवाओं को संगठन से जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि समाज और किसान हित के कार्यों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी समय की आवश्यकता है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि आधारित गतिविधियों में उनकी सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ हैं। किसानों के सम्मान, अधिकारों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि किसान की खुशहाली ही समाज, प्रदेश और देश की समृद्धि का आधार है।

किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चोवाराम साहू ने कहा कि किसान प्रकोष्ठ का उद्देश्य किसानों की आवाज़ को मजबूती प्रदान करना तथा उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले समय में प्रदेश के सभी जिलों में किसान संवाद कार्यक्रम, संगठन विस्तार अभियान एवं जनजागरण अभियान चलाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक किसान संगठन से जुड़ सकें और उनकी समस्याओं का सामूहिक समाधान हो सके।

बैठक के दौरान किसान प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती साधना साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू तथा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चोवाराम साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करें।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी किसान हित, समाज हित एवं संगठन हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किसानों की आवाज़ को बुलंद करेंगे, संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाएंगे तथा समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बैठक में संगठन की भावी कार्ययोजना, सदस्यता अभियान, किसान जागरूकता कार्यक्रम तथा कृषि से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष  साधना साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष साहू संघ कबीरधाम शीतल साहू, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चोवाराम साहू, प्रदेश महामंत्री बालाराम साहू सहित किसान प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन किसानों की समृद्धि, समाज की एकजुटता एवं संगठन को प्रदेश के प्रत्येक गांव तक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

 

 

Image Description
Tags: #leteshnews
ShareSendTweet
Previous Post

महिला सांसद की आवाज़ पर टिप्पणी को लेकर सियासी विवाद, विधायक भावना बोहरा से सार्वजनिक स्पष्टीकरण की मांग

Next Post

खैरझिटी कला पंचायत में बवाल! सरपंच पर सरकारी जमीन कब्जाने, मनरेगा में गड़बड़ी और ग्रामीणों को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अमरकंटक में कबीरधाम जिले के कांवड़ियों हेतु निःशुल्क भोजन और विश्राम की सुविधा, सावन के प्रथम दिन 400 कांवड़ियों का हुआ आगमन
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अमरकंटक में कबीरधाम जिले के कांवड़ियों हेतु निःशुल्क भोजन और विश्राम की सुविधा, सावन के प्रथम दिन 400 कांवड़ियों का हुआ आगमन

July 31, 2026
विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया नगर में 250 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण हेतु मिली 1.99 करोड़ रु.से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया नगर में 250 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण हेतु मिली 1.99 करोड़ रु.से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति

July 31, 2026
एक लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

एक लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

July 27, 2026
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का इंस्तीफा देश के युवाओं व छात्राओं की बड़ी जीत
छत्तीसगढ़

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का इंस्तीफा देश के युवाओं व छात्राओं की बड़ी जीत

July 25, 2026
NEET एवं CBSE परीक्षा में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के विरोध तथा जंतर-मंतर
छत्तीसगढ़

NEET एवं CBSE परीक्षा में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के विरोध तथा जंतर-मंतर

July 25, 2026
छात्र अधिकार पदयात्रा सफलतापूर्वक संपन्न, छात्रों के संघर्ष को मिली बड़ी सफलता
छत्तीसगढ़

छात्र अधिकार पदयात्रा सफलतापूर्वक संपन्न, छात्रों के संघर्ष को मिली बड़ी सफलता

July 25, 2026
Next Post
खैरझिटी कला पंचायत में बवाल! सरपंच पर सरकारी जमीन कब्जाने, मनरेगा में गड़बड़ी और ग्रामीणों को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप

खैरझिटी कला पंचायत में बवाल! सरपंच पर सरकारी जमीन कब्जाने, मनरेगा में गड़बड़ी और ग्रामीणों को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #bjp #भावना #breaking #news #trendingnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breaking #viralnews #trendingnews #breaking #xident #viral #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #trendingnews #virapnews #breakingnews #viralnews #breakingnews #viralnews #trendingnews #cgnewy #holinews #trending #kawardha nagarpalika #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriya #viralnews #trending #riyakesharwani #trending #viralmmews #10toppar #letshnews #Sushan #त्योहार #sushantihar #kawardha #trending #viralkhabar #trending #viralnews #viralkhabre #trendingkhabre #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #WomenRespect #Congress #VijayLaxmiTiwari #PoliticalStatement #बीजेपी #trending #ब्रेकिंगन्यूज #viralnews #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In