TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Sunday, September 20, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

अंतरराष्ट्रीय मंच पर कबीरधाम का मान बढ़ाने वाली बेटी गीता यादव का जोरदार स्वागत

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
September 19, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
अंतरराष्ट्रीय मंच पर कबीरधाम का मान बढ़ाने वाली बेटी गीता यादव का जोरदार स्वागत
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा:- चीन में आयोजित जूनियर महिला एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली कबीरधाम जिले के बोड़ला की बेटी गीता यादव के निवास पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने उनसे मुलाकात की और शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

IMG 20260918 WA0019

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ गीता यादव के माता-पिता, सर्व यादव समाज के पदाधिकारी, युवा एवं बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि, “कबीरधाम जिले की बेटी गीता यादव ने अपनी मेहनत, संघर्ष और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे कबीरधाम और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। एक साधारण किसान परिवार से निकलकर भारतीय हॉकी टीम में अपनी जगह बनाना और देश के लिए शानदार प्रदर्शन करना गीता की कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है।”

*उन्होंने कहा कि, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ और कबीरधाम का नाम रोशन करने वाली हमारी बेटी को सरकार की ओर से अपेक्षित आर्थिक सहयोग नहीं मिल रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार, क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को आगे आकर गीता यादव को आर्थिक सहयोग एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल करनी चाहिए, ताकि वह आगे भी देश के लिए बेहतर प्रदर्शन कर सके और अपने खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जा सके।”*

चीन में आयोजित जूनियर महिला एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान चीन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में गीता यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 गोल दागे और भारतीय टीम की खिताबी सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके इस प्रदर्शन ने न केवल उनके परिवार और क्षेत्र बल्कि पूरे कबीरधाम जिले को गौरवान्वित किया है।

गीता यादव की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव और पूरे कबीरधाम जिले में खुशी का माहौल है। आर्थिक रूप से साधारण किसान परिवार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने तक का उनका सफर क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी बन गया है।

स्वागत के दौरान गीता यादव के माता-पिता भी भावुक नजर आए और उन्होंने बेटी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। समाज के लोगों ने कहा कि गीता यादव ने अपनी मेहनत, संघर्ष और प्रतिभा के दम पर कबीरधाम एवं छत्तीसगढ़ का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। उनकी सफलता निश्चित रूप से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Tags: #अंतरराष्ट्रीय_मंच_पर_कबीरधाम
ShareSendTweet
Previous Post

CGPSC में गड़बड़ी का आरोप, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार :- नवीन जायसवाल

Next Post

जूनियर एशिया कप में चीन को हराने वाली कबीरधाम की बेटी गीता यादव का हुआ सम्मान

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

स्मार्ट मीटर लगते ही हजारों में पहुंचा बिजली बिल, दशरंगपुर के ग्रामीण परेशान
छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर लगते ही हजारों में पहुंचा बिजली बिल, दशरंगपुर के ग्रामीण परेशान

September 19, 2026
जूनियर एशिया कप में चीन को हराने वाली कबीरधाम की बेटी गीता यादव का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़

जूनियर एशिया कप में चीन को हराने वाली कबीरधाम की बेटी गीता यादव का हुआ सम्मान

September 19, 2026
CGPSC में गड़बड़ी का आरोप, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार :- नवीन जायसवाल
छत्तीसगढ़

CGPSC में गड़बड़ी का आरोप, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार :- नवीन जायसवाल

September 17, 2026
सेवा संकल्प अभियान के बीच सड़कों पर बेसहारा मवेशिय:- युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी ज्ञानचंद साहू
छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के बीच सड़कों पर बेसहारा मवेशिय:- युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी ज्ञानचंद साहू

September 17, 2026
पांडातराई कॉलेज में रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी
छत्तीसगढ़

पांडातराई कॉलेज में रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी

September 17, 2026
विधायक भावना बोहरा ने रखी सरदार पटेल की प्रतिमा की नींव, शेयरधारक किसानों को शक्कर व प्रशस्ति पत्र का किया वितरण
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने रखी सरदार पटेल की प्रतिमा की नींव, शेयरधारक किसानों को शक्कर व प्रशस्ति पत्र का किया वितरण

September 17, 2026
Next Post
जूनियर एशिया कप में चीन को हराने वाली कबीरधाम की बेटी गीता यादव का हुआ सम्मान

जूनियर एशिया कप में चीन को हराने वाली कबीरधाम की बेटी गीता यादव का हुआ सम्मान

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #भावना #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #trending #leteshnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #viralnews #CGPSC_ में _गड़बड़ी_का _आरोप #happybrathday #leteshnews #holinews #trending #kawardha nagarpalika #letesh #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #nagarpalika kw #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #trending #leteshnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trendindnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #धरहर में #हरितालिका #बीजेपी #trending #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews #श्रीकृष्ण जन्मोत्सव Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx भाजपा_सेवा_संकल्प_में _सड़कों_के_गड्ढे_भरे
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In