TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Wednesday, September 16, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

विधायक भावन बोहरा के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पंडरिया एवं पांडातराई नगर के विकास हेतु 2.98 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
June 4, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
विधायक भावन बोहरा के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने पंडरिया एवं पांडातराई नगर के विकास हेतु 2.98 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा:- शासन, विकास एवं जनसेवा की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी द्वारा कुल ₹2 करोड़ 98 लाख 48 हजार की राशि विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों हेतु स्वीकृत दी गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से दोनों नगरों के विकास को नई गति मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर और आधुनिक सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। विदित हो की 9 जनवरी 2026 को पंडरिया नगर में आयोजित विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में छत्तीसगढ़ के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का आगमन हुआ था। कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनता की सुविधाओं एवं पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकायों के समुचित विकास हेतु विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मांग उनके समक्ष रखी, जिसके लिए माननीय उप मुख्यमंत्री  अरुण साव जी ने नगर पालिका पंडरिया अंतर्गत 2 करोड़ एवं नगर पंचायत पांडातराई व इन्दौरी के लिए 1-1 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की थी।

IMG 20260604 WA0000

जिसके तहत उप मुख्यमंत्री  अरुण साव जी द्वारा पूर्व में नगर पंचायत इन्दौरी हेतु 1 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई थी और आज नगर पालिका पंडरिया अंतर्गत 1 करोड़ 98 लाख 48 हजार एवं नगर पंचायत पांडातराई में विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी एवं माननीय उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री  अरुण साव जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों का सुनियोजित विकास निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि पंडरिया नगर में उप मुख्यमंत्री  अरुण साव जी के आगमन के दौरान क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं एवं विकास कार्यों की मांग उनके समक्ष रखी गई थी, जिसे संवेदनशीलता के साथ स्वीकार करते हुए उन्होंने पूर्व में नगर पंचायत इन्दौरी हेतु 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की थी और आज नगर पालिका पंडरिया के लिए ₹1 करोड़ 98 लाख 48 हजार तथा नगर पंचायत पांडातराई के लिए ₹1 करोड़ की राशि स्वीकृत की है जिससे जनता में हर्ष और जनविश्वास स्पष्ट रूप से दिख रहा है।

IMG 20260604 WA0000

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल घोषणाएं करने में विश्वास नहीं रखती, बल्कि जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का कार्य करती है। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में विकास, सेवा और सुशासन का नया अध्याय लिखा जा रहा है, जिसका लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। नगर पालिका पंडरिया में हाई मास्ट लाइट की स्थापना, सर्वसुविधायुक्त उद्यान निर्माण, किड्स प्ले एरिया जैसी सुविधाओं के विकसित होने से नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक वातावरण मिलेगा तथा बच्चों को खेल एवं मनोरंजन के लिए सुरक्षित व सर्वसुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा। वहीं नगर पंचायत पांडातराई में मुक्ति धाम उन्नयन एवं सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन निर्माण जैसे कार्य सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को नई दिशा देंगे।

 

उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद नगरों में आधारभूत सुविधाएं और मजबूत होंगी, नागरिकों की जीवन में सकारात्मक सुधार होगा, सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी। हाई मास्ट लाइट से नागरिकों को रात्रिकालीन आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं उद्यान एवं किड्स प्ले एरिया बच्चों और परिवारों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के नगरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति मिल रही है। भाजपा सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति दिलाकर विकास की गति को और तेज किया जाएगा। इस सौगात के लिए मैं पंडरिया एवं पांडातराई की समस्त जनता की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। प्रदेश सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन से हमारा पंडरिया विधानसभा क्षेत्र विकास के निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और जनता की आकाँक्षाओं, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है और नगर का समुचित विकास सुनिश्चित हो रहा है।

 

*जनहित व नगर के विकास हेतु महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे ये विकास कार्य*

 

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी द्वारा नगर पालिका पंडरिया अंतर्गत नगर के मुख्य मार्गो में हाई मास्ट लाइट, किड्स प्ले एरिया सहित सर्व सुविधायुक्त उद्यान निर्माण, वार्ड क्रं. 09 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड (रौहा क्षेत्र), वार्ड क्रं. 10 पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड (मोतीपुर क्षेत्र) में एवं वार्ड क्रं. 14 संत रविदास वार्ड (कुबा क्षेत्र) में प्रकाश व्यवस्था हेतु कुल 1 करोड़ 98 लाख 48 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही नगर पंचायत पांडातराई में सर्व सुविधायुक्त मंगल भवन निर्माण एवं पाण्डातराई में स्थित मुक्तिधाम के उन्नयन हेतु कुल 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। पूर्व में नगर पंचायत इन्दौरी में निकाय क्षेत्र अंतर्गत दुकानों के निर्माण, मांगलिक भवन निर्माण एवं मुक्ति धाम के उन्नयन हेतु कुल 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

ShareSendTweet
Previous Post

आदिवासी समाज के लिए गौरव का क्षण: ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की ‘प्रोफेशनल कॉन्क्लेव’ में आमंत्रित हुए कामू बैगा

Next Post

नालंदा परिसर केवल एक भवन नहीं बल्कि पंडरिया विधानसभा के युवाओं के सपनों का केंद्र बनेगा : भावना बोहरा

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

भाजपा “सेवा संकल्प” में सड़कों के गड्ढे भरे :- नवीन जायसवाल 
छत्तीसगढ़

भाजपा “सेवा संकल्प” में सड़कों के गड्ढे भरे :- नवीन जायसवाल 

September 16, 2026
ग्राम धरहर में हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत
कवर्धा

ग्राम धरहर में हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

September 15, 2026
कोदवाही में पनिका समाज की महत्वपूर्ण बैठक, सामाजिक एकता और अधिकारों की लड़ाई को लेकर बनी रणनीति
छत्तीसगढ़

कोदवाही में पनिका समाज की महत्वपूर्ण बैठक, सामाजिक एकता और अधिकारों की लड़ाई को लेकर बनी रणनीति

September 13, 2026
अन्नपूर्णा रामगोपाल चन्द्राकर एवं डॉ. आर्या चन्द्राकर कोब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कुण्डा दी जन्मदिन की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं 
छत्तीसगढ़

अन्नपूर्णा रामगोपाल चन्द्राकर एवं डॉ. आर्या चन्द्राकर कोब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कुण्डा दी जन्मदिन की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं 

September 13, 2026
ग्राम डेहरी में परम पूजनीय मनीषा देवी जी के आगमन पर भजन-कीर्तन, भंडारा एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़

ग्राम डेहरी में परम पूजनीय मनीषा देवी जी के आगमन पर भजन-कीर्तन, भंडारा एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन

September 13, 2026
प्रधानमंत्री आवास 1.0 के हितग्रहियों को 30 सितंबर तक अपना आवास पूर्ण करना होगा-सीएमओ
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास 1.0 के हितग्रहियों को 30 सितंबर तक अपना आवास पूर्ण करना होगा-सीएमओ

September 11, 2026
Next Post
नालंदा परिसर केवल एक भवन नहीं बल्कि पंडरिया विधानसभा के युवाओं के सपनों का केंद्र बनेगा : भावना बोहरा

नालंदा परिसर केवल एक भवन नहीं बल्कि पंडरिया विधानसभा के युवाओं के सपनों का केंद्र बनेगा : भावना बोहरा

Tags

#bjp #भावना #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #trending #breakingnews #viralnews #breakingnews #viralnews #trendingnews #cgnewy #happybrathday #leteshnews #holinews #trending #kawardha nagarpalika #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #nagarpalika kw #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #trending #leteshnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #vira #trendingnews #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trendindnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #धरहर में #हरितालिका #बीजेपी #trending #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews #श्रीकृष्ण जन्मोत्सव **#भावना_बोहरा #जन्मदिन #रक्तदान_शिविर #रणवीरपुर #भाजपा #किसान_मोर्चा #विनोद_चंद्रवंशी #जनसेवा #पंडरिया #हरहरमहादेव #जयश्रीराम** Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In