TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Saturday, September 19, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

दुल्लापुर कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की घटना को लेकर अभाविप ने सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग  

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
July 21, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
दुल्लापुर कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की घटना को लेकर अभाविप ने सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग   
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा:-  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), जिला कबीरधाम द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, दुल्लापुर में दूषित भोजन के कारण लगभग 15 छात्राओं के फूड पॉइजनिंग से बीमार होने की गंभीर घटना को लेकर क्षेत्रीय विधायक माननीय श्रीमती भावना बोहरा को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही कलेक्टर, जिला कबीरधाम के नाम जिला शिक्षा अधिकारी को भी ज्ञापन देकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई एवं छात्रावासों की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की गई।

IMG 20260721 WA0009 IMG 20260721 WA0011

ज्ञापन में अभाविप ने कहा कि यह घटना अत्यंत गंभीर एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। एक सरकारी आवासीय छात्रावास में छात्राओं के स्वास्थ्य एवं जीवन के साथ इस प्रकार की लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। परिषद ने मांग की कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए तथा दोषी अधीक्षिका सहित घटना में संलिप्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए।

 

इसके अतिरिक्त परिषद ने कबीरधाम जिले में शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अब तक समाप्त नहीं किए गए 29 शिक्षकों के अटैचमेंट की जांच कर तत्काल समाप्त करने एवं शासन के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही प्रदेश के सभी छात्रावासों में नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण तथा खाद्य विभाग द्वारा प्रत्येक माह भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पोषण मानकों की जांच सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।

 

अभाविप ने स्पष्ट किया कि यदि दो दिवस के भीतर मांगों पर उचित कार्रवाई प्रारंभ नहीं की जाती है, तो संगठन उग्र आंदोलन एवं प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

 

जिला संयोजक मानस मिश्रा ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों पर कठोर कार्रवाई होने तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि छात्रावासों की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

 

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गजाधर वर्मा ने कहा कि यह केवल एक छात्रावास की घटना नहीं, बल्कि संपूर्ण व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। यदि समय रहते व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई एवं छात्रावासों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की।

 

नगर मंत्री गजेंद्र राजपूत ने कहा कि छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना शासन का दायित्व है। इस प्रकार की लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। अभाविप छात्रहितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रही है और आवश्यकता पड़ने पर व्यापक जनआंदोलन भी करेगी।

 

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक माननीय श्रीमती भावना बोहरा ने अभाविप के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी तथा दोषी अधीक्षिका एवं घटना में संलिप्त अन्य सभी जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला संयोजक मानस मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गजाधर वर्मा, नगर मंत्री गजेंद्र राजपूत, ईश्वर वर्मा, विनय साहू, पुखराज साहू, प्रिंस नाथ योगी, बलराम साहू, अनुराग साहू, धनेश्वर चंद्रोल एवं देवेंद्र चंद्रवंशी सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags: #leteshnews #viralnews
ShareSendTweet
Previous Post

श्रद्धा का सम्मान, सेवा का संकल्प : पांचवें वर्ष भी अमरकंटक में विधायक भावना बोहरा द्वारा कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों हेतु निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था

Next Post

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

स्मार्ट मीटर लगते ही हजारों में पहुंचा बिजली बिल, दशरंगपुर के ग्रामीण परेशान
छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर लगते ही हजारों में पहुंचा बिजली बिल, दशरंगपुर के ग्रामीण परेशान

September 19, 2026
जूनियर एशिया कप में चीन को हराने वाली कबीरधाम की बेटी गीता यादव का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़

जूनियर एशिया कप में चीन को हराने वाली कबीरधाम की बेटी गीता यादव का हुआ सम्मान

September 19, 2026
अंतरराष्ट्रीय मंच पर कबीरधाम का मान बढ़ाने वाली बेटी गीता यादव का जोरदार स्वागत
छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय मंच पर कबीरधाम का मान बढ़ाने वाली बेटी गीता यादव का जोरदार स्वागत

September 19, 2026
CGPSC में गड़बड़ी का आरोप, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार :- नवीन जायसवाल
छत्तीसगढ़

CGPSC में गड़बड़ी का आरोप, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार :- नवीन जायसवाल

September 17, 2026
सेवा संकल्प अभियान के बीच सड़कों पर बेसहारा मवेशिय:- युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी ज्ञानचंद साहू
छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के बीच सड़कों पर बेसहारा मवेशिय:- युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी ज्ञानचंद साहू

September 17, 2026
पांडातराई कॉलेज में रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी
छत्तीसगढ़

पांडातराई कॉलेज में रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी

September 17, 2026
Next Post
पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित 'लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग' के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #भावना #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #trending #leteshnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #viralnews #CGPSC_ में _गड़बड़ी_का _आरोप #happybrathday #leteshnews #holinews #trending #kawardha nagarpalika #letesh #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #nagarpalika kw #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #trending #leteshnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trendindnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #धरहर में #हरितालिका #बीजेपी #trending #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews #श्रीकृष्ण जन्मोत्सव Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx भाजपा_सेवा_संकल्प_में _सड़कों_के_गड्ढे_भरे
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In