TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Wednesday, November 4, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

नालंदा परिसर केवल एक भवन नहीं बल्कि पंडरिया विधानसभा के युवाओं के सपनों का केंद्र बनेगा : भावना बोहरा

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
June 4, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
नालंदा परिसर केवल एक भवन नहीं बल्कि पंडरिया विधानसभा के युवाओं के सपनों का केंद्र बनेगा : भावना बोहरा
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया:- पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण अंचलों के युवाओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सुविधा के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया नगर में 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी की स्थापना हेतु ₹4 करोड़ 41 लाख 49 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। यह परिसर विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगा। 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी के निर्माण से पंडरिया क्षेत्र के विद्यार्थियों खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को आधुनिक पुस्तकालय, डिजिटल अध्ययन संसाधन, वाई-फाई, समाचार-पत्र, एवं शांत वातावरण में अध्ययन जैसी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

IMG 20260604 WA0000 1

पंडरिया नगर में नालंदा परिसर की स्थापना हेतु प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को सशक्त बनाने और युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नालंदा परिसर की स्थापना पंडरिया क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक ऐतिहासिक पहल सिद्ध होगी। यह केवल एक पुस्तकालय नहीं, बल्कि क्षेत्र के हजारों युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगा, उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ने का अवसर देगा और पंडरिया विधानसभा अंतर्गत हमारे ग्रामीण परिवेश में रहने वाले बच्चों के लिए शैक्षणिक सुविधाओं का प्रमुख केंद्र बनेगा। यह परिसर विकसित पंडरिया,शिक्षित पंडरिया के लक्ष्य को नई गति देगा। पंडरिया विधानसभा का बड़ा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी संसाधनों के अभाव में उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। नालंदा परिसर के निर्माण से ऐसे विद्यार्थियों को अब अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण अध्ययन की सुविधाएं प्राप्त होंगी।

उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा के युवाओं और बेटियों की उचित शिक्षा एवं संसाधन उपलब्ध हो सके इसके लिए हम भी निरन्तर प्रयास कर रहें हैं। विधानसभा की बेटियां जो आवागमन सुविधा की कमी के कारण वे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थीं, उनकी इस पीड़ा को देखते हुए हमने पंडरिया विधानसभा में महाविद्यालय में पढ़ने वाली बेटियों को घर से महाविद्यालय आने-जाने हेतु 8 निःशुल्क बस सेवा का संचालन कर रहें हैं, जिसमे वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदुर व कुंडा में आगामी सत्र से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस बस सेवा के माध्यम से आज 1000 से अधिक बेटियां लाभान्वित हुईं और उच्च शिक्षा प्राप्त करके अपने सपनों को पूरा कर रहीं हैं। जो बच्चे आर्थिक कारणों से अन्य शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में असमर्थ थे उनके लिए हमने लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग की शुरुआत की जहाँ लगभग 250 बच्चों को CGPSC, NEET एवं IIT-JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है ताकि वे आगे चलकर शासकीय सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य व प्रदर्शन कर हमारे क्षेत्र, प्रदेश का नाम देश में रोशन करें। आज प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से निरन्तर शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, सड़क,बिजली,पानी जैसे विकास कार्य तेजी से हो रहें हैं। इससे हमारा पंडरिया अब अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर एक आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित हो रहा है जहाँ जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है और उनकी सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। महाविद्यालय भवनों का निर्माण, शासकीय स्कूलों में मुलभुत सुविधाओं का विस्तार, भवन व खेल परिसर, शिक्षा के स्तर में सुधार, विद्यालय भवन व अतिरिक्त कक्ष निर्माण के कार्य निरन्तर प्रगति पर हैं।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि इस परिसर में विद्यार्थियों के लिए समृद्ध पुस्तकालय, आधुनिक अध्ययन कक्ष, शांत एवं अनुशासित अध्ययन वातावरण, डिजिटल शिक्षण संसाधन तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होगी। इससे युवाओं को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे तथा उन्हें बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को धरातल पर उतारने के लिए शिक्षा और युवा सशक्तिकरण सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। नालंदा परिसर का निर्माण पंडरिया विधानसभा के विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। यह परियोजना केवल एक भवन निर्माण नहीं है, बल्कि क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बनेगा। इससे ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण अध्ययन वातावरण उपलब्ध होगा और वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगारोन्मुखी अवसरों तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

ShareSendTweet
Previous Post

विधायक भावन बोहरा के प्रयासों से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पंडरिया एवं पांडातराई नगर के विकास हेतु 2.98 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

Next Post

6 माह से लंबित भुगतान को लेकर श्रमिक कल्याण संघ ने सौंपा ज्ञापन

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

होर्डिंग, यूनिपोल एवं मोबाइल टावर संचालकों पर नगर पालिका सख्त
छत्तीसगढ़

होर्डिंग, यूनिपोल एवं मोबाइल टावर संचालकों पर नगर पालिका सख्त

November 4, 2026
विधायक भावना बोहरा ने दामापुर में किया उप तहसील (लिंक कोर्ट) कार्यालय का शुभारंभ, ₹46.96 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भी किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने दामापुर में किया उप तहसील (लिंक कोर्ट) कार्यालय का शुभारंभ, ₹46.96 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भी किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

November 4, 2026
किसानों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

किसानों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

November 4, 2026
रोजगार और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर प्रहलाद सिंह धुर्वे ने उठाई आवाज, बोले– अब नहीं सहेंगे, बदलाव करके रहेंगे
छत्तीसगढ़

रोजगार और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर प्रहलाद सिंह धुर्वे ने उठाई आवाज, बोले– अब नहीं सहेंगे, बदलाव करके रहेंगे

November 3, 2026
कमला हॉस्पिटल के वेस्टेज मटेरियल खाने के बाद गाय की मौत का आरोप, गौ सेवक ज्ञान साहू ने उठाए सवाल
छत्तीसगढ़

कमला हॉस्पिटल के वेस्टेज मटेरियल खाने के बाद गाय की मौत का आरोप, गौ सेवक ज्ञान साहू ने उठाए सवाल

November 1, 2026
मनरेगा मजदूरों के भुगतान में देरी को लेकर प्रहलाद सिंह धुर्वे ने उठाई आवाज, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़

मनरेगा मजदूरों के भुगतान में देरी को लेकर प्रहलाद सिंह धुर्वे ने उठाई आवाज, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

October 31, 2026
Next Post
6 माह से लंबित भुगतान को लेकर श्रमिक कल्याण संघ ने सौंपा ज्ञापन

6 माह से लंबित भुगतान को लेकर श्रमिक कल्याण संघ ने सौंपा ज्ञापन

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #bjp #भावना #breaking #breaking #news #trendingnews #breaking #news #trendingviral #Breaking #news #viralnews #breaking #newsviralnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #leteshnews #breakingnews #leteshnews #viralnews #breakingnews #viralnews #holinews #trending #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriyamla #trending #leteshnews #trending #leteshnews #viralnews #crimenews #viral #kawardha #trending # #viralbreaking #leteshnews #trending #viralnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #टैग #viralnews #ट्रेडिंग #बीजेपी #trending #राम्हेपुरकला #शनिदेवमंदिर #श्रद्धालुओंमेंआक्रोश #तेजखबर #BreakingNews #विधायक _भावना _बोहरा_के प्रयासों_से ₹10 _करोड़ 25_लाख_12 हजार के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In