तरेगांव जंगल (कबीरधाम):-एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल के छात्रावास भवन से एक 15 वर्षीय छात्र के लापता होने की जानकारी सामने आई है। परिजनों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बच्चे की तलाश के लिए जनसहयोग की अपील की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, **निलेश मेरावी**, पिता **देव सिंह मेरावी**, उम्र लगभग **15 वर्ष**, जो कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल के छात्रावास में रह रहा था, **दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को दोपहर लगभग 2 बजे से** हॉस्टल से लापता है।
बच्चे का विवरण
नाम:** निलेश मेरावी
उम्र:** 15 वर्ष
कद:** लगभग 4 फीट 8 इंच
रंग:** सावला
बालों का रंग:** काला
कपड़े:** स्कूल यूनिफॉर्म
विद्यालय प्रशासन और परिवार के सदस्यों ने बताया कि निलेश के अचानक गायब होने से सभी बेहद चिंतित हैं। आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक बच्चे का कोई पता नहीं चल सका है।
परिजन व विद्यालय प्रशासन ने आम जनता से अनुरोध किया है कि यदि किसी को इस बच्चे के बारे में कोई भी जानकारी मिले या उसे कहीं देखा गया हो तो कृपया नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर तुरंत सूचित करें —
📞 संपर्क करें:
88275 94258, 88275 38467, 70893 86954
पता:-एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, तरेगांव जंगल, छात्रावास भवन, जिला कबीरधाम (छ.ग.)


























































































































