कबीरधाम:- युवा मित्र मंडल कबीरधाम छत्तीसगढ़ ने 14 वाँ स्थापना दिवस व कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कवर्धा स्थित वृद्धा आश्रम में जाकर वृद्धजनों के साथ मिलकर समय व्यतीत किया तथा उनके सुख दुःख को बांटा साथी फल वितरण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।।
युवा मित्र मंडल छत्तीसगढ़ को कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर आज 14 वर्ष पूर्ण हुआ लोहारा विकासखंड कवर्धा के 01 छोटे से गांव कुआँ छारिया से जन्माष्टमी में आयोजित मेला में श्रद्धालुओं को पानी पिलाने से शुरू हुआ आज यह कारँवा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में पूरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज जी को अपना आदर्श के रूप में मानते हुए हिंदुत्व के शक्ति, भारत संवैधानिक हिंदू राष्ट्र,गौ माता राष्ट्र माता,हमारा ग्राम हिंदू ग्राम हो, सनातन संस्कृति के उद्देश को लेकर कार्य कर रहा हैं।।और तेजी से अपने लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा इसी क्रम में आज वृद्ध जनों के साथ स्थापना दिवस मनाया।।
उक्त आयोजन में प्रमुख रूप से प्रांत उपाध्यक्ष जिला प्रभारी राहुल चौरसिया जी,हनुमंत दल प्रांत अध्यक्ष हिंदू दुर्गेश देवांगन जी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सागर साहू,जिला उपाध्यक्ष रोहन चन्द्रवंशी,मंत्री,अंकुश विश्कर्मा, नगर अध्यक्ष पुरन पाली,हनुमंत दल सह संयोजक दीपक ठाकुर,पुष्कर शुक्ला गौ प्रमुख, मातृ शक्ति शीतल सोनी,जय श्री सोनी साथी ही ओंकार पटेल, चंद्रू चेलक,शुभम तिवारी,तरु शर्मा अमन,देवेंद्र डग्गर,सूरज सौरा, सहित बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।।

























































































































