TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Sunday, September 6, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

दशरंगपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की गूंज, विधायक भावना बोहरा ने दही हांडी के विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
September 6, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
दशरंगपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की गूंज, विधायक भावना बोहरा ने दही हांडी के विजेता टीमों को किया पुरस्कृत
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया:- भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में बजरंग चौक ग्राम दशरंगपुर में आयोजित श्रीकृष्ण धार्मिक आस्था के साथ युवा ऊर्जा और सांस्कृतिक उत्साह का भव्य वातावरण देखने को मिला। भारतीय जनता युवा मोर्चा, पंडरिया विधानसभा द्वारा विधायक श्रीमती भावना बोहरा के मार्गदर्शन में इन्दौरी एवं रणवीरपुर मंडल के अंतर्गत आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता 2026 के आयोजन में 5 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों और विधायक भावना बोहरा ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

IMG 20260906 WA0005

विधायक भावना बोहरा ने भगवान श्रीकृष्ण का पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने दही हांडी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जैसे-जैसे गोविंदा टोलियों ने मानव पिरामिड बनाकर हांडी तक पहुंचने का प्रयास किया, पूरा आयोजन स्थल जय श्रीकृष्ण के उद्घोष से गूंज उठा। दही हांडी प्रतियोगिता में युवाओं के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। कठिन चुनौतियों के बीच प्रतिभागियों ने अपनी सामूहिक क्षमता, तालमेल, साहस और धैर्य का प्रदर्शन किया। विधायक भावना बोहरा ने प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों का उत्साहवर्धन किया और युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में विधायक भावना बोहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ग्राम लिटीपुर की टोली को ₹25000 एवं ट्रॉफी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले ग्राम मरका की टोली को ₹15,000 एवं ट्रॉफी एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ग्राम गोछिया पेंड्री की टोली को ₹11,000 एवं ट्रॉफी भेंट कर बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हमारे अपने जीवन में भगवान श्रीकृष्ण के विचारों को आत्मसात करने का पर्व है। श्रीकृष्ण ने हमें परिस्थितियां कैसी भी हों, सत्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की प्रेरणा दी है। आज की युवा पीढ़ी जब अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़कर ऐसे आयोजनों में आगे आती है, तो यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को और अधिक सशक्त करती है। इस आयोजन में जिस प्रकार से युवाओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और क्षेत्रवासियों की सहभागिता ने इस आयोजन को और भी भव्य बनाया है जिसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूँ।

उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा में विकास के साथ-साथ धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों को भी जनभागीदारी के माध्यम से नई गति मिल रही है। अपनी परंपराओं को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना केवल संस्कृति संरक्षण का विषय नहीं, बल्कि अपनी पहचान और मूल्यों को मजबूत करने का भी माध्यम है। मैं भारतीय जनता युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी बधाई देती हूँ जो इस प्रकार के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से युवाओं को रचनात्मक मंच उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन, संगठन क्षमता और सहयोग की भावना को विकसित करते हैं तथा उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। पंडरिया विधानसभा अब विकास कार्यों के साथ-साथ आस्था, परंपरा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना से भी प्रदेशभर में अपनी एक विशेष पहचान स्थापित कर रहा है। क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और जनसुविधाओं के विस्तार के साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने के प्रयास भी निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों की टीम, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Tags: #श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
ShareSendTweet
Previous Post

कृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था और उत्साह का संदेश, डॉ. नंद कुमार चंद्रवंशी एवं विनोद चंद्रवंशी ने दी शुभकामनाएं

Next Post

युवा मित्र मंडल कबीरधाम छत्तीसगढ़ के युवा साथियों ने कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर वृद्धजनों के साथ मनाया संगठन का 14 वाँ स्थापना दिवस

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

युवा मित्र मंडल कबीरधाम छत्तीसगढ़ के युवा साथियों ने कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर वृद्धजनों के साथ मनाया संगठन का 14 वाँ स्थापना दिवस
छत्तीसगढ़

September 3, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन

August 28, 2026
जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब
छत्तीसगढ़

जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब

August 26, 2026
पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
छत्तीसगढ़

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति

August 26, 2026
तस्वीर में एक तरफ अपनी मांग को लेकर बैठे अभ्यर्थी थे…  तो दूसरी तरफ उनके बीच बैठकर बात सुनते गृहमंत्री।
छत्तीसगढ़

तस्वीर में एक तरफ अपनी मांग को लेकर बैठे अभ्यर्थी थे… तो दूसरी तरफ उनके बीच बैठकर बात सुनते गृहमंत्री।

August 26, 2026
Next Post
युवा मित्र मंडल कबीरधाम छत्तीसगढ़ के युवा साथियों ने कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर वृद्धजनों के साथ मनाया संगठन का 14 वाँ स्थापना दिवस

युवा मित्र मंडल कबीरधाम छत्तीसगढ़ के युवा साथियों ने कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर वृद्धजनों के साथ मनाया संगठन का 14 वाँ स्थापना दिवस

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #viralnews #breakingnews #viralnews #trendingnews #cgnewy #holinews #trending #kawardha nagarpalika #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #Sushan #त्योहार #trending #leteshnews #viralnews #crimenews #trending #viralnews #vira #trendingnews #viral #kawardha #trending # #viralbreaking #leteshnews #trending #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #टैग #viralnews #ट्रेडिंग #ब्रेकिंगन्यूज #viralnews #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews #श्रीकृष्ण जन्मोत्सव Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।

TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In