TV10 MP CG
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Saturday, April 25, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

पंडरिया विधानसभा में सड़क कनेक्टिविटी को मिली गति, विधायक भावना बोहरा ने 30.74 करोड़ से अधिक के बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
March 14, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
पंडरिया विधानसभा में सड़क कनेक्टिविटी को मिली गति, विधायक भावना बोहरा ने 30.74 करोड़ से अधिक के बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया:- विधायक भावना बोहरा के निरन्तर प्रयासों और डबल इंजन भाजपा सरकार में क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हो रहीं हैं वहीं वर्षों से लंबित सड़क परियोजनाओं के निर्माण के अब द्वार खुलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है साथ ही क्षेत्रवासियों को सुगम व सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलने से व्यापर,कृषि,शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे मुलभुत सुविधाओं तक पहुँच आसान हो रही है। आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 21 करोड़ 7 लाख 98 हजार की लागत से प्रतापपुर चौक से दामापुर पुल तक कुल 12.70 किलोमीटर सड़क, 7 करोड़ 74 लाख 95 हजार की लागत से 3.65 किमी दमगढ़ से अमनिया सड़क एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 1 कारोड़ 91 लाख 88 हजार की लागत से पौनी से कोड़ापुरी तक 5.30 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य कुल 30 करोड़ 74 लाख 81 हजार रुपए के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इन सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने के लिए विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं उप मुख्यमंत्री  अरुण साव जी का आभार व्यक्त किया। इन सड़कों के निर्माण से रूसेकापा, भगतपुर, कोलेगांव, सेमरकोना, निंगापुर, दामापुर, दमगढ़, अमनिया, पौनी, तिलईभाठ, नवापारा, तोरला, कोड़ापुरी सहित आस-पास के सैकड़ों ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा।

IMG 20260314 WA0055

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज का यह दिन पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन है। आज हम सब मिलकर 30 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली बहुप्रतीक्षित सड़कों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर रहे हैं। यह केवल सड़कों का निर्माण नहीं है, बल्कि यह हमारे क्षेत्र के विकास, सुविधा और समृद्धि की नई राह है। यह सड़कें हमारे ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में सड़क आवागमन की सुविधा के साथ ही वहां व्यापर, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक त्वरित पहुँच एवं किसानों को अपनी उपज तथा सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करेगा। आज जिन सड़कों का भूमिपूजन किया जा रहा है, वे लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थीं। कांग्रेस सरकार के कुशासन में विगत 5 वर्षों तक पंडरिया विधानसभा को उपेक्षित और विकास कार्यों से कोसो दुर रखा गया। पंडरिया विधानसभा की जनता ने इस पक्षपात को समझा और प्रदेश एवं पंडरिया में भाजपा का कमल खिलाकर विकास व सुशासन की जो स्थापना की है आज उससे उनकी आकांक्षाएं पूरी हो रही हैं, क्षेत्र का निरंतर विकास हो रहा है, जनहित की योजनाओं से जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है और हमारे किसान, महिला, युवा सशक्त हो रहें हैं।

IMG 20260314 WA0056

उन्होंने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि जनता के आशीर्वाद और विश्वास से आज हम इन बहुप्रतीक्षित कार्यों को धरातल पर उतारने में सफल हो रहे हैं। डबल इंजन की भाजपा सरकार की मजबूत और विकासोन्मुखी सोच और जनता के विश्वास के कारण ही आज पंडरिया विधानसभा सहित पुरे प्रदेश का विकास सुनिश्चित हो रहा है। केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और प्रदेश में भाजपा सरकार के संकल्प के साथ आज विकास की गति तेजी से आगे बढ़ रही है। हमारी सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि विकास की रोशनी केवल शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि वह गांव-गांव और वनांचल तक पहुंचे। आज जो सड़कें बन रही हैं, वे आने वाले समय में पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण और वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के लिए विकास की जीवनरेखा साबित होंगी। मैं हमेशा यह मानती हूँ कि जनप्रतिनिधि का पहला दायित्व अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना है।

IMG 20260314 WA0048

भावना बोहरा ने कहा कि ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले हमारे भाइयों-बहनों के लिए सड़क केवल एक रास्ता नहीं होती, बल्कि यह शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास तक पहुँचने का सबसे बड़ा माध्यम होती है। जब सड़क बनती है तो गांव शहर से जुड़ता है, किसान की उपज बाजार तक पहुँचती है, बच्चों को स्कूल जाने में सुविधा होती है और मरीजों को समय पर इलाज मिल पाता है। आज पंडरिया विधानसभा में 400 किलोमीटर से अधिक की सड़कों का विस्तार हो रहा है। इसके साथ ही हर गाँव और नगर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, सौन्दर्यीकरण, प्रकाश एवं विद्युत् व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, शिक्षा व शैक्षणिक सुविधाओं का सुदृढ़ किया जा रहा है। आज इस भूमिपूजन के माध्यम से मैं विश्वास दिलाना चाहती हूँ कि पंडरिया विधानसभा के विकास के लिए हमारा यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और रोजगार के क्षेत्र में हम लगातार नए कार्य करेंगे ताकि हमारा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर सके। आज 30 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली ये सड़कें इस बात का प्रमाण हैं कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के संकल्प को धरातल पर उतार रही है। मैं क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और मुझे सेवा का अवसर दिया। मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूँ कि सेवा और विकास का यह सफ़र निरंतर जारी रहेगा।

 

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, समस्त मंडल अध्यक्ष, जिला व जनपद सदस्य एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Image Description
Tags: #viralnews
ShareSendTweet
Previous Post

छत्तीसगढ़ पंचायत परिषद का जिला संयोजक बनी जिला पंचायत जनपद अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल जी कबीरधाम

Next Post

अग्रवाल समाज की लाड़ली वैभवी ने रचा इतिहास: UPSC में 35वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया समाज का गौरव

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

भवानीपुर के पास भीषण सड़क हादसा: रेत से भरी हाइवा और डीजल टैंकर की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल
छत्तीसगढ़

भवानीपुर के पास भीषण सड़क हादसा: रेत से भरी हाइवा और डीजल टैंकर की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल

April 22, 2026
महिलाओं का अपमान, कांग्रेस महिला विरोधी विचारधारा की पार्टी: विजय लक्ष्मी तिवारी
छत्तीसगढ़

महिलाओं का अपमान, कांग्रेस महिला विरोधी विचारधारा की पार्टी: विजय लक्ष्मी तिवारी

April 20, 2026
कवर्धा शहरवासियो को मिला सुव्यवस्थित चौपाटी की सौगात
छत्तीसगढ़

कवर्धा शहरवासियो को मिला सुव्यवस्थित चौपाटी की सौगात

April 20, 2026
धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब
छत्तीसगढ़

धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब

April 20, 2026
कबीरधाम में धान खरीदी घोटाला उजागर: पानी डालकर बढ़ाया वजन, जांच में 110 बोरी का अंतर
छत्तीसगढ़

कबीरधाम में धान खरीदी घोटाला उजागर: पानी डालकर बढ़ाया वजन, जांच में 110 बोरी का अंतर

April 19, 2026
महिला आरक्षण बिल पर विपक्षी पार्टियों ने भारत की प्रत्येक महिला के सम्मान और अधिकारों के साथ अन्याय किया : भावना बोहरा
छत्तीसगढ़

महिला आरक्षण बिल पर विपक्षी पार्टियों ने भारत की प्रत्येक महिला के सम्मान और अधिकारों के साथ अन्याय किया : भावना बोहरा

April 18, 2026
Next Post
अग्रवाल समाज की लाड़ली वैभवी ने रचा इतिहास: UPSC में 35वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया समाज का गौरव

अग्रवाल समाज की लाड़ली वैभवी ने रचा इतिहास: UPSC में 35वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया समाज का गौरव

Tags

#bajatsatra #Breakin #news #breaking #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breakingnews #breakingnews #poejan #leteshnews #viralnews #trendingnews #kawardhachhattigarh #breakingnews #viralnews #cgnews #kawardhanews #akhbar #coungress #duptycm #raipurnews #latestnewscg #chunaw2025 #kawardha #trend #viral #googlepage #cm #विष्णु #holinews #trending #JAGNATH YATRA #MANDLLA #JAGNATH YATRAB #Kawardha #Kabirdham #EducationMatters #Anganwadi #SchoolDevelopment #CGNews #LocalNews #GroundReport #Infrastructure #StudentsSafety #VillageDevelopment #BreakingNews #kawardha #mahashivratry #india #viral #trend #cg #mp #news #chhatrapatyshivajijayanti #viral #trend #cgmp #news #nsui #rodaxident #cgnews #viral #trend #mpcg #jangirchapa #susiden #trending news #viral khabar #viralnews #viralnews #breaking #viralnews #trending #Viral news #trendingnees #viralnews #trendingnews #Viralnews #trending news #viralnewstrending #wiralnews #trendingnews #आकाशी #बिजली #b #एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान: धरहर ग्राम पंचायत में हरियाली का नया अध्याय #टैग्स: #CMविष्णु_देव_साय #जीएसटी_विभाग #तबादले #गुड_गवर्नेंस #पारदर्शिता #निष्पक्षता #जनहित_कारी_नीति #छत्तीसगढ़_समाचार #BreakingNews #GovernmentReforms #GSTReforms #ChhattisgarhNews #ट्रेडिंग #viralnews #kawardha #दुर्ग_चोरी #सराफा_कारोबारी #चोरी_का_खुलासा #पुलिस_कार्रवाई #गहनों_की_चोरी #मेटल_डिटेक्टर #न्यूज #videsh #बाहपानी #कुकदूर #राजधानी_एक्सप्रेस #रेलवे_सुरक्षा #पत्थरबाजी #RPF_गिरफ्तारी #भोपाल_समाचार #ट्रेन_हमला #यात्री_सुरक्षा #रेलवे_नशाखोरी #BreakingNews #हरीश_साहू #नेशनल_अवार्ड #भारत_मंडपम #नई_दिल्ली #जनसेवक_सम्मान #राष्ट्रीय_सम्मान #HarishSahu #NationalAward2025 #PrideOfIndia #जनसेवा_का_सम्मान **#जयश्रीराम #हिंदू_योद्धा #सनातनी** Breaking News \#रक्तशक्ति\_महाअभियान #एनीमिया\_मुक्त\_गौरेला #महिला\_स्वास्थ्य #धरहर\_जागरूकता\_रैली #GPM\_स्वास्थ्य भिंड से ग्वालियर रेफर मध्यप्रदेश में कोरोना से एक और महिला की मौत स्वास्थ्य विभाग रहा अनजान
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In