TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Monday, July 20, 2026
  • Login
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

मुंह में राम, जेब में चंदा, यही है भाजपा का धंधा — सुरेन्द्र शर्मा

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
July 17, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
मुंह में राम, जेब में चंदा, यही है भाजपा का धंधा — सुरेन्द्र शर्मा
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा:-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा द्वारा कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेस वार्ता प्रभारी  सुरेन्द्र शर्मा एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  नवीन जायसवाल ने भाजपा आरएसएस एवं केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए राम मंदिर में सामने आए कथित चढ़ावा एवं वित्तीय अनियमितताओं को देश की करोड़ों जनता की आस्था के साथ विश्वासघात बताया।

IMG 20260717 WA0066IMG 20260717 WA0067

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने वर्षों तक भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति कर सत्ता प्राप्त की। देश के गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने अपनी मेहनत की कमाई, गहने और बचत भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए समर्पित किए, लेकिन आज वही लोग यह जानना चाहते हैं कि भगवान राम के नाम पर एकत्रित चंदा और चढ़ावा आखिर कहां गया?

 

उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक अनियमितता नहीं, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था, विश्वास और भावनाओं के साथ किया गया घोर विश्वासघात है। भाजपा ने पहले राम मंदिर निर्माण के नाम पर चंदे में सवाल खड़े किए और अब चढ़ावे में कथित गड़बड़ियों के आरोप सामने आ रहे हैं। यह “राम के नाम पर राजनीति और आस्था के नाम पर लूट” का सबसे बड़ा उदाहरण बन गया है।

 

श्री शर्मा ने कहा कि यदि सब कुछ पारदर्शी था तो ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों के इस्तीफे क्यों हुए? यदि कोई अनियमितता नहीं हुई तो सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच से डर किस बात का है? छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर बड़े लोगों को बचाने का प्रयास क्यों किया जा रहा है?

 

उन्होंने आरोप लगाया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन और उसकी प्रशासनिक संरचना में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह इस पूरे मामले में अपनी नैतिक जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।

 

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि भाजपा ने भगवान राम को भी राजनीतिक लाभ का माध्यम बना दिया है। चुनाव के समय राम के नाम पर वोट मांगे गए और अब जब कथित घोटाले एवं अनियमितताओं के आरोप सामने आ रहे हैं, तब भाजपा जवाब देने से बच रही है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा को यह समझना चाहिए कि भगवान राम किसी राजनीतिक दल की निजी संपत्ति नहीं हैं। वे देश की संस्कृति, मर्यादा और करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं। रामभक्तों की आस्था पर चोट पहुंचाने वालों को देश कभी माफ नहीं करेगा।

 

नवीन जायसवाल ने केंद्र सरकार से कई तीखे सवाल पूछे

 

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पूरे प्रकरण पर अब तक मौन क्यों हैं?

– यदि सब कुछ सही था तो शीर्ष पदाधिकारियों के इस्तीफे क्यों हुए?

– केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर बड़े लोगों को बचाने का प्रयास क्यों किया जा रहा है?

– क्या केंद्र सरकार सच्चाई सामने आने से डर रही है?

– क्या करोड़ों श्रद्धालुओं के चढ़ावे और दान का पूर्ण हिसाब देश के सामने रखा जाएगा?

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव वीरेन्द्र जांगड़े ने कहा कि भाजपा ने वर्षों तक भगवान राम के नाम पर भावनात्मक राजनीति कर सत्ता प्राप्त की, लेकिन आज जब राम मंदिर से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के सवाल उठ रहे हैं तो भाजपा के बड़े नेता मौन धारण किए हुए हैं। यह मौन कई गंभीर प्रश्न खड़े करता है। यदि सब कुछ पारदर्शी है तो जांच से डर क्यों?

 

जिला महामंत्री मनीष शर्मा ने कहा कि राम के नाम पर राजनीति करने वालों को अब देश के सामने पूरा हिसाब देना होगा। श्रद्धालुओं की आस्था सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की कथित अनियमितता की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

 

जिला महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा हर चुनाव में भगवान राम का नाम लेकर वोट मांगती है, लेकिन जब जवाबदेही तय करने की बात आती है तो पीछे हट जाती है। करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं से जुड़े इस मुद्दे पर पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

 

जिला प्रवक्ता विकास केशरी ने कहा कि पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जांच कराई जाए, कथित रूप से शामिल सभी प्रभावशाली व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पुनर्गठन किया जाए तथा मंदिर से जुड़े समस्त चंदे, चढ़ावे एवं व्ययों का स्वतंत्र फॉरेंसिक ऑडिट कर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

 

शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि भगवान राम सत्य, मर्यादा और न्याय के प्रतीक हैं। इसलिए भगवान राम के नाम पर हुई किसी भी कथित अनियमितता को दबाने का प्रयास स्वयं रामभक्तों की आस्था का अपमान है। देश की जनता अब जवाब चाहती है और कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को जन-जन तक लेकर जाएगी।

 

प्रेस वार्ता कार्यक्रम में प्रमुखरूप रूप से शहर अध्यक्ष अशोक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता विकाश केशरी, भीषण पांडेय, आकाश केशवानी, हितेंद्र ठाकुर, मेहुल सत्यवंशी, नंदराम पाटिल, तुषार वर्मा अजित साहू, लक्ष्मण यादव आशीष साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Image Description
Tags: #leteshnews #viralnews #trending
ShareSendTweet
Previous Post

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में सखी वन स्टॉप सेंटर, रेडी-टू-ईट पोषण आहार, बाल संरक्षण योजनाओं तथा खाद्यान्न भंडारण क्षमता एवं गोदाम निर्माण के विषय में पूछा प्रश्न

Next Post

बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश: कुंडा में ऐतिहासिक आंदोलन

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

श्रद्धा का सम्मान, सेवा का संकल्प : पांचवें वर्ष भी अमरकंटक में विधायक भावना बोहरा द्वारा कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों हेतु निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था
छत्तीसगढ़

श्रद्धा का सम्मान, सेवा का संकल्प : पांचवें वर्ष भी अमरकंटक में विधायक भावना बोहरा द्वारा कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों हेतु निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था

July 19, 2026
बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश: कुंडा में ऐतिहासिक आंदोलन
छत्तीसगढ़

बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश: कुंडा में ऐतिहासिक आंदोलन

July 19, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में सखी वन स्टॉप सेंटर, रेडी-टू-ईट पोषण आहार, बाल संरक्षण योजनाओं तथा खाद्यान्न भंडारण क्षमता एवं गोदाम निर्माण के विषय में पूछा प्रश्न
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में सखी वन स्टॉप सेंटर, रेडी-टू-ईट पोषण आहार, बाल संरक्षण योजनाओं तथा खाद्यान्न भंडारण क्षमता एवं गोदाम निर्माण के विषय में पूछा प्रश्न

July 17, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में गन्ना किसानों के हितों के संरक्षण, समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने एवं गन्ना उद्योग के सुदृढ़ीकरण हेतु सदन का किया ध्यानाकर्षण
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में गन्ना किसानों के हितों के संरक्षण, समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने एवं गन्ना उद्योग के सुदृढ़ीकरण हेतु सदन का किया ध्यानाकर्षण

July 16, 2026
पंडरिया शक्कर कारखाने में रिकॉर्ड समय में हुआ गन्ने की एफ.आर.पी का भुगतान, विधायक भावना बोहरा ने कहा “हमारी नीति स्पष्ट, हमारी नीयत साफ”
छत्तीसगढ़

पंडरिया शक्कर कारखाने में रिकॉर्ड समय में हुआ गन्ने की एफ.आर.पी का भुगतान, विधायक भावना बोहरा ने कहा “हमारी नीति स्पष्ट, हमारी नीयत साफ”

July 16, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा की ‘साइंस पाठशाला’ का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष मान. डॉ.रमन सिंह ने किया शुभारंभ, सरकारी स्कूलों के बच्चे सीखेंगे AI, ड्रोन और रोबोटिक्स”
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की ‘साइंस पाठशाला’ का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष मान. डॉ.रमन सिंह ने किया शुभारंभ, सरकारी स्कूलों के बच्चे सीखेंगे AI, ड्रोन और रोबोटिक्स”

July 16, 2026
Next Post
बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश: कुंडा में ऐतिहासिक आंदोलन

बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश: कुंडा में ऐतिहासिक आंदोलन

Tags

#bjp #भावना #breaking #news #trendingnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breaking #viralnews #trendingnews #breaking #xident #viral #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #trendingnews #virapnews #breakingnews #viralnews #breakingnews #viralnews #trendingnews #cgnewy #holinews #trending #kawardha nagarpalika #kawardhanappa #chouparty #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #riyakesharwani #trending #viralmmews #10toppar #letshnews #Sushan #त्योहार #sushantihar #kawardha #trending #viralkhabar #trending #viralnews #viralkhabre #trendingkhabre #viralnew #ghotla #trendind #letesh news #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #WomenRespect #Congress #VijayLaxmiTiwari #PoliticalStatement #धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती #बीजेपी #trending #ब्रेकिंगन्यूज #viralnews #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews #श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In