TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Monday, September 21, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

महिला आरक्षण बिल पर विपक्षी पार्टियों ने भारत की प्रत्येक महिला के सम्मान और अधिकारों के साथ अन्याय किया : भावना बोहरा

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
April 18, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
महिला आरक्षण बिल पर विपक्षी पार्टियों ने भारत की प्रत्येक महिला के सम्मान और अधिकारों के साथ अन्याय किया : भावना बोहरा
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया:- प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन विधेयक कल लोकसभा में पारित नहीं हो पाया। इस अधिनियम को पारित होने से रोकने के लिए कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी द्वारा एकजुट होकर महिलाओं के लिए लाये गए इस अधिकार का विरोध करते हुए लोकसभा सदन में उसे पारित होने से रोक दिया गया।

IMG 20260418 WA0039

विपक्षी पार्टियों द्वारा किये गए इस कृत्य पर प्रतिक्रिया देते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि महिलाओं को नेतृत्व और निति निर्माण की दिशा में विशेष स्थान देने के लिए माननीय प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करने हेतु 16 से 18 अप्रैल तक लोकसभा में विशेष सत्र बुलाया गया है लेकिन, विपक्षी पार्टियों द्वारा लोकसभा में जो किया गया, वह भारत की प्रत्येक महिला के सम्मान और अधिकारों के साथ सीधा अन्याय है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐतिहासिक अवसर विपक्ष ने एक बार फिर अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कुर्बान कर दिया। कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी ने मिलकर महिलाओं के सशक्तिकरण की इस पहल को रोकने का जो निंदनीय काम किया वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। चुनाव के दौरान लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी और उनके साथ अन्य विपक्षी पार्टियों ने इस अधिनियम में बाधा लाने का जो कार्य किया है उससे स्पष्ट है कि उनके लिए महिलाएं केवल एक वोट बैंक हैं, लेकिन मैं कहना चाहती हूँ कि महिलाएं केवल वोट बैंक नहीं हैं, वे इस देश की शक्ति हैं, भविष्य हैं। उनके अधिकारों को बार-बार कुचलने की यह मानसिकता देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान, सहभागिता और उनके स्वाभिमान को अपनी नीतियों के केंद्र में रखकर उन्हें प्रतिनिधित्व का अवसर देने का सार्थक प्रयास किया,लेकिन विपक्षी पार्टियों ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को दरकिनार करने का जो कृत्य किया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। एक महिला जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं स्पष्ट कहना चाहती हूं नारी शक्ति का यह अपमान अब हर गांव, हर शहर और हर मंच पर गूंजेगा। देश की माताएं-बहनें इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से अवश्य देंगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन विधेयक को कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी द्वारा बाधित करना लोकतंत्र की भावना और महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के साथ सीधा खिलवाड़ है। यह विधेयक केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के वर्षों पुराने संघर्ष, उनके सपनों और उनके समान भागीदारी के अधिकार का प्रतीक है। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को नीति निर्माण, नेतृत्व और निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त होना था। लेकिन विपक्ष ने अपने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थों के चलते इस ऐतिहासिक अवसर को कुचलने का कार्य किया है। यह केवल विरोध नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, उनके नेतृत्व और उनकी क्षमता पर अविश्वास को दर्शाता है।

भावना बोहरा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। उज्ज्वला योजना, आवास और शौचालय, नमो ड्रोन और लखपति दीदी, मातृत्व लाभ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सुरक्षा से जुड़े सख्त कानून, तीन तलाक जैसे कानून को समाप्त करना और अब राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की दिशा में यह विधेयक माननीय प्रधानमंत्री जी और केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और निर्णायक भूमिका में स्थापित करने के लिए हैं। लेकिन विपक्ष ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि उन्हें महिलाओं के सशक्तिकरण से अधिक अपने राजनीतिक समीकरणों की चिंता है। महिलाएं केवल मतदाता नहीं हैं, वे इस राष्ट्र की आत्मा हैं। परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अतुलनीय है। ऐसे में उन्हें निर्णय प्रक्रिया से दूर रखना या उनके अधिकारों को टालना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं कहा जा सकता। यह विधेयक महिलाओं को उनका वैधानिक और नैतिक अधिकार देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था, जिसे विपक्ष ने रोककर महिलाओं के विश्वास को आहत किया है।

एक महिला जनप्रतिनिधि होने के नाते यह विषय मेरे लिए अत्यंत संवेदनशील और आत्मसम्मान से जुड़ा हुआ है। आज देश की हर महिला यह देख रही है कि कौन उनके अधिकारों के साथ खड़ा है और कौन उन्हें रोकने का प्रयास कर रहा है। नारी शक्ति का यह अपमान अब केवल संसद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर गांव, हर शहर और हर घर में इसकी चर्चा होगी। देश की माताएं-बहनें इस अन्याय का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से अवश्य देंगी। आने वाले समय में यह आक्रोश जन-जन की आवाज बनेगा और हर स्तर पर इसका प्रभाव दिखाई देगा। विपक्ष को यह समझना होगा कि अब देश की महिलाएं जागरूक हैं और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना जानती हैं। आने वाले समय में महिलाएं इन महिला विरोधी विपक्षियों को को कड़ा जवाब जरुर देंगी।

भावना बोहरा ने कहा कि आज विपक्षी दलों की राजनीति जनहित से भटककर केवल विरोध और निजी स्वार्थों तक सीमित हो गई है। देशहित के हर बड़े और ऐतिहासिक निर्णय पर इनका रुख नकारात्मक रहा है, चाहे जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का साहसिक कदम हो, अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण, हमारे वीर जवानों द्वारा की गई सर्जिकल और एयर स्ट्राइक, मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने वाला तीन तलाक कानून, या फिर देश को सशक्त और संगठित बनाने की दिशा में वन नेशन, वन इलेक्शन जैसी पहल और ऑपरेशन सिंदूर जैसे संवेदनशील एवं राष्ट्रीय गौरव से जुड़े हर मुद्दे पर विपक्ष ने केवल विरोध की राजनीति की है। यह स्पष्ट करता है कि उनके लिए राष्ट्रहित से बढ़कर राजनीतिक लाभ और सत्ता की लालसा है।लोकसभा में महिलाओं के अधिकार के लिए नारी शक्ति वंदन बिल पर विरोध दर्ज कराना दर्शाता है कि विपक्ष अब सकारात्मक सुझाव देने के बजाय हर निर्णय में बाधा डालने की मानसिकता से ग्रसित हो चुका है। देश की जनता अब यह समझ चुकी है कि विकास के मार्ग में कौन साथ है और कौन केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहें हैं।

Tags: #viralnews #bhawanabihara
ShareSendTweet
Previous Post

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस कार्रवाई से नाराज़गी के चलते मचा हड़कंप

Next Post

कबीरधाम में धान खरीदी घोटाला उजागर: पानी डालकर बढ़ाया वजन, जांच में 110 बोरी का अंतर

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

स्मार्ट मीटर लगते ही हजारों में पहुंचा बिजली बिल, दशरंगपुर के ग्रामीण परेशान
छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर लगते ही हजारों में पहुंचा बिजली बिल, दशरंगपुर के ग्रामीण परेशान

September 19, 2026
जूनियर एशिया कप में चीन को हराने वाली कबीरधाम की बेटी गीता यादव का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़

जूनियर एशिया कप में चीन को हराने वाली कबीरधाम की बेटी गीता यादव का हुआ सम्मान

September 19, 2026
अंतरराष्ट्रीय मंच पर कबीरधाम का मान बढ़ाने वाली बेटी गीता यादव का जोरदार स्वागत
छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय मंच पर कबीरधाम का मान बढ़ाने वाली बेटी गीता यादव का जोरदार स्वागत

September 19, 2026
CGPSC में गड़बड़ी का आरोप, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार :- नवीन जायसवाल
छत्तीसगढ़

CGPSC में गड़बड़ी का आरोप, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार :- नवीन जायसवाल

September 17, 2026
सेवा संकल्प अभियान के बीच सड़कों पर बेसहारा मवेशिय:- युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी ज्ञानचंद साहू
छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के बीच सड़कों पर बेसहारा मवेशिय:- युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी ज्ञानचंद साहू

September 17, 2026
पांडातराई कॉलेज में रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी
छत्तीसगढ़

पांडातराई कॉलेज में रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी

September 17, 2026
Next Post
कबीरधाम में धान खरीदी घोटाला उजागर: पानी डालकर बढ़ाया वजन, जांच में 110 बोरी का अंतर

कबीरधाम में धान खरीदी घोटाला उजागर: पानी डालकर बढ़ाया वजन, जांच में 110 बोरी का अंतर

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #भावना #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #trending #leteshnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #viralnews #CGPSC_ में _गड़बड़ी_का _आरोप #happybrathday #leteshnews #holinews #trending #kawardha nagarpalika #letesh #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #nagarpalika kw #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #trending #leteshnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trendindnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #धरहर में #हरितालिका #बीजेपी #trending #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews #श्रीकृष्ण जन्मोत्सव Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx भाजपा_सेवा_संकल्प_में _सड़कों_के_गड्ढे_भरे
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In