पंडरिया (कबीरधाम):- इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय पंडरिया, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) में गणित विभाग द्वारा दो दिवसीय “राष्ट्रीय गणित दिवस 2025” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन सिंह राजपूत ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि विकसित करना एवं वैज्ञानिक नवाचार में गणित की भूमिका को उजागर करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत के महान गणितज्ञ निवासा रामानुजन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की गई।
प्रथम दिवस: प्रतियोगिताओं का आयोजन
कार्यक्रम के प्रथम दिन दिनांक 19 दिसंबर 2025 को महाविद्यालय परिसर में गणितीय प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता, पोस्टर, रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं की थीम “Contribution of Mathematics in Scientific Innovation” रखी गई।
गणितीय प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान: गणेश विश्वकर्मा एवं पिंटू साहू (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान: कमल एवं चैनकुमार (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर)
तृतीय स्थान: मथुरा साहू एवं सुंदरानी साहू (बी.एससी. तृतीय वर्ष)
पोस्टर प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान: चंद्रकुमार साहू (बी.एससी. तृतीय वर्ष)
द्वितीय स्थान: गणेश विश्वकर्मा (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर)
तृतीय स्थान: श्रुति साहू (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर)
रंगोली प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान: श्रुति एवं नारायणी (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान: इशू (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर)
तृतीय स्थान: गरिमा एवं रेवती (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर)
निबंध प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान: अंजनी यादव (बी.एससी. तृतीय वर्ष)
द्वितीय स्थान: यूरानी राज (बी.एससी. तृतीय वर्ष)
तृतीय स्थान: श्रुति साहू (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर)
द्वितीय दिवस: सेमिनार एवं व्याख्यानकार्यक्रम के द्वितीय दिन 20 दिसंबर 2



























































































































