TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Tuesday, November 10, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

अखंड नवधा रामायण से धरहर गांव हुआ भक्तिमय, नौ दिनों तक गूंज रहा राम नाम

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
February 17, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
अखंड नवधा रामायण से धरहर गांव हुआ भक्तिमय, नौ दिनों तक गूंज रहा राम नाम
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही:-मरवाही विकासखंड के धरहर गांव में स्थित आस्था का प्रमुख केंद्र *लच्छी ग्वालिन दाई* इन दिनों पूरी तरह भक्तिरस में डूबा हुआ है। यहां 15 जनवरी से अखंड नवधा रामायण का भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ है, जिसका समापन 23 जनवरी को होगा। इस धार्मिक आयोजन के चलते पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में आध्यात्मिक और भक्तिमय वातावरण निर्मित हो गया है।

IMG 20260121 WA0014

अखंड नवधा रामायण के आयोजन में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र का नवधा भक्ति के माध्यम से गुणगान किया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह से देर रात तक विभिन्न मानस मंडलियों द्वारा रामायण पाठ, प्रवचन एवं सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जा रही है। आसपास के अनेक गांवों से आई मंडलियों ने अपनी कला और भक्ति भाव से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

 

आयोजन में भाग लेने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से भी मानस गायन मंडलियां धरहर गांव पहुंच रही हैं। उनके लिए ग्रामवासियों द्वारा लगातार नौ दिनों तक भोजन-भंडारे की उत्तम व्यवस्था की गई है, जो ग्रामीणों की सेवा भावना और आपसी सहयोग का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करती है।

 

ग्रामवासियों ने बताया कि यह अखंड नवधा रामायण आयोजन विगत 22 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष इस आयोजन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। नवधा रामायण के माध्यम से लोगों को धर्म, भक्ति और संस्कारों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है।

 

गांव के वरिष्ठजनों का कहना है कि

“भाव और भक्ति से धर्म कमाने का यह अवसर वर्ष में एक बार ही आता है। जीवन क्षणभंगुर है, कब कौन साथ रहे या न रहे, इसका कोई ठिकाना नहीं। जब तक यह शरीर है, तब तक प्रभु भक्ति में लगने का यही श्रेष्ठ समय है। इस आयोजन में सहभागी बनना हम सभी का सौभाग्य है।”

 

अखंड रामायण के चलते पूरे गांव में धार्मिक उल्लास का माहौल है। घर-घर में राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है और वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया है। श्रद्धालुओं की निरंतर उपस्थिति से आयोजन स्थल पर मेले जैसा दृश्य बना हुआ है।

 

उल्लेखनीय है कि लच्छी ग्वालिन दाई में हर वर्ष बसंत पंचमी के अवसर पर पारंपरिक मेले का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें आसपास के गांवों से व्यापारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। यह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा माना जाता है।

 

अखंड नवधा रामायण के इस आयोजन ने न केवल धरहर गांव को, बल्कि पूरे क्षेत्र को भक्ति और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर कर दिया है।

ShareSendTweet
Previous Post

सिसदेवरी में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन

Next Post

धरहर गांव में अखंड नवधा रामायण के 8वें दिन कन्या भोज का आयोजन, भक्तिमय हुआ माहौल

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

गन्ना बोनस भुगतान में विसंगति को लेकर किसानों में भारी आक्रोश, समाधान नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन एवं चक्काजाम – समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ कबीरधाम।
छत्तीसगढ़

गन्ना बोनस भुगतान में विसंगति को लेकर किसानों में भारी आक्रोश, समाधान नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन एवं चक्काजाम – समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ कबीरधाम।

November 8, 2026
राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवा सारथी सेवा संस्था ने लिया एकता और अखंडता का संकल्प
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवा सारथी सेवा संस्था ने लिया एकता और अखंडता का संकल्प

November 5, 2026
होर्डिंग, यूनिपोल एवं मोबाइल टावर संचालकों पर नगर पालिका सख्त
छत्तीसगढ़

होर्डिंग, यूनिपोल एवं मोबाइल टावर संचालकों पर नगर पालिका सख्त

November 4, 2026
विधायक भावना बोहरा ने दामापुर में किया उप तहसील (लिंक कोर्ट) कार्यालय का शुभारंभ, ₹46.96 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भी किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने दामापुर में किया उप तहसील (लिंक कोर्ट) कार्यालय का शुभारंभ, ₹46.96 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भी किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

November 4, 2026
किसानों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

किसानों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

November 4, 2026
रोजगार और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर प्रहलाद सिंह धुर्वे ने उठाई आवाज, बोले– अब नहीं सहेंगे, बदलाव करके रहेंगे
छत्तीसगढ़

रोजगार और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर प्रहलाद सिंह धुर्वे ने उठाई आवाज, बोले– अब नहीं सहेंगे, बदलाव करके रहेंगे

November 3, 2026
Next Post

धरहर गांव में अखंड नवधा रामायण के 8वें दिन कन्या भोज का आयोजन, भक्तिमय हुआ माहौल

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #bjp #भावना #breaking #breaking #news #trendingnews #breaking #news #trendingviral #Breaking #news #viralnews #breaking #newsviralnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #leteshnews #viralnews #breakingnews #trending news #breakingnews #viralnews #holinews #trending #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #trending #leteshnews #trending #leteshnews #viralnews #crimenews #viral #kawardha #trending # #viralbreaking #leteshnews #trending #viralnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #टैग #viralnews #ट्रेडिंग #तेलीटोला #Bastar #Chhattisgarh #जनसंपर्क #जयबस्तर #ViralVideo #TrendingReels #DesiCulture #राजपरिवार #बीजेपी #trending #राम्हेपुरकला #शनिदेवमंदिर #श्रद्धालुओंमेंआक्रोश #तेजखबर #BreakingNews **#भावना_बोहरा #जन्मदिन #रक्तदान_शिविर #रणवीरपुर #भाजपा #किसान_मोर्चा #विनोद_चंद्रवंशी #जनसेवा #पंडरिया #हरहरमहादेव #जयश्रीराम** Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In