TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Wednesday, August 19, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस का संकल्प— संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आखिरी दम तक संघर्ष

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
August 16, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस का संकल्प— संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आखिरी दम तक संघर्ष
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा:-  स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय, छीरहा, कवर्धा में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के अध्यक्ष श्री नवीन जायसवाल ने तिरंगा ध्वज फहराया। इसके पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज के संदेश का वाचन किया गया। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय तथा देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए मजबूती से खड़े रहने का संदेश दिया।

IMG 20260815 WA0034 IMG 20260815 WA0033

वहीं कांग्रेस भवन, सिग्नल चौक कवर्धा में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अशोक सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। इस आजादी की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा देश की एकता-अखंडता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल ध्वजारोहण और औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आजादी के बाद देश को मजबूत बनाने में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संविधान नागरिकों को अधिकार, समानता और सम्मान देता है, इसलिए संविधान की रक्षा करना प्रत्येक देशवासी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि आज लोकतांत्रिक अधिकारों, सामाजिक समानता और संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए सजग रहने की आवश्यकता है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज को दबने नहीं देंगे और संविधान एवं लोकतंत्र को कमजोर करने वाली किसी भी कोशिश का मजबूती से विरोध करेंगे।

नवीन जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों के लिए है। जब भी लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास होगा, कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर ने भी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस हमेशा जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता-अखंडता, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम ने समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

आज स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी,प्रदेश सचिव मोहित माहेश्वरी,प्रदेश सचिव वीरेंद्र जांगड़े,टेक सिंह चंद्रवंशी,सीमा अगम,नारायणी टोडर,पदुम सेन,श्याम तम्बोली,ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी, महामंत्री मनीष शर्मा,महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी,आकाश केसरवानी, शीतेष चन्द्रवशी,कलीम खान,चोवा साहू,भीष्म पांडे,सतीश गहरवार,विनय वैष्णव,राजेंद्र मार्कण्डेय,नीलकंठ साहू,प्रशांत परिहार,बृजेश चंद्रवंशी,भगवान सिंह पटेल,धीरज सिंह,लेखा राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Image Description
Tags: #viralnews #trendingnews
ShareSendTweet
Previous Post

कबीरधाम की बेटी रीना शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

Next Post

स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ की प्रांत स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

सर्व यादव समाज ने नवपदस्थ एसपी से की मुलाकात, कानून-व्यवस्था पर चर्चा, जन्माष्टमी पर मांस बिक्री और शराब दुकान बंद रखने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

सर्व यादव समाज ने नवपदस्थ एसपी से की मुलाकात, कानून-व्यवस्था पर चर्चा, जन्माष्टमी पर मांस बिक्री और शराब दुकान बंद रखने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

August 19, 2026
पुराना बस स्टैण्ड में सजेगा राखी बाजार
छत्तीसगढ़

पुराना बस स्टैण्ड में सजेगा राखी बाजार

August 17, 2026
किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 20 अगस्त को समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ करेगा धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम
छत्तीसगढ़

किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 20 अगस्त को समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ करेगा धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम

August 17, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ की प्रांत स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ की प्रांत स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

August 16, 2026
कबीरधाम की बेटी रीना शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति पदक
छत्तीसगढ़

कबीरधाम की बेटी रीना शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

August 14, 2026
बोल बम के जयघोष से गूंजा वनांचल : विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने यात्रा के तीसरे दिन किया पंडरिया विधानसभा में प्रवेश, वन ग्राम महामाई से गौरकांपा तक तय की यात्रा
छत्तीसगढ़

बोल बम के जयघोष से गूंजा वनांचल : विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने यात्रा के तीसरे दिन किया पंडरिया विधानसभा में प्रवेश, वन ग्राम महामाई से गौरकांपा तक तय की यात्रा

August 14, 2026
Next Post
स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ की प्रांत स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ की प्रांत स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #bjp #भावना #breaking #news #trendingnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #trendingnews #virapnews #breakingnews #viralnews #breakingnews #viralnews #trendingnews #cgnewy #holinews #trending #kawardha nagarpalika #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #riyakesharwani #trending #viralmmews #10toppar #letshnews #Sushan #त्योहार #sushantihar #kawardha #trending #viralkhabar #trending #viralnews #viral #kawardha #trending # #viralbreaking #leteshnews #trending #viralkhabre #trendingkhabre #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #ट्रेडिंग #बीजेपी #trending #ब्रेकिंगन्यूज #viralnews #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In