TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Sunday, May 10, 2026
  • Login
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

डोंगरिया में आयोजित कुर्मी क्षत्रिय महासभा में विकास और आस्था का संगम, विधायक भावना बोहरा की पहल पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने दी विकास की सौगातें

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
May 10, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
डोंगरिया में आयोजित कुर्मी क्षत्रिय महासभा में विकास और आस्था का संगम, विधायक भावना बोहरा की पहल पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने दी विकास की सौगातें
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया विधानसभा:- क्षेत्र के ग्राम डोंगरिया में आज धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं विकास का भव्य संगम देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय  विष्णुदेव साय जी अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कुर्मी क्षत्रिय महासभा के सदस्यों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया तथा जलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना व भगवन भोलेनाथ का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी जलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए जहाँ विधायक भावना बोहरा की मांग पर मुख्यमंत्री जी द्वारा डोंगरिया मंदिर के विकास व सौन्दर्यीकरण हेतु 50 लाख रुपए, ग्राम डोंगरिया से खरहट्टा तक 2.5 किलोमीटर सीसी रोड निर्माण तथा ग्राम डोंगरिया तक छीरपानी जलाशय के नहर विस्तारीकरण की घोषणा की। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विकास कार्यों की इस सौगात के लिए भावना बोहरा ने आभार व्यक्त करते हुए धन्व्यद ज्ञापित किया। इस सौगात से क्षेत्रवासियों में भी काफी उत्साह देखने को मिला और हजारों की संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी और विधायक भावना बोहरा का अभिनंदन किया।

IMG 20260510 WA0051

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जलेश्वर महादेव मंदिर जैसे आस्था केंद्रों का विकास धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं आर्थिक अवसर भी सृजित करेगा। उन्होंने कुर्मी क्षत्रिय समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह समाज सदैव मेहनत, संगठन और राष्ट्र निर्माण की भावना के लिए जाना जाता है। कृषि, शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, सेना और सामाजिक सेवा जैसे हर क्षेत्र में समाज ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम का परिचय दिया है। समाज की यह ऊर्जा प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में आस्था और विकास के इसी समन्वय के माध्यम से भाजपा सरकार एक सशक्त, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा जी, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी, तखतपुर विधायक  धर्मजीत सिंह जी, अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सर्वेश कटारिया जी, प्रदेश अध्यक्ष  चंद्रभूषण वर्मा जी ने भी सभा में उपस्थित समाजजनों व क्षेत्रवासियों को संबोधित किया और आयोजन की बधाई दी।

IMG 20260510 WA0046

विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के विकास के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। डोंगरिया क्षेत्र को मिली ये सौगातें विकास की नई दिशा तय करेंगी और क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करेंगी। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य कर रही है। मंदिर, तीर्थ, देवस्थल और सांस्कृतिक धरोहरें केवल पूजा-अर्चना के स्थान नहीं हैं, बल्कि वे हमारी परंपरा, आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। इन्हीं मूल्यों को संरक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की सरकार धार्मिक स्थलों के विकास एवं संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

IMG 20260510 WA0049

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री माननीय  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासतों के पुनर्जीवन का कार्य अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ा है। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, महाकाल लोक, अयोध्या में श्रीराम मंदिर, केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण जैसे अनेक कार्य इस बात के प्रमाण हैं कि भाजपा सरकार भारत की सांस्कृतिक चेतना को पुनर्स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उसी प्रकार हमारे छत्तीसगढ़ में भी माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार भी प्रदेश के धार्मिक स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। इन कार्यों ने न केवल आस्था को सशक्त किया है, बल्कि पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश के मंदिरों, तीर्थ स्थलों और धार्मिक केंद्रों को सुविधायुक्त एवं आकर्षक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि धार्मिक स्थलों को सांस्कृतिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना भी है।

 

विधायक भावना बोहरा ने कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया। विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने सभी सम्मानितजनों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सफलता के लिए अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों एवं समाजजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की प्रगति में कुर्मी समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी है। यदि छत्तीसगढ़ की बात करें, तो यहां की कृषि व्यवस्था, ग्राम विकास और सामाजिक समरसता में कुर्मी समाज का विशेष योगदान रहा है। छत्तीसगढ़ की पहचान गांव, किसान और संस्कृति से है, और इन तीनों को मजबूत करने में कुर्मी समाज हमेशा अग्रणी रहा है। आज समाज केवल आर्थिक रूप से नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से भी मजबूत समाज है। यहां परिवार, संस्कार, बुजुर्गों का सम्मान और सामाजिक एकता की परंपरा आज भी जीवित है। यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हमें गर्व है कि कुर्मी क्षत्रिय समाज से देश महात्मा ज्योतिबा फुले जी, माता सावित्रीबाई फुले जी, सरदार वल्लभभाई पटेल जी और छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे कई महापुरुष और राष्ट्रभक्त हमें मिले जिनके विचार आज भी हमें प्रेरणा देते हैं।

 

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा जी, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी, तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह जी, अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सर्वेश कटारिया जी, कुर्मी समाज के प्रदेश व जिला पदाधिकारी एवं सदस्यगण, भाजपा जिला एवं मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, जिला व जनपद सदस्य एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Image Description
Tags: #breaking #viralnews
ShareSendTweet
Previous Post

समाधान शिविर में दिखी सुशासन की प्रतिबद्धता, विधायक भावना बोहरा ने किया समस्याओं का त्वरित निराकरण

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

समाधान शिविर में दिखी सुशासन की प्रतिबद्धता, विधायक भावना बोहरा ने किया समस्याओं का त्वरित निराकरण
छत्तीसगढ़

समाधान शिविर में दिखी सुशासन की प्रतिबद्धता, विधायक भावना बोहरा ने किया समस्याओं का त्वरित निराकरण

May 8, 2026
बिजराडीह में 10 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न
छत्तीसगढ़

बिजराडीह में 10 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न

May 8, 2026
सहसपुर लोहारा में प्रगणकों की घर-घर दस्तक, मकान सूचीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण
छत्तीसगढ़

सहसपुर लोहारा में प्रगणकों की घर-घर दस्तक, मकान सूचीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण

May 8, 2026
पीएम  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय : भावना बोहरा
छत्तीसगढ़

पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय : भावना बोहरा

May 5, 2026
गुरु पूर्णिमा पर कबीरधाम में ध्यान साधना एवं कैरियर मार्गदर्शन केंद्र का शुभारंभ
छत्तीसगढ़

गुरु पूर्णिमा पर कबीरधाम में ध्यान साधना एवं कैरियर मार्गदर्शन केंद्र का शुभारंभ

May 3, 2026
गुरु घासीदास मेले में मेधावी छात्रा सम्मानित
छत्तीसगढ़

गुरु घासीदास मेले में मेधावी छात्रा सम्मानित

May 3, 2026

Tags

#10toppar #trending #viralvideo #bhormdevमहोत्सव #brakingnews #breaking #viralnews #breaking #viralnews #trendingnews #breaking #xident #viral #breakingnews #poejan #leteshnews #viralnews #trendingnews #kawardhachhattigarh #breakingnews #trendingnews #virapnews #breaking news #victamcase #breakingnews #virapnews #trendingnews #kawardhanappa #chouparty #riyakesharwani #trending #viralmmews #10toppar #letshnews #sushantihar #kawardha #trending #viralkhabar #trending news #upsc #viral #News #viral #jangadnanews #viralkhabre #trendingkhabre #viralnew #ghotla #trendind #letesh news #viralnews #viralnews #bhawanabihara #viralnews #breakings #viralnews #trending #Viral news #trendingnees #viralnews #trendingnews #Viralnews #trending news #WomenRespect #Congress #VijayLaxmiTiwari #PoliticalStatement #धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती #वायरल trending #श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब **#जयश्रीराम #हिंदू_योद्धा #सनातनी** Breaking News Watch Viral Video 👇 #Chhattisgarh #ViralVyideo #NewsAlert
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In