TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Sunday, November 1, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

कमला हॉस्पिटल के वेस्टेज मटेरियल खाने के बाद गाय की मौत का आरोप, गौ सेवक ज्ञान साहू ने उठाए सवाल

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
November 1, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
कमला हॉस्पिटल के वेस्टेज मटेरियल खाने के बाद गाय की मौत का आरोप, गौ सेवक ज्ञान साहू ने उठाए सवाल
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कबीरधाम:-  जिले में कमला हॉस्पिटल के पास कथित तौर पर खुले में फेंके जा रहे वेस्टेज मटेरियल को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। गौ सेवक ज्ञान साहू और उनके साथियों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल से निकलने वाले वेस्टेज मटेरियल, पॉलिथीन और नशीली दवाइयों जैसी दिखाई देने वाली शीशियों को खाने के कारण एक गाय की मौत हुई है। इस घटना के बाद गौ सेवकों ने अस्पताल प्रबंधन के साथ-साथ नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं।

http://tv10mpcg.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261101-WA0030.mp4

मिली जानकारी के अनुसार, कमला हॉस्पिटल के सामने एक गौठान स्थित है। यहां से एक गाय घूमते हुए कमला हॉस्पिटल की ओर पहुंच गई। अस्पताल के बगल में स्थित एक खुले प्लॉट में कथित तौर पर पॉलिथीन, वेस्टेज मटेरियल और दवाइयों जैसी शीशियां फेंकी गई थीं। बताया जा रहा है कि गाय ने इन चीजों को चारा समझकर खाने का प्रयास किया और इसी दौरान वह वहां मौजूद दलदल में फंस गई।

गौ सेवकों ने किया गाय का रेस्क्यू

http://tv10mpcg.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261101-WA0031.mp4

गाय के दलदल में फंसने की जानकारी मिलने पर गौ सेवक ज्ञान साहू अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद बस के बाली की सहायता से गाय को दलदल से बाहर निकाला। इसके बाद गाय को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, ताकि उसकी जान बचाई जा सके।

http://tv10mpcg.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261101-WA0023.mp4

गौ सेवकों के अनुसार, उस समय गाय को सुरक्षित निकाल लिया गया था। लेकिन अगले दिन सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच जब वे दोबारा मौके पर पहुंचे, तो कमला हॉस्पिटल के पास जिस स्थान पर वेस्टेज मटेरियल फेंका गया था, वहीं गाय का शव मृत अवस्था में पड़ा मिला।

 

वेस्टेज मटेरियल खाने से मौत होने की आशंका

 

गौ सेवक ज्ञान साहू और उनके साथियों का आरोप है कि कमला हॉस्पिटल से निकलने वाले वेस्टेज मटेरियल को खाने के कारण गाय की मौत हुई है। उनका कहना है कि अस्पताल के आसपास खुले में पॉलिथीन, मेडिकल वेस्टेज और दवाइयों जैसी शीशियों का फेंका जाना बेजुबान पशुओं के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

 

हालांकि, गाय की मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम अथवा संबंधित पशु चिकित्सा जांच के बाद ही हो सकेगी। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि मौके पर मिला कचरा किस प्रकार का था और उसे किसके द्वारा वहां फेंका गया था।

नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल

 

इस घटना को लेकर गौ सेवक ज्ञान साहू ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि शहर में आवारा पशुओं की सुरक्षा और खुले में कचरा फेंकने की समस्या पर जिम्मेदार विभागों को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

 

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि अस्पतालों और अन्य संस्थानों के आसपास इस तरह खुले में कचरा फेंका जाता रहेगा, तो बेजुबान पशुओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? आखिर खुले प्लॉट में इस तरह के वेस्टेज मटेरियल को फेंकने की अनुमति किसने दी और इसकी निगरानी की जिम्मेदारी किसकी है?

 

जांच और कार्रवाई की उठी मांग

 

इस घटना के बाद क्षेत्र में अस्पतालों से निकलने वाले कचरे के उचित निपटान और आवारा पशुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौ सेवकों ने मामले की जांच कराए जाने और जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

 

अब देखने वाली बात होगी कि संबंधित प्रशासन, नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और खुले में फेंके जा रहे कचरे के निस्तारण को लेकर क्या कदम उठाते हैं।

 

 

Tags: #breakingnews #trending news
ShareSendTweet
Previous Post

मनरेगा मजदूरों के भुगतान में देरी को लेकर प्रहलाद सिंह धुर्वे ने उठाई आवाज, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

मनरेगा मजदूरों के भुगतान में देरी को लेकर प्रहलाद सिंह धुर्वे ने उठाई आवाज, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़

मनरेगा मजदूरों के भुगतान में देरी को लेकर प्रहलाद सिंह धुर्वे ने उठाई आवाज, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

October 31, 2026
नक्सलवाद खत्म होने का दावा या सुरक्षा के नाम पर सरकारी खजाने की लूट? भाजपा सरकार जवाब दे!
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद खत्म होने का दावा या सुरक्षा के नाम पर सरकारी खजाने की लूट? भाजपा सरकार जवाब दे!

October 29, 2026
गौवंश में फैली बीमारी, 3 गायों की मौत से हड़कंप
छत्तीसगढ़

गौवंश में फैली बीमारी, 3 गायों की मौत से हड़कंप

October 29, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ

October 27, 2026
वोट चोरी के खिलाफ शहर कांग्रेस का हल्ला बोल, सिग्नल चौक पर पर्चे बांटकर भाजपा सरकार के खिलाफ जताया विरोध
छत्तीसगढ़

वोट चोरी के खिलाफ शहर कांग्रेस का हल्ला बोल, सिग्नल चौक पर पर्चे बांटकर भाजपा सरकार के खिलाफ जताया विरोध

October 22, 2026
देश के गृहमंत्री के नशा मुक्ति अभियान के बीच छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बेंच रही शराब: चोवाराम साहू   
छत्तीसगढ़

देश के गृहमंत्री के नशा मुक्ति अभियान के बीच छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बेंच रही शराब: चोवाराम साहू  

October 21, 2026

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #bjp #भावना #breaking #breaking #news #trendingnews #breaking #news #trendingviral #Breaking #news #viralnews #breaking #newsviralnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #leteshnews #viralnews #breakingnews #viralnews #holinews #trending #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriyamla #trending #leteshnews #trending #leteshnews #viralnews #crimenews #viral #kawardha #trending # #viralnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #अंतरराष्ट्रीय_मंच_पर_कबीरधाम #टैग #viralnews #ट्रेडिंग #बीजेपी #trending #ब्रेकिंगन्यूज #विधायक _भावना _बोहरा_के प्रयासों_से ₹10 _करोड़ 25_लाख_12 हजार के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In