TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Wednesday, October 7, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
October 6, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया:-  विधानसभा की बेटियों की शिक्षा, सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विधायक भावना बोहरा द्वारा एक और सराहनीय एवं संवेदनशील पहल की जा रही है। विधायक भावना बोहरा द्वारा 12 अक्टूबर को वनांचल क्षेत्र कुई कुकदुर में अध्ययनरत छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों की बेटियों को सुरक्षित, सुगम और नियमित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें उच्च शिक्षा से जोड़ना है। पंडरिया विधानसभा के अनेक ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में आज भी छात्राओं को महाविद्यालय तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। परिवहन सुविधा के अभाव और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण कई बार बेटियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। विधायक भावना बोहरा ने इन समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए बेटियों की शिक्षा को बाधित न होने देने का संकल्प लिया है। अब तक इस निःशुल्क बस सेवा के माध्यम से 1500 से अधिक महाविद्यालयीन छात्राएं लाभान्वित हो चुकी हैं। यह पहल न केवल छात्राओं को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध करा रही है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति निरंतरता को भी मजबूत कर रही है। कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु बस सेवा ग्राम अमनिया से प्रारंभ होकर ग्राम नेऊर में कुशियारी व महीडबरा की छात्राएं, ग्राम दमगढ़ में लुढुटोला व उपका की छात्राएं तथा ग्राम अमेरा, कुर्सीकछार एवं कुई की छात्राओं को लेकर कुई-कुकदुर महाविद्यालय पहुंचेगी। इस निःशुल्क बस सेवा का लाभ लेने के लिए मोबाइल नंबर 9754462000 एवं 9755359004 पर छात्राएं व उनके परिजन संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

IMG 20260928 WA0026

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि हमारी बेटियां पढ़ेंगी, आगे बढ़ेंगी और अपने सपनों को साकार करेंगी, तभी हमारा समाज और हमारा क्षेत्र वास्तव में सशक्त होगा। वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली बेटियों के सामने शिक्षा के साथ-साथ कॉलेज तक सुरक्षित पहुंचना भी एक बड़ी चुनौती होती है। कई छात्राओं को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, परिवहन के सीमित साधनों के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कई परिवार सुरक्षा की चिंता के कारण बेटियों को आगे की पढ़ाई के लिए दूर भेजने में संकोच करते हैं। इसी चुनौती को अवसर में बदलने के उद्देश्य से हमने निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की है। हमारी बेटियां केवल परिवार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य की शक्ति हैं। उनकी शिक्षा में किया गया प्रत्येक प्रयास आने वाली पीढ़ियों को मजबूत बनाने का प्रयास है। हमारा संकल्प है कि पंडरिया विधानसभा की कोई भी बेटी केवल साधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। सुरक्षित और निःशुल्क परिवहन की सुविधा देकर हम बेटियों को उनके सपनों तक पहुंचने का एक माध्यम बनना चाहते हैं ताकि वह अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ें और अपने क्षेत्र, परिवार एवं हम सभी का नाम रोशन करें।

IMG 20261006 WA0091

उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी बेटी के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की सबसे मजबूत नींव है। जब एक बेटी पढ़ती है तो वह केवल अपना भविष्य नहीं बदलती, बल्कि अपने परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों को भी नई दिशा देती है। इसलिए बेटियों की शिक्षा को सुविधाओं से जोड़ना और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। पंडरिया विधानसभा का बड़ा भू-भाग वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आता है। यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने की। वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदुर की छात्राओं के लिए शुरू की जा रही यह बस सेवा इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से छात्राओं को कॉलेज तक आने-जाने के लिए सुरक्षित एवं निःशुल्क परिवहन सुविधा मिलेगी। इससे उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा, समय की बचत होगी और दूरस्थ क्षेत्रों की अधिक से अधिक बेटियां उच्च शिक्षा से जुड़ सकेंगी।

IMG 20261006 WA0092

भावना बोहरा ने कहा कि “हमारा प्रयास और उद्देश्य बेटियों के सपनों की राह में आने वाली हर छोटी-बड़ी बाधा को दूर करना है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प और भाजपा सरकार की महिला सशक्तिकरण की नीतियों से प्रेरणा लेते हुए क्षेत्र में बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हमने भावना दीदी की गारंटी में क्षेत्र की बेटियों से यह संकल्प किया था कि पूर्व में संचालित इस निःशुल्क बस सेवा का पूरे पंडरिया विधानसभा में विस्तार किया जाएगा इस दिशा में आज वह संकल्प पूरा होने जा रहा है जिसे लेकर मन में बहुत ही प्रसन्नता है कि हमारी बेटियां अब शिक्षा से वंचित नहीं बल्कि अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ रहीं हैं और अपने सपनों को पूरा कर रहीं हैं। आज जनता की सेवा और सुविधा के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहें हैं। आपातकालीन सेवा हेतु 8 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, भावना दीदी की साइंस पाठशाला के माध्यम से ग्रामीण व शासकीय स्कूल के छात्रों को रोबोटिक्स, ड्रोन जैसे आधुनिक शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य हेतु निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब का संचालन, पंडरिया से रायपुर अपने परिवार के सदस्य के उपचार हेतु रायपुर में परिजनों के ठहरने व भोजन हेतु पंडरिया सेवा सदन, क्षेत्र के युवाओं के सपनों को पूरा करने व उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में IIT-JEE, NEET और CGPSC की निःशुल्क कोचिंग, जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र जैसी विभिन्न सेवाओं के माध्यम से जनता की सेवा और उन्हें सुविधा देने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहें हैं।

Tags: #breaking #news #trendingviral
ShareSendTweet
Previous Post

धूमधाम से हुआ श्री गणेश विसर्जन, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा धरहर गांव

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

धूमधाम से हुआ श्री गणेश विसर्जन, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा धरहर गांव
छत्तीसगढ़

धूमधाम से हुआ श्री गणेश विसर्जन, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा धरहर गांव

September 26, 2026
इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

September 25, 2026
वंदे मातरम’ के 150 वर्ष: ‘नमामि भारतम’ के तहत सामूहिक गान का भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़

वंदे मातरम’ के 150 वर्ष: ‘नमामि भारतम’ के तहत सामूहिक गान का भव्य आयोजन

September 25, 2026
पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति

September 21, 2026
स्मार्ट मीटर लगते ही हजारों में पहुंचा बिजली बिल, दशरंगपुर के ग्रामीण परेशान
छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर लगते ही हजारों में पहुंचा बिजली बिल, दशरंगपुर के ग्रामीण परेशान

September 19, 2026
जूनियर एशिया कप में चीन को हराने वाली कबीरधाम की बेटी गीता यादव का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़

जूनियर एशिया कप में चीन को हराने वाली कबीरधाम की बेटी गीता यादव का हुआ सम्मान

September 19, 2026

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #भावना #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #trending #leteshnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #poejan #leteshnews #viralnews #trendingnews #kawardhachhattigarh #breakingnews #viralnews #CGPSC_ में _गड़बड़ी_का _आरोप #holinews #trending #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #nagarpalika kw #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #trending #leteshnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #अंतरराष्ट्रीय_मंच_पर_कबीरधाम #धरहर में #हरितालिका #बीजेपी #trending Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx भाजपा_सेवा_संकल्प_में _सड़कों_के_गड्ढे_भरे
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In