TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Saturday, September 26, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
September 25, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

इंदौरी:- नगर पंचायत इंदौरी में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना विकास को गति देते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा कुल 1 करोड़ 95 लाख 94 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 1 करोड़ 45 लाख 97 हजार रुपये के कार्यों का भूमिपूजन तथा 49 लाख 97 हजार रुपये के कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इन विकास कर्यों से नगर पंचायत इन्दौरी में क्षेत्रवासियों की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही नगर के सौन्दर्यीकरण को भी नई पहचान मिलेगी।

IMG 20260925 WA0013IMG 20260925 WA0013 1 IMG 20260925 WA0015 IMG 20260925 WA0016

इस दौरान विधायक भावना बोहरा ने भारत माता चौक निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य तथा मां कर्मा माता चौक का लोकार्पण किया। वहीं वार्ड क्रमांक 14 में मुक्तिधाम विकास कार्य, निकाय क्षेत्र में दुकानों का निर्माण, मांगलिक भवन निर्माण तथा मुक्तिधाम उन्नयन कार्य का भूमिपूजन कर समस्त नगरवासियों को इस सौगात के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। विदित हो कि नगर पंचायत इंदौरी में भाजपा सरकार आने के बाद से क्षेत्र में अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। विगत वर्षों में नगर पंचायत क्षेत्र के लिए लगभग 10 करोड़ के विकास कार्यों के साथ-साथ अधोसंरचना मद अंतर्गत 2 करोड़ की प्राविधिक स्वीकृति भी प्राप्त हुई है। इससे स्पष्ट है कि छोटे शहरों और नगर क्षेत्रों में सड़क, भवन, चौक, बाजार तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा “इंदौरी नगर के विकास और नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। भारत माता चौक और मां कर्मा माता चौक जैसे कार्य से नगर की नई पहचान बनेगा। मुक्तिधाम, मांगलिक भवन और दुकानों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। हमारा प्रयास है कि विकास का लाभ नगर के प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक परिवार तक पहुंचे। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा और जनकल्याण केंद्रित नीतियों तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में नगरीय क्षेत्रों के विकास और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा के अवसर पर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ की भावना भी यही है कि जनसेवा को निरंतर विकास कार्यों और जनहित की गतिविधियों से जोड़ा जाए। इंदौरी नगर सहित पूरे पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य इसी सेवा भावना को स्थानीय स्तर पर आगे बढ़ाने का माध्यम हैं।

 

भावना बोहरा ने कहा कि प्रदेश के युवा, किसान, महिला, व्यापारी, गरीब हर वर्ग के लिए योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन और विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों को गति देकर हम माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत,विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहें हैं। पंडरिया विधानसभा के वनांचल व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों से लेकर हर गाँव और नगर तक पहुँच रही विकास की रोशनी और जनहित की योजनाओं से आज हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। हमारा संकल्प है कि पंडरिया के हर गाँव और घर तक पक्की सड़कें,स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त बिजली,मूलभूत सुविधाएँ और किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी की पहुँच सुनिश्चित हो सके और इस दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहें हैं। आज छत्तीसगढ़ में सुशासन की सरकार सरकार के सहयोग से पंडरिया में विकास कार्यों को नई गति मिली है। पंडरिया विधानसभा अब तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है, जहां हर गांव को मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में नगर पंचायत इन्दौरी के प्रभारी  रोशन दुबे जी, नगर पंचायत अध्यक्ष  मित्रिन बाई मांडले जी, उपाध्यक्ष  जसवंत साहू जी, मंडल अध्यक्ष  खिलेश्वर साहू जी, विधायक प्रतिनिधि  रामसुख जायसवाल जी, मंडल महामंत्री  मनोज बंजारे जी,  राजू चंद्रवंशी जी,  नारद साहू,  सुखमणी गोस्वामी,  हिमचंद सिन्हा,  तनुजा आडिले,  प्रकाश साहू,  दुर्गा साहू,  दाऊराम छेदावी,  आरती नांरगे,  मिल्पी गंगासागर टंडन,  उमेद दास बघेल,  असमन चन्द्रवंशी,  ज्ञानेश डहरिया,  भरत घृतलहरे,  कमलेश कोशले,  कौशल तिवारी, डॉ. भरत यादव,  रोहित कुमार मेरावी, ग्राम के सरपंच, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा नगरवासी उपस्थित रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

वंदे मातरम’ के 150 वर्ष: ‘नमामि भारतम’ के तहत सामूहिक गान का भव्य आयोजन

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

वंदे मातरम’ के 150 वर्ष: ‘नमामि भारतम’ के तहत सामूहिक गान का भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़

वंदे मातरम’ के 150 वर्ष: ‘नमामि भारतम’ के तहत सामूहिक गान का भव्य आयोजन

September 25, 2026
पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति

September 21, 2026
स्मार्ट मीटर लगते ही हजारों में पहुंचा बिजली बिल, दशरंगपुर के ग्रामीण परेशान
छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर लगते ही हजारों में पहुंचा बिजली बिल, दशरंगपुर के ग्रामीण परेशान

September 19, 2026
जूनियर एशिया कप में चीन को हराने वाली कबीरधाम की बेटी गीता यादव का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़

जूनियर एशिया कप में चीन को हराने वाली कबीरधाम की बेटी गीता यादव का हुआ सम्मान

September 19, 2026
अंतरराष्ट्रीय मंच पर कबीरधाम का मान बढ़ाने वाली बेटी गीता यादव का जोरदार स्वागत
छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय मंच पर कबीरधाम का मान बढ़ाने वाली बेटी गीता यादव का जोरदार स्वागत

September 19, 2026
CGPSC में गड़बड़ी का आरोप, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार :- नवीन जायसवाल
छत्तीसगढ़

CGPSC में गड़बड़ी का आरोप, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार :- नवीन जायसवाल

September 17, 2026

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #भावना #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #trending #leteshnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #viralnews #CGPSC_ में _गड़बड़ी_का _आरोप #happybrathday #leteshnews #holinews #trending #kawardha nagarpalika #letesh #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #nagarpalika kw #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #trending #leteshnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #अंतरराष्ट्रीय_मंच_पर_कबीरधाम #धरहर में #हरितालिका #बीजेपी #trending Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx भाजपा_सेवा_संकल्प_में _सड़कों_के_गड्ढे_भरे
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In