TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Saturday, September 5, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

विधायक भावना बोहरा ने 2.38 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उप केंद्र का किया लोकार्पण, कहा भाजपा सरकार में हर घर तक पहुंच रही विकास की रोशनी

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
June 5, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
विधायक भावना बोहरा ने 2.38 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उप केंद्र का किया लोकार्पण, कहा भाजपा सरकार में हर घर तक पहुंच रही विकास की रोशनी
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

उड़ियाखुर्द:- सेवा,सुविधा और विकास के संकल्प के साथ पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज ग्राम उड़ियाखुर्द (कारेसरा) में क्षेत्रवासियों की एक और बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए 2 करोड़ 38 लाख 13 हजार रुपए की लागत से निर्मित नवीन 33/11 के.व्ही. विद्युत उप केंद्र का लोकार्पण किया। भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से जनता को मिली इस सुविधा से क्षेत्रवासियों में हर्ष दिखाई दिया। इस नवीन विद्युत उप केंद्र की स्थापना से कारेसरा, उड़ियाखुर्द, उड़ियाकला, दनिया, बनिया, बिरनपुर, बुधवारा, खपरी, सलिहा एवं बचेड़ी सहित आसपास के ग्रामों के 1300 से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान होगा, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों को भी बड़ी राहत मिलेगी। विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से अब तक पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में 5 विद्युत उप केंद्र की स्थापना की स्वीकृति मिली है जिसके अंतर्गत 2 करोड़ 39 लाख की लागत से ग्राम बिरनपुर (गांगपुर), 2 करोड़ 38 लाख 13 हजार रुपए की लागत से उड़ियाखुर्द (कारेसरा) विद्युत् उप केंद्र का लोकार्पण उनके द्वारा किया जा चुका है वहीं ग्राम पौनी में 1 करोड़ 13 लाख 29 हजार, ग्राम कोयलारीडीह में 1 करोड़ 99 लाख 6 हजार एवं ग्राम भुवालपुर में 1 करोड़ 16 लाख 59 हजार की लागत से विद्युत् उप केंद्र निर्माणाधीन है जो जल्द ही पूर्ण हो जाएगा और क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पांडातराई को नवीन उप संभाग बनाया गया है।

IMG 20260605 WA0008IMG 20260604 WA0067 IMG 20260604 WA0068

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार में विकास को रोशनी हर घर और गाँव तक पहुँच रही है। भाजपा सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। बिजली, सड़क, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को सुदृढ़ कर गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। नवीन विद्युत उप केंद्र के प्रारंभ होने से अन्य उप केंद्रों पर भार एवं दबाव भी कम होगा, जिससे क्षेत्र में लो-वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन जैसी समस्याओं में कमी आएगी। इसका प्रत्यक्ष लाभ कृषि कार्यों, सिंचाई व्यवस्था तथा घरेलू उपयोगकर्ताओं को मिलेगा और क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।

 

उन्होंने आगे कहा कि इस भीषण गर्मी में किसी भी प्रकार के विद्युत् अवरोध के कारण जनता को परेशानी न हो इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहें हैं। ट्रांसफार्मर में खराबी उसके विस्थापना जैसे शिकायतों और जल संकट को देखते हुए बोर खनन जैसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पुरे किये जा रहें हैं ताकि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। अधिकारीयों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी किसी भी प्रकार की समस्या व शिकातों को प्राथमिकता से समाधान करें। पंडरिया विधानसभा में जनता की मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़कों का निर्माण, पेयजल योजनाओं का विस्तार, विद्युत आपूर्ति में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं का उन्नयन और शिक्षा संस्थानों के विकास जैसे अनेक कार्यों को गति मिली है वहीं प्रशासनिक सुविधाओं का भी निरंतर विस्तार हो रहा है। हमारा उद्देश्य पंडरिया विधानसभा को विकसित, सर्वसुविधायुक्त बनाना है ताकि जनता को इसका लाभ मिल सकें और आर्थिक गतिविधयों को भी बढ़ावा मिले।

 

भावना बोहरा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा में विकास कार्य तेजी से हो रहें हैं। वर्षों से लंबित परियोजनाएं, विकास कार्य और जनता की बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा किया जा रहा है, इसके साथ ही विकास व अधोसंरचना निर्माण के कार्य भी तेजी से किये जा रहे हैं। हाल ही में नगर पालिका पंडरिया को राज्य सरकार द्वारा मिनी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए आदर्श शहर समृद्धि योजना में शामिल किया गया है जिसके अंतर्गत नगर में सड़क, नाली, पेयजल, ट्रांसपोर्ट, पार्क, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ई-गवर्नेस, स्मार्ट ट्रैफिक, सुरक्षा, सोलर एनर्जी, जल संरक्षण और शिकायत निवारण प्रणाली विकसित किया जाएगा। वहीं पंडरिया विधानसभा में 1000 करोड़ रुपए से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण के कार्यों की स्वीकृति मिली है जिसमें कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं और कई पूर्णतः की ओर हैं। जनता को सुविधाओं और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले यही हमारा लक्ष्य है। निरंतर विकास कार्यों की स्वीकृति, जनता की आकाँक्षाओं अनुरूप कार्यों का क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता के साथ उच्च गुणवत्ता से हो रहें अधोसंरचना निर्माण कार्यों से आज पंडरिया विधानसभा की तस्वीर बदल रही है।

 

कार्यक्रम में जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा की अध्यक्ष  दुर्गा सिंह, जिला पंचायत सदस्य  रोशन दुबे, भाजपा जिला मंत्री  राघवेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष  नरेश साहू,  राजेंद्र साहू, जनपद सदस्य  सुदर्शन कुम्भकार,  दारा सिंह राजपूत,  धरमपाल कौशिक,  बसंत बोहरा,  पिंटू सिंह,  राजू पारख,  टीकम साहू सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

 

ShareSendTweet
Previous Post

बालाराम साहू बने छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस रक्तदान उपसमिति के वाइस चेयरमेन

Next Post

विधायक भावना बोहरा ने ₹2.69 करोड़ की लागत से वनांचल ग्राम महीडबरा से बांटी पथरा तक सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

कृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था और उत्साह का संदेश, डॉ. नंद कुमार चंद्रवंशी एवं विनोद चंद्रवंशी ने दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़

कृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था और उत्साह का संदेश, डॉ. नंद कुमार चंद्रवंशी एवं विनोद चंद्रवंशी ने दी शुभकामनाएं

September 3, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन

August 28, 2026
जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब
छत्तीसगढ़

जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब

August 26, 2026
पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
छत्तीसगढ़

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति

August 26, 2026
तस्वीर में एक तरफ अपनी मांग को लेकर बैठे अभ्यर्थी थे…  तो दूसरी तरफ उनके बीच बैठकर बात सुनते गृहमंत्री।
छत्तीसगढ़

तस्वीर में एक तरफ अपनी मांग को लेकर बैठे अभ्यर्थी थे… तो दूसरी तरफ उनके बीच बैठकर बात सुनते गृहमंत्री।

August 26, 2026
विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

August 26, 2026
Next Post
विधायक भावना बोहरा ने ₹2.69 करोड़ की लागत से वनांचल ग्राम महीडबरा से बांटी पथरा तक सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

विधायक भावना बोहरा ने ₹2.69 करोड़ की लागत से वनांचल ग्राम महीडबरा से बांटी पथरा तक सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #trending #breakingnews #viralnews #breakingnews #viralnews #trendingnews #cgnewy #holinews #trending #kawardha nagarpalika #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #Sushan #त्योहार #sushantihar #kawardha #trending #viralkhabar #trending #leteshnews #viralnews #crimenews #trending #viralnews #vira #trendingnews #viral #kawardha #trending # #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #टैग #viralnews #ट्रेडिंग #ब्रेकिंगन्यूज #viralnews #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In