TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Saturday, September 5, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस समारोह में विधायक भावना बोहरा ने किया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का स्वागत, विधानसभा के विभिन्न गाँव में 6 मूर्तियों का किया लोकार्पण

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
March 22, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस समारोह में विधायक भावना बोहरा ने किया मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी का स्वागत, विधानसभा के विभिन्न गाँव में 6 मूर्तियों का किया लोकार्पण
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया (सेमरिया:-)आज पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम सेमरिया में आयोजित वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के 168वें बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आगमन हुआ। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा मुख्यमंत्री जी का आत्मीय स्वागत किया और लोधी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के साथ पंडरिया विधानसभा के 5 स्थानों में रानी अवंती बाई लोधी जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पधारे लोधी समाज के प्रतिनिधियों, सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम सेमरिया, कुम्हार दनिया, गोछिया, भाटकुंडेरा, दनिया खुर्द एवं दानी घाटोली में रानी अवंती बाई लोधी जी के भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया।

 

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने संबोधित करते हुए कहा कि वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी का बलिदान भारतीय इतिहास में अद्वितीय है। उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष कर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और पंडरिया विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। हमारा लक्ष्य समृद्ध छत्तीसगढ़ और सशक्त समाज का निर्माण है, जिसमें हर वर्ग को समान अवसर मिले। इसके लिए हम जनहितैषी योजनाओं से लेकर प्रदेश की महिलाओं, युवाओं, किसानों और आमजनों के सशक्तिकरण, आर्थिक व सामाजिक विकास एवं मूलभूत सुविधाओं और विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का निरंतर विस्तार कर रहें हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए हर गाँव,नगर, शहर व वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित कर हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है इसके साथ ही धर्मान्तरण के अवैध कार्य करने वालों के खिलाफ कठोर कानून भी लेकर आये हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने लोधी समाज भवन एवं सहसपुर लोहारा में मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु घोषणा भी की।

http://tv10mpcg.com/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260322-WA0043.mp4

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समाज की उन्नति ही प्रदेश की प्रगति है” और सभी वर्गों को साथ लेकर विकास करना ही हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए सामाजिक व जनभावनाओं के अनुरूप हम निरंतर कार्य कर रहें हैं ताकि हर व्यक्ति को उसका लाभ मिले और छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में उनकी सहभागिता सुनिश्चित हो सके और विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को हम प्राप्त कर सकें।

 

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने संबोधित करते हुए कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी का जीवन केवल एक इतिहास नहीं, बल्कि साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का जीवंत उदाहरण है। रानी अवंति बाई लोधी जी ने उस समय अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई, जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। उन्होंने न केवल अपने राज्य की रक्षा की, बल्कि पूरे देश में स्वतंत्रता की अलख जगाने का कार्य किया। उनका संघर्ष हमें याद दिलाता है कि जब भी मातृभूमि पर संकट आता है, तो हमारी मातृशक्ति सबसे आगे खड़ी होती है। मैं यहाँ उपस्थित लोधी समाज के अपने समस्त भाई-बहनों और वरिष्ठजनों का भी अभिनंदन करती हूँ जो सामाजिक व प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहें हैं। जब समाज एकजुट होता है वहां संगठन मजबूत होता है।छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में लोधी समाज का एक महत्वपूर्ण और सम्मानजनक स्थान है। लोधी समाज परिश्रम, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित जीवनशैली के माध्यम से लोधी समाज ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक संरचना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

IMG 20260322 WA0036

माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव से जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सामाजिक एवं आर्थिक विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर हो रहा है। जनता की मुलभुत सुविधाओं से लेकर बहुप्रतीक्षित मांगे आज पूरी हो रही हैं।छत्तीसगढ़ सहित पंडरिया विधानसभा भी निरंतर विकास पथ पर अग्रसर हो रहा है। महिला, किसान, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही गाँव-गाँव तक मुलभुत सुविधाओं का विस्तार एवं योजनाओं का क्रियान्वयन जन-जन के जीवन में सकारात्मक प्रभाव आया है।आपके दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों से लेकर धर्म जनजागरण और प्रत्येक समाज का विकास सुनिश्चित हुआ है। आज पंडरिया विधानसभा भी विकास की इस यात्रा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में माननीय प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव से जी के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार बनने के बाद से महज ढाई वर्षों में 400 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण पंडरिया विधानसभा में हो रहा है जिसमें कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं और कुछ प्रगति पर व कुछ निविदा में है जिन्हें भी पूर्ण पारदर्शिता व उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा।

http://tv10mpcg.com/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260322-WA0053.mp4

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त इस वर्ष मुख्य बजट में 200 किलोमीटर से अधिक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। पंडरिया विधानसभा में 35 हजार पीएम आवास को स्वीकृति मिली है। किसानों को सिंचाई व सुखा ग्रस्त ग्रामवासियों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के लिए 300 करोड़ से अधिक की सिंचाई परियोजनाएं पंडरिया विधानसभा में संचालित हैं और आने वाले समय में किसानों व ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। क्षेत्र की 1 लाख 25 हजार महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रु की आर्थिक सहायता मिल रही जिससे आत्मनिर्भर बन रही हैं एवं स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ रहीं हैं है। वनांचल क्षेत्रों में भी विकास की गति तेज हुई है 100 किलोमीटर से अधिक की पक्की सड़कों का निर्माण हमारे पंडरिया विधानसभा के वनांचल व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को मुख्य धारा से जोड़ रहें हैं, 3500 से अधिक पीएम आवास और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हेतु 15 से अधिक पानी टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है।

 

भावना बोहरा ने आगे कहा कि हमारे भोलेभाले आदिवासी भाई-बहनों को बहलाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगों के खिलाफ माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव से जी द्वारा ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 को विधानसभा में पारित करने के ऐतिहासिक कदम व इस विधेयक में किये गए कड़े प्रावधान के लिए मैं उनका हार्दिक अभिनंदन एवं आभार करती हूँ। इस दिशा में हमने भी निरंतर प्रयास किया और पंडरिया विधानसभा के 400 से अधिक आदिवासी समाज के लोगों की घर वापसी हुई और वे पुनः अपनी सांस्कृतिक व मूल जड़ों से जुड़ें। पंडरिया विधानसभा की बेटियों की शिक्षा की बात करें तो महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के बिच आवागमन बाधा ण बनें इसके लिए 8 निःशुल्क बसों का संचालन किया जा रहा जिससे 1000 बेटियों को लाभ मिला है। आपातकालीन समय में त्वरित सहायत के लिए विधानसभा क्षेत्र व वनांचल क्षेत्रों में कुल 8 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा से आज 35 हजार से अधिक लोगों को आपातकालीन समय में जिला व प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों तक पहुँचाया गया। बेहतर स्वास्थ्य के लिए निःशुल्क हेल्थ पैथ लैब से 13 हजार से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परिक्षण कराया। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दूर न जाना पड़े और उन्हें संसाधन व आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में लगभग 300 युवाओं को IIT-JEE, NEET, CGPSCG की निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि आज विधानसभा के नगरीय निकाय क्षेत्रों में महज 1 वर्ष के भीतर 30 करोड़ के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य चल रहें हैं। पंडरिया एवं पांडातराई बाइपास, खेल मैदान, उद्यान,चौक-चौराहों का विकास, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बहुप्रतीक्षित सुतियापाट नहर विस्तारीकरण एवं हरिनाल पुल निर्माण, नालंदा परिसर लिब्रेरी की स्वीकृति, मिनी स्टेडियम की स्वीकृति, व्यावसायिक परिसर, पंडरिया में नवीन नगर पालिका भवन, मुख्य मार्गों का उन्नयन, नवीन शासकीय महाविद्यालय एवं कुंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, शासकीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष एवं भवन, प्रमुख चौक-चौराहों में हाई मास्ट लाइट, पुस्तकालय, सांस्कृतिक मंच, जैसे आवश्यक व मूलभूत सुविधाओं का विस्तार से आज पंडरिया विधानसभा एक आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित हो रहा है। कार्यक्रम में लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम वर्मा जी, जिला अध्यक्ष श्री संतोष कौशिक जी, जिला पंचायत सदस्य श्री रोशन दुबे जी ने भी सभा को संबोधित किया।

 

कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह जी, जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र चंद्रवंशी जी, श्री ईश्वरी साहू जी, श्रीमती राजकुमारी राजेंद्र साहू जी, श्री महेंद्र धृतलहरे जी, श्रीमती सरिता सोनी जी, श्रीमती दुर्गा सिंह जी, श्री कल्याण सिंह जी, श्री कोमल जंघले जी, श्री रुपेश जैन जी, श्री रवि चंद्रवंशी जी, श्री थानेश्वर जायसवाल जी, श्री राजू नेताम जी, सभी मंडल के अध्यक्ष सहित लोधी समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लोधी समाज के सदस्य व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Tags: #viralnews
ShareSendTweet
Previous Post

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में कृषि विकास व किसान कल्याण, आदिवासी आश्रम एवं छात्रावास में रिक्त पदों और प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण का उठाया मुद्दा

Next Post

साल्हेवारा में हिन्दू जनजागरण कार्यक्रम सम्पन्न, एकता और भाईचारे का दिया संदेश

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

कृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था और उत्साह का संदेश, डॉ. नंद कुमार चंद्रवंशी एवं विनोद चंद्रवंशी ने दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़

कृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था और उत्साह का संदेश, डॉ. नंद कुमार चंद्रवंशी एवं विनोद चंद्रवंशी ने दी शुभकामनाएं

September 3, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन

August 28, 2026
जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब
छत्तीसगढ़

जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब

August 26, 2026
पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
छत्तीसगढ़

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति

August 26, 2026
तस्वीर में एक तरफ अपनी मांग को लेकर बैठे अभ्यर्थी थे…  तो दूसरी तरफ उनके बीच बैठकर बात सुनते गृहमंत्री।
छत्तीसगढ़

तस्वीर में एक तरफ अपनी मांग को लेकर बैठे अभ्यर्थी थे… तो दूसरी तरफ उनके बीच बैठकर बात सुनते गृहमंत्री।

August 26, 2026
विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

August 26, 2026
Next Post
साल्हेवारा में हिन्दू जनजागरण कार्यक्रम सम्पन्न, एकता और भाईचारे का दिया संदेश

साल्हेवारा में हिन्दू जनजागरण कार्यक्रम सम्पन्न, एकता और भाईचारे का दिया संदेश

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #trending #breakingnews #viralnews #breakingnews #viralnews #trendingnews #cgnewy #holinews #trending #kawardha nagarpalika #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #Sushan #त्योहार #sushantihar #kawardha #trending #viralkhabar #trending #leteshnews #viralnews #crimenews #trending #viralnews #vira #trendingnews #viral #kawardha #trending # #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #टैग #viralnews #ट्रेडिंग #ब्रेकिंगन्यूज #viralnews #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In