TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Tuesday, April 28, 2026
  • Login
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

पंडरिया विधानसभा की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने विधायक भावना बोहरा ने सदन में विद्यालय उन्नयन एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की मांग की

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
March 13, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
पंडरिया विधानसभा की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने विधायक भावना बोहरा ने सदन में विद्यालय उन्नयन एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की मांग की
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया:- प्रश्नकाल में किसान क्रेडिट कार्ड, विधानसभा में पर्यटन स्थलों के विकास, आदिवासी युवाओं के आजीविका एवं स्वरोजगार के विषय में पूछा प्रश्न

IMG 20260309 WA0053

छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्कूल शिक्षा विभाग के बजट पर हुई चर्चा के दौरान पंडरिया विधानसभा विधायक भावना बोहरा ने चर्चा में हिस्सा लेते हुए पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के समग्र विकास, विद्यालयों के उन्नयन और शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार, कन्या हाई स्कूल की स्थापना एवं विद्यालयों में छात्राओं के लिए शैचालयों की सुविधा सुदृढ़ करने की मांग सदन में रखा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए विद्यालयों के बुनियादी ढांचे तथा संसाधनों का सुदृढ़ीकरण निरंतर किया जा रहा है। परन्तु पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्रामीण एवं वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विद्यालय भवनों के निर्माण, हाई स्कूल का हायर सेकेंड्री में उन्नयन, नवीन शाला भवनों के निर्माण तथा विद्यालयों में छात्राओं हेतु जर्जर स्थिति में शौचालयों की मरम्मत और सुव्यवस्थित करने की आवश्यकता है। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र के विद्यालयों के उन्नयन, छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया जाए।

इसके साथ ही भावना बोहरा ने क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के विषय में भी प्रश्न किया। उन्होंने पंडरिया विधानसभा में पर्यटन स्थलों के विकास हेतु प्रश्न किया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चिन्हित/विकसित पर्यटन स्थलों की संख्या कितनी है? वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कितने पर्यटन स्थलों के विकास, सौंदर्याकरण एवं संरक्षण के लिए कितनी राशि स्वीकृत एवं व्यय की गई है? क्या पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्र कुकदुर के ग्राम भैंसाउदार स्थित जल प्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में चिन्हांकित किया गया है? यदि हाँ, तो इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और उससे स्थानीय रोजगार सृजन करने के लिए क्या रूपरेखा बनाई गई है? जिसके लिखित उत्तर में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी ने बताया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के द्वारा एक पर्यटन स्थल पारस नगर बकेला चिन्हांकित किया गया है। वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चिन्हित पर्यटन स्थल के विकास, सौंदर्गीकरण एवं संरक्षण हेतु कोई राशि स्वीकृत नहीं की गयी है। भैंसादार (भैंसाओदार) स्थित जल प्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में चिन्हांकित नहीं किया गया है। नवीन पर्यटन स्थल चिन्हांकित करने हेतु जिला प्रशासन से निर्धारित प्रारुपों में प्रस्ताव मांगे गये है। प्रस्ताव प्राप्त होने पर निर्धारित मापदंडों के आधार पर मुल्यांकन कर नवीन पर्यटन स्थल चिन्हांकित किया जाना प्रस्तावित है।

 

कबीरधाम में संचालित आजीविका एवं स्वरोजगार योजनाओं के सन्दर्भ में भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि कबीरधाम जिले में विभाग द्वारा आदिवासी युवाओं एवं परिवारों के लिए वर्तमान में कौन-कौन सी आजीविका एवं स्वरोजगार योजनाएँ संचालित हैं? वित्तीय वर्ष 2024-25 में इन योजनाओं के अंतर्गत कबीरधाम जिले में कितने आदिवासी हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया? इन योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन एवं वित्तीय सहायता की क्या व्यवस्था की गई है ? जिसके लिखित उत्तर में आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम जी ने बताया कि आदिवासी युवाओं एवं परिवारों के स्वरोजगार के लिए वर्तमान में आदिवासी स्वरोजगार बैंक प्रवर्तित योजना, बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में निःशुल्क अध्ययन की सुविधा, हॉस्पिटालिटी एवं होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण, निःशुल्क वहां चालक प्रशिक्षण जैसे योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं के तहत पंडरिया विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 14 एवं कवार्धा विधानसभा अंतर्गत 29 इस प्रकार कुल 43 आदिवासी युवा लाभान्वित हुए हैं।

 

किसान क्रेडिट कार्ड एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदन व लाभार्थी के विषय में भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि कबीरधाम जिले में किसान क्रेडिट कार्ड योजना के कितने लाभार्थी है? वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 में कबीरधाम जिले में किसान क्रेडिट कार्ड योजनान्तर्गत कुल कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं ? प्राप्त आवेदनों में से कितने आवेदकों को लाभ प्रदान किया गया है तथा वर्तमान में कितने आवेदन लंबित हैं? कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के कितने किसान पंजीकृत है ? वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 में कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत कुल कितने आवेदन प्राप्त हुए है? प्राप्त आवेदनों में से कितने आवेदकों को लाभ प्रदान किया गया है तथा वर्तमान में कितने आवेदन लंबित हैं? उक्त अवधि में कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत कुल कितने लाभार्थी किसान द्वारा कुल कितनी राशि का दावा (क्लेम) किया गया है? विधानसभावार जानकारी देवें।

 

आदिम जाति विकास मंत्री जी ने लिखित उत्तर में बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी विधानसभा क्षेत्रवार संधारित नही की जाती है। कबीरधाम जिले में दिनांक 31.12.2025 की स्थिति में किसान क्रेडिट कार्ड के कुल 1,14,992 कृषक पंजीकृत है, जिनमें से वर्ष 2024-25 एवं वर्ष 2025-26 में कृषि ऋण हेतु क्रमशः 96,662 एवं 99,227 कृषकों द्वारा आवेदन देकर लाभ प्राप्त किया गया। लंबित आवेदनों की संख्या निरंक है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कृषको का पंजीकरण नहीं किया जाता है अपितु मौसमवार, वर्षवार एवं फसलवार फसल बीमा आवरण प्राप्त करने के इच्छुक कृषको से प्राप्त आवेदनो का परीक्षण कर आवेदनो की राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल (एन.सी.पी.आई) में प्रविष्टि की जाती है एवं जानकारियो का संधारण तहसीलवार किया जाता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमित कृषकों द्वारा बीमा दावा राशि का क्लैम नहीं किया जाता है अपितु योजना के प्रावधानानुसार फसल क्षति के आधार पर दावा गणना कर पात्र बीमित कृषकों को दावा राशि का भुगतान किया जाता है। वर्ष 2025-26 में 508388 फसल बिमा हेतु आवेदन प्राप्त हुआ 499537 आवेदन स्वीकृत हुए हैं और 191 आवेदन अपात्र हैं।

 

भावना बोहरा ने कबीरधाम में पशु टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत टीकाकरण के विषय में प्रश्न किया कि कबीरधाम जिले में संचालित पशु टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत विगत दो वर्षों में कितने पशुओं का टीकाकरण किया गया है? क्या किसी ग्राम में समय पर टीकाकरण नहीं हो पाने से पशु रोगों का प्रकोप बढ़ने का प्रकरण सामने आया हैजिसके लिखित उत्तर में विभागीय मंत्री जी ने बताया कि कबीरधाम जिले में संचालित पशु टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2023-24 में 9,41,560 एवं 2024-25 में 11,43,168 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। भविष्य में जिलें में पशु टीकाकरण का पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करने हेतु विभाग द्वारा विभागीय संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी तथा जिलें में सक्रिय पशुधन मित्र/मैत्री को सम्मिलित कर, टीकाकरण दल गठन। पूर्व निर्धारित रोस्टर अनुसार निर्धारित तिथि के पूर्व ग्राम में मुनादी कराकर एवं स्थानीय ग्राम पंचायतों एवं निकायों के सहयोग से शत्-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित करना तथा शिविरों के माध्यम से विभिन्न संक्रामक रोगों से बचाव व नियंत्रण के संबंध में जन-जागरूकता अभियान का संचालन करना है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

कवर्धा में अवैध मुरूम खनन पर सवाल, खनिज विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर प्रश्न

Next Post

छत्तीसगढ़ पंचायत परिषद का जिला संयोजक बनी जिला पंचायत जनपद अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल जी कबीरधाम

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

खड़ौदा खुर्द में राजगोंड समाज की नवीन पदाधिकारियों का गठन, सुशील टेकाम बने अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

खड़ौदा खुर्द में राजगोंड समाज की नवीन पदाधिकारियों का गठन, सुशील टेकाम बने अध्यक्ष

April 27, 2026
भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिली रफ्तार, ₹8.03 करोड़ से अधिक की मिली स्वीकृति
छत्तीसगढ़

भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिली रफ्तार, ₹8.03 करोड़ से अधिक की मिली स्वीकृति

April 26, 2026
“बच सकता था ‘बायसन’… अगर सिस्टम जागता!
छत्तीसगढ़

“बच सकता था ‘बायसन’… अगर सिस्टम जागता!

April 26, 2026
भवानीपुर के पास भीषण सड़क हादसा: रेत से भरी हाइवा और डीजल टैंकर की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल
छत्तीसगढ़

भवानीपुर के पास भीषण सड़क हादसा: रेत से भरी हाइवा और डीजल टैंकर की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल

April 22, 2026
महिलाओं का अपमान, कांग्रेस महिला विरोधी विचारधारा की पार्टी: विजय लक्ष्मी तिवारी
छत्तीसगढ़

महिलाओं का अपमान, कांग्रेस महिला विरोधी विचारधारा की पार्टी: विजय लक्ष्मी तिवारी

April 20, 2026
कवर्धा शहरवासियो को मिला सुव्यवस्थित चौपाटी की सौगात
छत्तीसगढ़

कवर्धा शहरवासियो को मिला सुव्यवस्थित चौपाटी की सौगात

April 20, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ पंचायत परिषद का जिला संयोजक बनी जिला पंचायत जनपद अध्यक्ष  सुषमा गणपत बघेल जी कबीरधाम

छत्तीसगढ़ पंचायत परिषद का जिला संयोजक बनी जिला पंचायत जनपद अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल जी कबीरधाम

Tags

#bajatsatra #bhawana #bohra #Breakin #news #breaking #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breakingnews #breakingnews #poejan #leteshnews #viralnews #trendingnews #kawardhachhattigarh #breakingnews #viralnews #cgnews #kawardhanews #akhbar #coungress #duptycm #raipurnews #latestnewscg #chunaw2025 #kawardha #trend #viral #googlepage #cm #विष्णु #holinews #trending #JAGNATH YATRA #MANDLLA #JAGNATH YATRAB #Kawardha #Kabirdham #EducationMatters #Anganwadi #SchoolDevelopment #CGNews #LocalNews #GroundReport #Infrastructure #StudentsSafety #VillageDevelopment #BreakingNews #kawardha #mahashivratry #india #viral #trend #cg #mp #news #chhatrapatyshivajijayanti #viral #trend #cgmp #news #nsui #rodaxident #cgnews #viral #trend #mpcg #jangirchapa #susiden #trending news #viral khabar #viralnews #viralnews #breaking #viralnews #trending #Viral news #trendingnees #viralnews #trendingnews #Viralnews #trending news #viralnewstrending #wiralnews #trendingnews #आकाशी #बिजली #b #एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान: धरहर ग्राम पंचायत में हरियाली का नया अध्याय #टैग्स: #CMविष्णु_देव_साय #जीएसटी_विभाग #तबादले #गुड_गवर्नेंस #पारदर्शिता #निष्पक्षता #जनहित_कारी_नीति #छत्तीसगढ़_समाचार #BreakingNews #GovernmentReforms #GSTReforms #ChhattisgarhNews #ट्रेडिंग #viralnews #kawardha #दुर्ग_चोरी #सराफा_कारोबारी #चोरी_का_खुलासा #पुलिस_कार्रवाई #गहनों_की_चोरी #मेटल_डिटेक्टर #न्यूज #videsh #बाहपानी #कुकदूर #राजधानी_एक्सप्रेस #रेलवे_सुरक्षा #पत्थरबाजी #RPF_गिरफ्तारी #भोपाल_समाचार #ट्रेन_हमला #यात्री_सुरक्षा #रेलवे_नशाखोरी #BreakingNews #हरीश_साहू #नेशनल_अवार्ड #भारत_मंडपम #नई_दिल्ली #जनसेवक_सम्मान #राष्ट्रीय_सम्मान #HarishSahu #NationalAward2025 #PrideOfIndia #जनसेवा_का_सम्मान Breaking News Watch Viral Video 👇 #Chhattisgarh #ViralVyideo #NewsAlert \#रक्तशक्ति\_महाअभियान #एनीमिया\_मुक्त\_गौरेला #महिला\_स्वास्थ्य #धरहर\_जागरूकता\_रैली #GPM\_स्वास्थ्य भिंड से ग्वालियर रेफर स्वास्थ्य विभाग रहा अनजान
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In