कवर्धा:- शहर कांग्रेस कमेटी कवर्धा की ओर से आज विशेष अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल तथा छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा के पूर्व विधायक मोहम्मद अकबर जी को उनके जन्मदिन पर हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर ने बताया कि दोनों ही नेताओं का राजनीतिक जीवन जनसेवा और विकास कार्यों को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल जी ने मुख्यमंत्री रहते हुए किसानों, मजदूरों, युवाओं और गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए। वहीं मोहम्मद अकबर जी ने कैबिनेट मंत्री एवं विधायक रहते हुए कवर्धा विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में विकास की नई धारा प्रवाहित की।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा –
“हम सबके लिए गर्व का विषय है कि हमारे बीच ऐसे जननेता हैं, जिन्होंने सदैव जनता की आवाज़ को प्रमुखता दी है। उनके नेतृत्व में प्रदेश ने प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुआ। उनके जन्मदिन पर हम ईश्वर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।”
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि संगठन की एकजुटता और जनता की सेवा ही हमारा उद्देश्य रहेगा।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने भी दोनों नेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके मार्गदर्शन में संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।