TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Wednesday, September 23, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

64 आदिवासी परिवारों की घर वापसी — अपनी जड़ों से फिर जुड़ाव

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
February 17, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
64 आदिवासी परिवारों की घर वापसी — अपनी जड़ों से फिर जुड़ाव
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया:- पंडरिया विधानसभा में आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों में विधायक भावना बोहरा के प्रयासों, विकास कार्यों और जनसुविधाओं के विस्तार से प्रेरित होकरआदिवासी परिवार के 64 लोगों ने अपने मूल धर्म में घर वापसी की। आज ग्राम दमगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में विधायक भावना बोहरा ने उनके पैर पखारकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने वनांचल क्षेत्रों में आपातकालीन सेवा के लिए विधायक निधि से 2 बाइक एमबुलेंस का शुभारंभ भी किया। इस बाइक एमबुलेंस से छीरपानी एवं कुई-कुकदुर सहित आस पास के दर्जनों वनांचल, दूरस्थ एवं दुर्गम गांव को इसका लाभ मिलेगा। आपातकालीन समय मे त्वरित स्वास्थ्य सुविधा व अस्पताल तक पहुंच सुनिश्चित होगी जिससे सैकड़ों परिवार को त्वरित उपचार की सुविधा मिलेगी।

IMG 20260202 WA0018

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से आदिवासी एवं वनवासी समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर पुनः लौट रहें हैं जो धर्मांतरण करने वाले लोगों की मंशा पर कड़ा प्रहार है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल क्षेत्र नेऊर के आस-पास के गांव से 115 एवं कुई-कुकदुर क्षेत्र के 70 आदिवासी नागरिकों ने घर वापसी की थी। लगातार हो रही इन पहलों से जनजातीय समाज में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

IMG 20260202 WA0012

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आदिवासी समाज भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं का संवाहक रहा है। प्रकृति-पूजा, लोकदेवताओं की आराधना और सामुदायिक जीवनशैली हमारी सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कुछ तत्व भोले-भाले आदिवासी भाई-बहनों को प्रलोभन देकर गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब जनजातीय समाज स्वयं अपनी अस्मिता और विरासत को पहचान रहा है। घर वापसी किसी पर दबाव नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक पहचान को पुनः स्वीकार करने का स्वैच्छिक निर्णय है, जो भारतीय अस्मिता की रक्षा से जुड़ा हुआ है। उनके इस निर्णय और वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विधायक निधि से 2 बाइक एम्बुलेंस उनकी सेवा में समर्पित किया है। दुर्गम और दूरस्थ इलाकों में जहाँ सड़क सुविधा सीमित है, वहाँ बाइक एम्बुलेंस समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। आपात स्थिति में मरीजों तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे समय की बचत होगी। गर्भवती माताओं, गंभीर रोगियों और दुर्घटना पीड़ितों को प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य केंद्र तक शीघ्र पहुंचाया जा सकेगा। वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को बेहतर, सुलभ और भरोसेमंद स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। हमें विश्वास है कि यह पहल वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जीवन की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक सार्थक सिद्ध होगा।

 

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग अपने निजी स्वार्थ और लाभ के लिए आदिवासी समाज को गुमराह कर रहें हैं यदि वास्तव में उन्हें आदिवासी समाज की चिंता होती, तो उन्हें उनके इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और जनजातीय नायकों के संघर्षों से अवगत कराया जाता, न कि भ्रमित किया जाता। आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में आदिवासी समाज के समग्र विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। पीएम जनमन योजना के माध्यम से वनांचल क्षेत्रों में पक्की सड़कें, आवास, बिजली, पेयजल और मूलभूत सुविधाएँ पहुँच रही हैं। पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में 3000 से अधिक पीएम आवास, 100 किलोमीटर से अधिक पक्की सड़कें, बिजली आपूर्ति एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। टैंकरों के माध्यम से दूरस्थ व वनांचल क्षेत्रों तक शुद्ध पानी पहुँचाया जा रहा है और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। आदिवासी संस्कृति जल, जंगल और जमीन की रक्षा की भावना से जुड़ी है और इस अमूल्य विरासत को संरक्षित करना हम सभी का दायित्व है और आदिवासी समाज के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए हमारे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री उत्तम मर्सकोले जी ने सभा को संबोधित किया और विधायक भावना बोहरा के प्रयासों एवं उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में पंडरिया जनपद अध्यक्ष बनंदनी साहू, चंद्र कुमार सोनी, कुकदुर मंडल अध्यक्ष बसंत वटिया जी, दुल्लापुर मंडल अध्यक्ष फलित साहू जी, पंडरिया मंडल अध्यक्ष रविश ठाकुर जी, पांडातराई मंडल अध्यक्ष प्रदीप पुरी गोस्वामी जी, कुंडा मंडल अध्यक्ष बालमुकुन्द चंद्रवंशी जी, इन्दौरी मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू जी, रणवीरपुर मंडल अध्यक्ष नरेश साहू जी, कुकदुर मंडल पूर्व अध्यक्ष  रतिराम भट्ट जी,  नवल पाण्डेय,  हरिकृष्ण शुक्ला जी, ललित चंद्रवंशी जी,  बसंत बोहरा जी,  राजू पारख जी,  स्वतंत्र तिवारी जी, श्री कल्याण सिंह जी,  रुपेश जैन जी,  रविशंकर चंद्रवंशी जी, राजकुमार नेताम, मनोज बंजारे, अंजू शर्मा कुक्दुर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पार्वती सुनहले जी , जनपद सदस्य  थानेश्वर जायसवाल जी,  रविशंकर चंद्रवंशी जी, परमेश्वर चंद्रवंशी, महेन्द्र धृतलहरे सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन, आदिवासी समाज के प्रतिनिधिगण, समाज के सदस्यगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

केंद्र का बजट केवल आंकड़ों का मायाजाल, धरातल पर शून्य- भुनेश्वर पटेल

Next Post

शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और युवाओं पर केंद्रित बजट दूरदर्शी : गजाधर वर्मा

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति

September 21, 2026
स्मार्ट मीटर लगते ही हजारों में पहुंचा बिजली बिल, दशरंगपुर के ग्रामीण परेशान
छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर लगते ही हजारों में पहुंचा बिजली बिल, दशरंगपुर के ग्रामीण परेशान

September 19, 2026
जूनियर एशिया कप में चीन को हराने वाली कबीरधाम की बेटी गीता यादव का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़

जूनियर एशिया कप में चीन को हराने वाली कबीरधाम की बेटी गीता यादव का हुआ सम्मान

September 19, 2026
अंतरराष्ट्रीय मंच पर कबीरधाम का मान बढ़ाने वाली बेटी गीता यादव का जोरदार स्वागत
छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय मंच पर कबीरधाम का मान बढ़ाने वाली बेटी गीता यादव का जोरदार स्वागत

September 19, 2026
CGPSC में गड़बड़ी का आरोप, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार :- नवीन जायसवाल
छत्तीसगढ़

CGPSC में गड़बड़ी का आरोप, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार :- नवीन जायसवाल

September 17, 2026
सेवा संकल्प अभियान के बीच सड़कों पर बेसहारा मवेशिय:- युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी ज्ञानचंद साहू
छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के बीच सड़कों पर बेसहारा मवेशिय:- युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी ज्ञानचंद साहू

September 17, 2026
Next Post
शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और युवाओं पर केंद्रित बजट दूरदर्शी : गजाधर वर्मा

शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और युवाओं पर केंद्रित बजट दूरदर्शी : गजाधर वर्मा

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #भावना #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #trending #leteshnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #viralnews #CGPSC_ में _गड़बड़ी_का _आरोप #happybrathday #leteshnews #holinews #trending #kawardha nagarpalika #letesh #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #leteshnews #breakingnewd #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #nagarpalika kw #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #trending #leteshnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trendindnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #धरहर में #हरितालिका #बीजेपी #trending Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx भाजपा_सेवा_संकल्प_में _सड़कों_के_गड्ढे_भरे
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In