मुकेश झा भवानीपुर:- बलौदा बाजार पलारी। विकास खंड पलारी अखंड ब्राह्मण सेवा समिति पलारी के तत्वाधान में परशुराम जयंती की पावन पर्व पर शोभायात्रा निकल गया। जिसमें गायत्री मंदिर स्वास्थ्य केंद होऐ गांधी चौक नगर के चौक-चौराहा तक पदयात्रा करते हुए भगवान परशुराम की झांकी कीर्तन भजन करते हुऐ भ्रमण किये जिसमें महिला-पुरुष वह छोटे-छोटे बच्चे बढ़-चढ़कर भाग लिए उन्होंने भगवान परशुराम जी की झंडा एव छायाचित्र एवं फरसा हाथ में लिऐ भगवान परशुराम की जयकारा लगाते नगर भ्रमण किया जहां जगह-जगह भगवान परशुराम जी का नगर वासियों द्वारा पूजा अर्चना किया अपने परिवार एवं नगर की सुख समृद्धि की कामना करते हुए पूजा की।

गायत्री मंदिर में वरिष्ठ नागरिक पत्रकार प्रतिभावान छात्र छात्राएं शिक्षा एवं स्वस्थ्य के क्षेत्र में जो सेवा किए हुए हैं उनका भी सम्मान तिलक लगाकर श्रीफल एवं मोमेंटो प्रशस्ति पत्र से मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ नागरिक के द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें परिवेश तिवारी थानेदार ,शिक्षा के क्षेत्र में शेखराम शर्मा, टंकार शर्मा, मणि प्रसाद मिश्रा, यादव प्रसाद त्रिपाठी, रामायण तिवारी, शिव कुमार शर्मा, स्वास्थ्य विभाग गैंदलाल चौबे, मीडिया के क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार मुकेश झा, तोषन प्रसाद चौबे, ऋषभ चौबे प्रतिभावान छात्र-छात्राएं शिवम् शर्मा, श्रद्धा त्रिपाठी, अपूर्व मिश्रा, सृष्टि मिश्रा, टोपेश्वर मिश्रा,दीपांशु तिवारी,डॉ. श्रद्धा मिश्रा को सम्मानित किया गया सभा स्थल में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना करने के बाद अतिथियों को भी साल श्रीफल मग्नेटो तिलक लगाकर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सम्मान किया जिसमें मुख्य अतिथि कसडोल विधायक संदीप साहू की धर्मपत्नी सीमा साहू वरिष्ठ अतिथि पूर्व कृषक कल्याण बोर्ड सुरेंद्र शर्मा प्रदेश अध्यक्ष अखंड ब्राह्मण समाज योगेश तिवारी, जिलाअध्यक्ष श्याम शुक्ला, चित्रा तिवारी, विपिन बिहारी वर्मा हितेंद्र ठाकुर परिवेश तिवारी सुनील शर्मा उमाशंकर मिश्रा ,यश प्रभा पांडे धीरज मिश्रा आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सभी क्षेत्र में शिक्षक के रूप में देखा जाता है आप आप सभी सामाजिक बंधु सभी के सुख-दुख में एक साथ खड़े होकर काम करें जिससे हमारी एक पहचान बनेगी
शिक्षा के क्षेत्र में अपने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें ताकि ब्राह्मण समाज का नाम रोशन करें भगवान परशुराम की अनुरूप सत्य का काम करें। प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने कहा अखंड ब्राह्मण समाज सेवा सेवा समिति पलारी ने कम समय ही में पलारी की सभी गांव में घूम-घूम कर सामाजिक बंधु को समाज में जोड़ने का कार्य किए हैं वह बहुत ही सराहनीय योग्य है सदा ही संगठन जुड़कर कार्य करें जिससे सभी का भाईचारा बनायेगा । परिवेश तिवारी ने कहा कुटुंब बंधु से आग्रह है कि कोई भी कार्य संगठित होकर करें तो बड़ा सा बड़ा काम हो जाता है इसलिए हम सभी को मिलजुल कर कार्य करें जिससे समाज का कल्याण हो और देश एवं प्रदेश में हमारा समाज का नाम रोशन हो। अध्यक्ष उमा शंकर मिश्रा ने कहा कि आने वाले कल में जनेऊ संस्कार शादी विवाह आदि का आयोजन समाज के द्वारा रखा जाएगा जिससे हमारी सनातन धर्म की रीति रिवाज अनुरूप सभी सामाजिक बंधु मिलकर कार्य करेंगे जिससे बड़ा सा बड़ा कार्य आपके सहयोग से संपन्न हो जाएगा इसलिए हम सभी को एकता एवं संगठन से रहना है भगवान परशुराम जी की बताए हुए रास्ते पर चलना है।
कार्सयक्रम समापन के पश्चात स्वलपाहार एवं भोजन की व्यवस्था भी रखी गई थी। कार्यक्रम में भगवान परशुराम की झांकी देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे हुए थे जो की मनमोहन का केंद्र बना हुआ था इस अवसर पर अखंड ब्रह्मण सेवा समिति के सदस्य एवं सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।






