TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Friday, August 28, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
August 28, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया:- सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सरोकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार पांचवें वर्ष अमरकंटक में कांवड़ यात्रियों के लिए मेला मैदान (डोम) नया नगर पालिका परिसर, अमरकंटक, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में 30 जुलाई से संचालित निःशुल्क भोजन एवं विश्राम व्यवस्था का 24 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। इसके साथ इस वर्ष जलेश्वर महादेव मंदिर ग्राम डोंगरिया में भी पूरे सावन माह तक कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। अमरकंटक एवं डोंगरिया में इस वर्ष कुल 1,50,000 से अधिक शिव भक्तों और कांवड़ियों का आगमन हुआ जिनकी सेवा की गई और अमरकंटक में कठिन यात्रा के बाद कांवड़ियों ने विश्राम किया एवं अमरकंटक व डोंगरिया में भंडारे में सात्विक भोजन परोसा गया।

IMG 20260828 WA0002 IMG 20260828 WA0003 IMG 20260828 WA0004

विधायक भावना बोहरा द्वारा विगत पांच वर्षों से अमरकंटक में कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। इसका उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान सुविधा प्रदान करना और ‘सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है’ की भावना को साकार करना है। इस वर्ष अमरकंटक एवं जलेश्वर महादेव डोंगरिया में आयोजित भंडारे में कुल 1,50,000 से अधिक भोजन की थालियां कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को परोसा गया। इसी क्रम में डोंगरिया स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर में भी पूरे सावन माह तक विधायक भावना बोहरा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। इस दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों, कांवड़ यात्रियों एवं शिवभक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।

 

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भगवान महादेव की भक्ति के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जनसेवा और संस्कारों से जुड़ा दायित्व है। सावन माह में शिवभक्तों की सेवा करने का अवसर उन्हें लगातार पांचवें वर्ष प्राप्त हुआ, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि बिगत 5 वर्षों से कठिन यात्रा करके आने वाले हमारे कबीरधाम जिला के कांवड़ियों की सेवा करने के साथ साथ विगत 2 वर्षों से माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा करने का सौभाग्य भी माँ नर्मदा और भोलेनाथ जी के आशीर्वाद से मुझे मिला। मैं कबीरधाम जिले से पधारे समस्त कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं का आभार भी व्यक्त करती हूँ की हमें इस पुण्य का भागीदार बनने का अवसर प्रदान किया। हमारी धार्मिक सभ्यता के प्रसार एवं उसे संजोने में आप सभी का यह अतुलनीय योगदान हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा इसके साथ ही सनातन धर्म, संस्कृति उसकी गौरवशाली महिमा को भी पोषित तथा संरक्षित करने का कार्य करेगा।

 

उन्होंने आगे कहा कि इस दौरान हमारे इस प्रयास में भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यों ने दिन रात सेवाभाव से कांवड़ियों की सेवा की, उनकी हर जरूरतों का ध्यान रखा, उन्हें भोजन परोसा और उनकी कठिन यात्रा को सुगम बनाने के लिए निरंतर समर्पित रहें उनके इस भक्ति भाव एवं समर्पण के लिए मैं उनका अभिनंदन करती हूँ। इसके साथ ही प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से समाज सेवकों व पूरे कबीरधाम जिले की जनता ने अपना भरपूर सहयोग, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन हमें दिया और उनका यही अपार स्नेहरूपी आशीर्वाद से हमें यह कार्य करने का अवसर मिला जिसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूँ। अमरकंटक में कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं विश्राम सेवा का समापन तथा डोंगरिया के जलेश्वर महादेव मंदिर में पूरे सावन माह तक चले भंडारे ने एक बार फिर भक्ति के साथ सेवा और सेवा के साथ समर्पण की भावना को सार्थक किया।

Tags: #viralnews
ShareSendTweet
Previous Post

जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब
छत्तीसगढ़

जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब

August 26, 2026
पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
छत्तीसगढ़

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति

August 26, 2026
तस्वीर में एक तरफ अपनी मांग को लेकर बैठे अभ्यर्थी थे…  तो दूसरी तरफ उनके बीच बैठकर बात सुनते गृहमंत्री।
छत्तीसगढ़

तस्वीर में एक तरफ अपनी मांग को लेकर बैठे अभ्यर्थी थे… तो दूसरी तरफ उनके बीच बैठकर बात सुनते गृहमंत्री।

August 26, 2026
विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

August 26, 2026
किसानों की 8 सूत्रीय मांगों को लेकर समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने तहसीलदार कुंडा को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

किसानों की 8 सूत्रीय मांगों को लेकर समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने तहसीलदार कुंडा को सौंपा ज्ञापन

August 26, 2026
राम्हेपुर खुर्द में नाली के अभाव में सड़क पर जलभराव, घरों में घुस रहा बारिश का पानी
छत्तीसगढ़

राम्हेपुर खुर्द में नाली के अभाव में सड़क पर जलभराव, घरों में घुस रहा बारिश का पानी

August 23, 2026

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #trending #breakingnews #viralnews #breakingnews #viralnews #trendingnews #cgnewy #holinews #trending #kawardha nagarpalika #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #Sushan #त्योहार #sushantihar #kawardha #trending #viralkhabar #trending #leteshnews #viralnews #crimenews #trending #viralnews #viral #kawardha #trending # #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #टैग #viralnews #ब्रेकिंगन्यूज #viralnews #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews **#भावना_बोहरा #जन्मदिन #रक्तदान_शिविर #रणवीरपुर #भाजपा #किसान_मोर्चा #विनोद_चंद्रवंशी #जनसेवा #पंडरिया #हरहरमहादेव #जयश्रीराम** Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In