भवानीपुर/पलारी:- अखंड ब्राह्मण समाज पलारी के तत्वाधान में होने वाली 19 अप्रैल और 24 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रमों के लिए अखंड ब्राह्मण समाज पलारी के पदाधिकारियों ने कलेक्टर कुलदीप शर्मा से सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान पदाधिकारियों ने कलेक्टर को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा, पूजन-अर्चन एवं सांस्कृतिक सम्मान समारोह शिक्षक राजनीतिक समाज सेवा अन्य के क्षेत्र में जो व्यक्ति कार्य किए हैं उन्हें सम्मानित किया जाएगा अतिथियों द्वारा समाज के वरिष्ठ गण को भी सम्मान किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल होंगे।कलेक्टर श्री शर्मा ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं तथा प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। और क्षेत्र के बारे में जल्द से जल्द कर दीजएगी कहा इस अवसर पर समाज प्रमुख यशप्रभा पांडे, शीला शुक्ला, प्रीती झा, फाल्गुनी मिश्रा, स्वाती त्रिपाठी, गंजेश्वरी तिवारी समाज प्रमुख उमाशंकर मिश्रा, राहुल पांडे, मुकेश झा विनय शर्मा, यशवंत तिवारी, राजेश शर्मा, थानेश्वर प्रसाद मिश्रा, रिषभ चौबे, तोषन चौबे आदि समाज के प्रमुख उपस्थित थे।







