पंडरिया:- विधानसभा क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा द्वारा प्रारंभ की गई “भावना दीदी की साइंस की पाठशाला” पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के शासकीय एवं सरस्वती शिशु मंदिर में अध्ययनरत कक्षा 10 वीं सें 12 वी के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण विज्ञान शिक्षा उपलब्ध कराना, उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करना तथा आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना है।


आज का युग विज्ञान और प्रौद्योगिकी का है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), ड्रोन तकनीक, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, कोडिंग और डिजिटल नवाचार तेजी से शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, उद्योग और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे समय में विद्यार्थियों को इन आधुनिक विषयों की प्रारंभिक जानकारी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रदान करना भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप एक महत्वपूर्ण कदम है।

“भावना दीदी की साइंस की पाठशाला” के माध्


























































































































