TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Friday, September 4, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

39.38 करोड़ से अधिक की लागत से बहुप्रतीक्षित सुतियापाट जलाशय परियोजना का विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन, 17 गाँव के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
April 11, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
39.38 करोड़ से अधिक की लागत से बहुप्रतीक्षित सुतियापाट जलाशय परियोजना का विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन, 17 गाँव के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया:- किसानों की सुविधा के लिए संवेदनशील पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से क्षेत्र के किसानों को एक और बड़ी सौगात मिली है। सुतियापाट जलाशय परियोजना के आज भूमिपूजन से विधानसभा क्षेत्र के 17 गाँव के किसानों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई और उनके खेतों तक सिंचाई हेतु पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए इस परियोजना को लेकर किसानों और क्षेत्रवासियों में उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। 39 करोड़ 38 लाख 86 हजार रुपए की लागत से सुतियापाट जलाशय मध्यम सिंचाई परियोजना के बायीं तट मुख्य नहर का विस्तारीकरण तथा माइनर नहरों के निर्माण कार्य से पंडरिया विधानसभा के 17 गाँव जिसमें ग्राम बाजगुड़ा, खैरबना, दैहानडीह, पटपर, डोंगरिया, जमुनिया, रणजीतपुर, रणवीरपुर, सिंगारपुर, नवघटा, बीरेंद्रनगर, सुकतरा, रेंगाटोला, सिंघनगढ़, डुमरिया, दलसाटोला एवं नवापारा सहित आस-पास के हजारों गाँव के किसानों और 2916 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई हेतु पर्याप्त जल आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध होगी।

 

IMG 20260411 WA0077

 

भूमिपूजन के अवसर पर हजारों की संख्या में लाभान्वित ग्राम व आस-पास के किसानों ने समारोह में पहुंचकर विधायक भावना बोहरा एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

IMG 20260411 WA0078

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि वर्ष 2020 व उससे पहले तक, हमने इस नहर के लिए लगातार संघर्ष किया है। रणवीरपुर से सहसपुर तक हमने ट्रैक्टर, बैलगाड़ी और पैदल यात्रा की जिसमें क्षेत्र के किसान भाई-बहन और किसान संघ भी इस आंदोलन में मजबूती से साथ खड़ा रहा। आज उसी मेहनत, समर्पण और संघर्ष का परिणाम है कि सुतियापाठ, बड़ौदा, पड़कीपार, बाकेला, रेंगाबोड़ और अगर जैसे क्षेत्रों में 300 करोड़ रुपए से अधिक की सिंचाई योजनाओं को स्वीकृति मिली है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद इन योजनाओं को गति मिली और आज सभी जगह काम प्रारंभ हो चुका है। मेरे राजनीतिक जीवन में सुतियापाठ का यह संघर्ष इसलिए भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि मैंने यहीं से अपने पहले राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत की थी। मुझे गर्व है कि आप सभी के सहयोग और विश्वास से हम इस कार्य को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में सफल हुए हैं। इस परियोजना से क्षेत्र के हजारों किसान भाई-बहनों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी जिसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त करती हूँ। यह परियोजना केवल सिंचाई सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह किसान सशक्तिकरण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विस्तार, रोज़गार सृजन एवं पंडरिया विधानसभा के समग्र विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम है। लंबे समय से लंबित सिंचाई समस्या का समाधान कर यह योजना क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी।

 

उन्होंने कहा कि आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में जल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण, सिंचाई सुविधा के विस्तार और किसानों की समृद्धि को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रगति पर हैं जिससे आने वाले समय में क्षेत्र के किसानों को उसका लाभ मिलेगा। यह केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि किसानों के भविष्य, गाँवों की खुशहाली और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति की मजबूत नींव है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जल संचय की क्षमता कई गुना बढ़ेगी, किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की आपूर्ति होगी जिससे उत्पादन एवं उनकी आय में वृद्धि होगी। इससे जल संकट की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और क्षेत्र के किसानों को बारहमासी जल स्रोतों का लाभ प्राप्त होगा। निश्चित ही यह परियोजनाएं पंडरिया विधानसभा को कृषि के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगी।

 

भावना बोहरा ने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए बकेला के पास हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य एवं फिडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमाडलिंग कार्य एवं क्रांति जलाशय तथा देवसरा जलाशय के नहरों का रिमॉडलिंग, लाईनिंग तथा नहर विस्तारीकरण कार्य, महीडबरा जलाशय शीर्ष कार्य, नहर कार्य संरचनाओं का जीर्णोद्धार कार्य, आगर नदी पर ग्राम छीरपानी के पास एनीकट निर्माण और ग्राम अमनिया के कन्हैया नाला में एनीकट कम काजवे का निर्माण कार्य एवं उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति हेतु 78 करोड़ से अधिक की लागत से समूह जलप्रदाय योजना अंतर्गत सुतियापाट जलाशय सतही स्त्रोत से 54 गांवो में जल आपूर्ति हेतु रणवीर से मरका तक पाइप लाइन विस्तारीकरण कार्य को भी स्वीकृति मिली है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में जिस तत्परता से डबल इंजन भाजपा सरकार मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। किसानों के हित को सर्वोपरि रखकर उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बना रही है वह विकसित भारत का सशक्त प्रमाण है। आज पंडरिया विधानसभा के किसान भाई-बहनों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है।

 

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, जिला व जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Tags: #trending news
ShareSendTweet
Previous Post

नगर पालिका परिषद् पंडरिया समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने तय समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य और जनता की सुविधा को प्राथमिकता देने अधिकारीयों को दिए निर्देश

Next Post

जानकीवन धाम शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पूजा कर छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना की

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

कृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था और उत्साह का संदेश, डॉ. नंद कुमार चंद्रवंशी एवं विनोद चंद्रवंशी ने दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़

कृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था और उत्साह का संदेश, डॉ. नंद कुमार चंद्रवंशी एवं विनोद चंद्रवंशी ने दी शुभकामनाएं

September 3, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन

August 28, 2026
जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब
छत्तीसगढ़

जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब

August 26, 2026
पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
छत्तीसगढ़

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति

August 26, 2026
तस्वीर में एक तरफ अपनी मांग को लेकर बैठे अभ्यर्थी थे…  तो दूसरी तरफ उनके बीच बैठकर बात सुनते गृहमंत्री।
छत्तीसगढ़

तस्वीर में एक तरफ अपनी मांग को लेकर बैठे अभ्यर्थी थे… तो दूसरी तरफ उनके बीच बैठकर बात सुनते गृहमंत्री।

August 26, 2026
विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

August 26, 2026
Next Post
जानकीवन धाम शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पूजा कर छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना की

जानकीवन धाम शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पूजा कर छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना की

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #trending #breakingnews #viralnews #breakingnews #viralnews #trendingnews #cgnewy #holinews #trending #kawardha nagarpalika #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #Sushan #त्योहार #sushantihar #kawardha #trending #viralkhabar #trending #leteshnews #viralnews #crimenews #trending #viralnews #vira #trendingnews #viral #kawardha #trending # #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #टैग #viralnews #ट्रेडिंग #ब्रेकिंगन्यूज #viralnews #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In