TV10 MP CG
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Saturday, April 25, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

सांस्कृतिक स्वाभिमान का शंखनाद, पंडरिया में 165 आदिवासी नागरिकों की घर वापसी, विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया सम्मान

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
February 22, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
सांस्कृतिक स्वाभिमान का शंखनाद, पंडरिया में 165 आदिवासी नागरिकों की घर वापसी, विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया सम्मान
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया:-पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा में निरंतर सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार से लेकर आदिवासी एवं वनवासी संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में सार्थक प्रयास किये जा रहें हैं। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल क्षेत्रों से लगभग 165 आदिवासी परिवारों के सदस्यों ने अपने मूल धर्म एवं परंपराओं में पुनः आस्था व्यक्त करते हुए घर वापसी की। यह आयोजन ग्राम कुल्हीडोंगरी में प्राथमिक शाला के पास आयोजित संस्कृति गौरव सम्मान एवं अभिनंदन समारोह में संपन्न हुआ। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सभी लौटे हुए जनजातीय भाई-बहनों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके पैर पखारकर सम्मान प्रकट किया। यह क्षण सांस्कृतिक आत्मगौरव और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया।

 

IMG 20260222 WA0058

*सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु सतत प्रयास*

 

विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निरंतर सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा आदिवासी एवं वनवासी परंपराओं के संरक्षण की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। उनके जमीनी स्तर के कार्यों से वनांचल क्षेत्रों में निवासरत जनजातीय परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। साथ ही, भोले-भाले आदिवासी समाज को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने वालों के इरादों पर कड़ा प्रहार हो रहा है।

IMG 20260222 WA0060

*विधानसभा के अब तक 400 से अधिक आदिवासी नागरिकों की घर वापसी*

 

यह पहल केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है। इससे पूर्व भी विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में घर वापसी हुई है। नेऊर क्षेत्र के आसपास के गांवों से 115 नागरिक, कुई-कुकदुर क्षेत्र से 70 नागरिक एवं ग्राम दमगढ़ से 50 नागरिक और आज कुल्हीडोंगरी में 165 नागरिकों की वापसी के साथ, पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों से अब तक लगभग 400 से अधिक आदिवासी नागरिक अपने मूल धर्म और सांस्कृतिक जड़ों से पुनः जुड़े हैं। यह केवल आस्था नहीं, सांस्कृतिक अस्मिता और आत्मगौरव का अभियान है।

 

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र के लगभग 165 आदिवासी परिवारों के सदस्यों ने अपने मूल धर्म और परंपराओं में पुनः विश्वास व्यक्त करते हुए समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया है। यह केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि सांस्कृतिक अस्मिता, सामाजिक एकता और आत्मगौरव से जुड़ा व्यापक सामाजिक अभियान है। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी के कारण पूर्व में कुछ लोगों द्वारा प्रलोभन या दबाव के माध्यम से धर्मांतरण कराया गया। परंतु डबल इंजन भाजपा सरकार के आगमन के बाद विकास कार्यों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से वनांचल क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन आया है। निरंतर संवाद, जनसंपर्क, पारदर्शी विकास कार्यों और विश्वास निर्माण के प्रयासों ने ऐसा वातावरण बनाया है, जिससे जनजातीय परिवार पुनः अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर लौट रहें हैं।

 

विधायक भावना बोहरा ने बताया कि राज्य में धर्मांतरण पर रोक हेतु सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। आगामी विधानसभा बजट सत्र में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 रखा जाएगा। यह विधेयक धार्मिक स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार की रक्षा करेगा और प्रलोभन, दबाव या छलपूर्वक धर्म परिवर्तन की गतिविधियों को नियंत्रित करेगा। इसके साथ ही राज्य की सांस्कृतिक अस्मिता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित कर विकास के माध्यम से मुख्यधारा से जुड़ाव सुनिश्चित करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा वनांचल क्षेत्रों में विकास एवं रोजगार के अवसरों का विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब, 2 बाइक एम्बुलेंस, शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार, अधोसंरचना एवं विकास कार्य, जनजातीय परिवारों के लिए पीएम आवास, पीएम जनमन योजना के अंतर्गत पक्की सड़कों का निर्माण, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से लगातार यहां की तस्वीर बदल रही है। विधायक भावना बोहरा ने दोहराया कि सरकार का संकल्प है कि वनांचल का प्रत्येक परिवार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मानजनक जीवन से जुड़े। कुल्हीडोंगरी का यह आयोजन केवल घर वापसी नहीं, बल्कि सांस्कृतिक आत्मविश्वास और विकास के समन्वय का प्रतीक बन गया। वनांचल के जनजातीय परिवार आज अपनी परंपराओं से पुनः जुड़ते हुए विकास की मुख्यधारा में सहभागी बन रहे हैं यही इस पहल का मूल उद्देश्य है।

 

आयोजन में वरिष्ठ आदिवासी नेता श्री धनवा परस्ते जी ने भी उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए दूरस्थ व वनांचल क्षेत्रों में इन प्रयासों एवं कार्यक्रम के आयोजन के लिए विधायक भावना बोहरा को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे आदिवासी भाई-बहनों को पुनः उनकी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के लिए प्रयास में हम उनके साथ हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका इंदौरी अध्यक्ष  मित्रीन बाई मांडले जी, उपाध्यक्ष  जशवंत साहू जी,  उत्तम मार्सकोले जी, कुल्हीडोंगरी सरपंच  संजीव परस्ते जी,  रूपेश जैन जी,  नवल पांडेय जी,  खेम सिंह ठाकुर जी, मंडल अध्यक्ष  खिलेश्वर साहू जी,  नरेश साहू जी, जनपद अध्यक्ष  नंदिनी साहू जी,  स्वतंत्र तिवारी जी,  राजकुमार यादव जी,  थानेश्वर साहू जी, समस्त जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Image Description
Tags: #Breaking #news #viralnews
ShareSendTweet
Previous Post

पानी बचाओ-बानी बचाओ अभियान  हॉफ नदी के उद्गम स्थल से पदयात्रा शुरू

Next Post

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में नल जल योजना, स्थनीय रोजगार एवं उद्योग व महिला श्रमिकों के हित का उठाया मुद्दा

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

भवानीपुर के पास भीषण सड़क हादसा: रेत से भरी हाइवा और डीजल टैंकर की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल
छत्तीसगढ़

भवानीपुर के पास भीषण सड़क हादसा: रेत से भरी हाइवा और डीजल टैंकर की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल

April 22, 2026
महिलाओं का अपमान, कांग्रेस महिला विरोधी विचारधारा की पार्टी: विजय लक्ष्मी तिवारी
छत्तीसगढ़

महिलाओं का अपमान, कांग्रेस महिला विरोधी विचारधारा की पार्टी: विजय लक्ष्मी तिवारी

April 20, 2026
कवर्धा शहरवासियो को मिला सुव्यवस्थित चौपाटी की सौगात
छत्तीसगढ़

कवर्धा शहरवासियो को मिला सुव्यवस्थित चौपाटी की सौगात

April 20, 2026
धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब
छत्तीसगढ़

धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब

April 20, 2026
कबीरधाम में धान खरीदी घोटाला उजागर: पानी डालकर बढ़ाया वजन, जांच में 110 बोरी का अंतर
छत्तीसगढ़

कबीरधाम में धान खरीदी घोटाला उजागर: पानी डालकर बढ़ाया वजन, जांच में 110 बोरी का अंतर

April 19, 2026
महिला आरक्षण बिल पर विपक्षी पार्टियों ने भारत की प्रत्येक महिला के सम्मान और अधिकारों के साथ अन्याय किया : भावना बोहरा
छत्तीसगढ़

महिला आरक्षण बिल पर विपक्षी पार्टियों ने भारत की प्रत्येक महिला के सम्मान और अधिकारों के साथ अन्याय किया : भावना बोहरा

April 18, 2026
Next Post
विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में नल जल योजना, स्थनीय रोजगार एवं उद्योग व महिला श्रमिकों के हित का उठाया मुद्दा

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में नल जल योजना, स्थनीय रोजगार एवं उद्योग व महिला श्रमिकों के हित का उठाया मुद्दा

Tags

#bajatsatra #Breakin #news #breaking #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breakingnews #breakingnews #poejan #leteshnews #viralnews #trendingnews #kawardhachhattigarh #breakingnews #viralnews #cgnews #kawardhanews #akhbar #coungress #duptycm #raipurnews #latestnewscg #chunaw2025 #kawardha #trend #viral #googlepage #cm #विष्णु #holinews #trending #JAGNATH YATRA #MANDLLA #JAGNATH YATRAB #Kawardha #Kabirdham #EducationMatters #Anganwadi #SchoolDevelopment #CGNews #LocalNews #GroundReport #Infrastructure #StudentsSafety #VillageDevelopment #BreakingNews #kawardha #mahashivratry #india #viral #trend #cg #mp #news #chhatrapatyshivajijayanti #viral #trend #cgmp #news #nsui #rodaxident #cgnews #viral #trend #mpcg #jangirchapa #susiden #trending news #viral khabar #viralnews #viralnews #breaking #viralnews #trending #Viral news #trendingnees #viralnews #trendingnews #Viralnews #trending news #viralnewstrending #wiralnews #trendingnews #आकाशी #बिजली #b #एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान: धरहर ग्राम पंचायत में हरियाली का नया अध्याय #टैग्स: #CMविष्णु_देव_साय #जीएसटी_विभाग #तबादले #गुड_गवर्नेंस #पारदर्शिता #निष्पक्षता #जनहित_कारी_नीति #छत्तीसगढ़_समाचार #BreakingNews #GovernmentReforms #GSTReforms #ChhattisgarhNews #ट्रेडिंग #viralnews #kawardha #दुर्ग_चोरी #सराफा_कारोबारी #चोरी_का_खुलासा #पुलिस_कार्रवाई #गहनों_की_चोरी #मेटल_डिटेक्टर #न्यूज #videsh #बाहपानी #कुकदूर #राजधानी_एक्सप्रेस #रेलवे_सुरक्षा #पत्थरबाजी #RPF_गिरफ्तारी #भोपाल_समाचार #ट्रेन_हमला #यात्री_सुरक्षा #रेलवे_नशाखोरी #BreakingNews #हरीश_साहू #नेशनल_अवार्ड #भारत_मंडपम #नई_दिल्ली #जनसेवक_सम्मान #राष्ट्रीय_सम्मान #HarishSahu #NationalAward2025 #PrideOfIndia #जनसेवा_का_सम्मान **#जयश्रीराम #हिंदू_योद्धा #सनातनी** Breaking News \#रक्तशक्ति\_महाअभियान #एनीमिया\_मुक्त\_गौरेला #महिला\_स्वास्थ्य #धरहर\_जागरूकता\_रैली #GPM\_स्वास्थ्य भिंड से ग्वालियर रेफर मध्यप्रदेश में कोरोना से एक और महिला की मौत स्वास्थ्य विभाग रहा अनजान
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In