कबीरधाम:- जिले के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 की सदस्य प्रतिनिधि ललिता रूपसिंह धुर्वे ने होलिका दहन एवं होली पर्व के पावन अवसर पर अपने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, सौहार्द और खुशहाली का संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का त्योहार है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर रिश्तों में नई मिठास घोलने और समाज में एकता की भावना को मजबूत करने का अवसर देता है।

ललिता धुर्वे ने अपने संदेश में कहा कि होलिका दहन हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है, वहीं होली का रंग जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मकता भरता है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाएं।
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार की असली खुशी तभी है, जब हर चेहरा मुस्कुराए और समाज में प्रेम का रंग घुले।
अंत में उन्होंने कामना की कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली के रंग भर दे तथा पूरा क्षेत्र आनंद और उत्साह से सराबोर हो जाए।







