कबीरधाम:- जिले के जनपद सदस्य एवं संचार एवं संकर्म स्थायी समिति सदस्य स/लोहारा 15, साथ ही भाजपा ओबीसी मोर्चा रणवीरपुर मंडल के पूर्व महामंत्री दिनेश विश्वकर्मा ने समस्त क्षेत्रवासियों को होलिका दहन एवं होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक पर्व है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने और समाज में एकता एवं सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

दिनेश विश्वकर्मा ने सभी से सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की अपील करते हुए कहा कि रंगों के इस पावन पर्व पर सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ मिलकर खुशियां मनाएं और समाज में सकारात्मक संदेश दें।
उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।







