TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Monday, August 24, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

कवर्धा को मिली एक और ऐतिहासिक सौगात

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
February 17, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
कवर्धा को मिली एक और ऐतिहासिक सौगात
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा:- कवर्धा विधायक  उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के प्रयासों से कबीरधाम में खुलेगी क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला

IMG 20250905 WA0082

 

छत्तीसगढ़ राज्य अपराधों की जांच और न्यायिक प्रक्रिया को अधिक वैज्ञानिक और सशक्त बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम रखने जा रहा है। कल दिनांक 06 सितंबर 2025 को कबीरधाम जिले में प्रदेश की 5वीं क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ होने जा रहा है।

http://tv10mpcg.com/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250905-WA0083.mp4

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में तथा कवर्धा के क्षेत्रीय विधायक व  उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री  विजय शर्मा जी के विशेष प्रयासों से यह प्रयोगशाला स्थापित हो रही है। प्रदेश में न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशालाओं के विस्तार का यह क्रम श्री विजय शर्मा जी की सक्रियता और दूरदर्शी दृष्टिकोण का परिणाम है।

IMG 20250905 WA0080

अपराधों की जांच में वैज्ञानिक आधार की अनिवार्यता को समझते हुए उन्होंने इस दिशा में लगातार पहल की है। उनके सतत प्रयासों से राज्य में अपराध न्याय प्रणाली को तकनीकी मजबूती मिल रही है।IMG 20250905 WA0081

 

शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर  उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता  सांसद राजनांदगांव  संतोष पांडे जी द्वारा की जाएगी एवं पंडरिया विधायक  भावना बोहरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 

 

राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशालाओं का कार्य केवल अपराधों से संबंधित साक्ष्यों का परीक्षण करना ही नहीं है, बल्कि यह अपराध न्याय प्रणाली की रीढ़ की हड्डी के समान है। हत्या, डकैती, बलात्कार, साइबर अपराध, आर्थिक अपराध, नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे मामलों में वैज्ञानिक परीक्षण के बिना न्यायिक प्रक्रिया अधूरी मानी जाती है।

 

नव स्थापित कबीरधाम प्रयोगशाला में आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता से—

 

• घटनास्थलों से प्राप्त रक्त, डीएनए, बाल, रेशे, फिंगरप्रिंट, हथियार, गोली-बारूद और नशीले पदार्थों जैसे सूक्ष्मतम साक्ष्यों का परीक्षण त्वरित गति से होगा।

 

• पुलिस विवेचकों को वैज्ञानिक रिपोर्ट मिलने में होने वाली देरी समाप्त होगी।

 

• न्यायालयों में समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत होने से दोषसिद्धि दर में वृद्धि होगी।

 

• अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाना संभव होगा, जिससे समाज में अपराध के प्रति भय और कानून के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

 

प्रदेश में स्थापित प्रयोगशालाओं का अब तक का अनुभव यह साबित कर चुका है कि जहां वैज्ञानिक रिपोर्ट समय पर उपलब्ध होती है, वहां न्यायिक प्रक्रिया न केवल तेज होती है बल्कि अधिक पारदर्शी भी होती है। कबीरधाम में प्रयोगशाला स्थापित होने से जिले और आसपास के बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-मंडई एवं मुंगेली जिले भी लाभान्वित होंगे।

 

उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री  विजय शर्मा जी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए हमेशा वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया है। उनके प्रयासों से प्रदेश की सभी प्रयोगशालाओं को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि न केवल पुलिस विभाग बल्कि आबकारी, वन विभाग, एसीबी, एफओडब्ल्यू एवं केंद्रीय एजेंसियों (CBI, ED, DRI, NCB, IB) से प्राप्त प्रकरणों का भी परीक्षण राज्य की प्रयोगशालाओं में हो सके।

 

उप मुख्यमंत्री महोदय  विजय शर्मा जी की पहल से जिला स्तर पर सीन ऑफ क्राइम यूनिटों की स्थापना और वहां वैज्ञानिक अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। अब कबीरधाम प्रयोगशाला के प्रारंभ होने से इन यूनिटों की कार्यक्षमता और बढ़ेगी। विवेचकों को घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक मार्गदर्शन मिलेगा और अपराध जांच प्रक्रिया और अधिक प्रभावी हो जाएगी।

 

कबीरधाम में प्रयोगशाला की स्थापना से—

 

• प्रदेश में वैज्ञानिक जांच सुविधाओं का दायरा और व्यापक होगा।

 

• छोटे जिलों के प्रकरण भी बड़े महानगरों जैसी वैज्ञानिक सुविधा से जांचे जाएंगे।

 

• समय और संसाधनों की बड़ी बचत होगी।

 

• जनता को न्यायालयों में त्वरित न्याय प्राप्त होगा।

 

यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि यह प्रयोगशाला कबीरधाम जिले के लिए एक बड़ी सौगात है। माननीय मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व और कवर्धा विधायक  उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा जी के अथक प्रयासों से प्रदेश में न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशालाओं का यह विस्तार अपराध नियंत्रण और न्याय व्यवस्था की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

ShareSendTweet
Previous Post

ऐंठी में धूमधाम से हुआ श्रीगणेश विसर्जन, जयकारों से गुंजा वातावरण

Next Post

पूर्व छात्र मिलन समारोह का भव्य आयोजन : आचार्य पंथ श्री गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कवर्धा

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

पांडातराई में सत्ता के रसूख के आगे कानून बौना? गौ सेवा आयोग अध्यक्ष के भाई-भतीजों पर जानलेवा हमले का आरोप, 9 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली
कवर्धा

पांडातराई में सत्ता के रसूख के आगे कानून बौना? गौ सेवा आयोग अध्यक्ष के भाई-भतीजों पर जानलेवा हमले का आरोप, 9 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली

June 21, 2026
सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत
कवर्धा

सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत

June 4, 2026
बीकॉम तृतीय वर्ष अंग्रेज़ी परीक्षा में सिलेबस से बाहर प्रश्न: NSUI ने उठाई आवाज, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन
कवर्धा

बीकॉम तृतीय वर्ष अंग्रेज़ी परीक्षा में सिलेबस से बाहर प्रश्न: NSUI ने उठाई आवाज, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

March 30, 2026
ब्लैकमेलिंग बनी सत्यम की हत्या की वजह
कवर्धा

ब्लैकमेलिंग बनी सत्यम की हत्या की वजह

March 16, 2026
महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम कामठी में पंडरिया विधायक भावना बोहरा संग श्रद्धालु 151 पार्थिव शिवलिंग में एक साथ करेंगे रुद्राभिषेक
कवर्धा

महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम कामठी में पंडरिया विधायक भावना बोहरा संग श्रद्धालु 151 पार्थिव शिवलिंग में एक साथ करेंगे रुद्राभिषेक

February 13, 2026
मानस मिश्रा पुनः बने ABVP के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक
कवर्धा

मानस मिश्रा पुनः बने ABVP के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक

February 17, 2026
Next Post
पूर्व छात्र मिलन समारोह का भव्य आयोजन : आचार्य पंथ श्री गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कवर्धा

पूर्व छात्र मिलन समारोह का भव्य आयोजन : आचार्य पंथ श्री गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कवर्धा

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #breaking #breaking #news #trendingnews #breaking #trending #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #trendingnews #virapnews #breakingnews #viralnews #breakingnews #viralnews #trendingnews #cgnewy #holinews #trending #kawardha nagarpalika #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #riyakesharwani #trending #viralmmews #10toppar #letshnews #Sushan #त्योहार #sushantihar #kawardha #trending #viralkhabar #trending #leteshnews #viralnews #crimenews #trending #viralnews #viral #kawardha #trending # #viralbreaking #leteshnews #trending #viralkhabre #trendingkhabre #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #टैग #viralnews #ट्रेडिंग #ब्रेकिंगन्यूज #viralnews #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In