मुकेश झा रिपोर्टर भवानीपुर:- शासकीय नवीन महाविद्यालय वटगन में छात्र-छात्राओं को बतलाया गया साइबर क्राइम यतायात कानूनी कार्यवाही के संदर्भ में बड़ी ही विस्तार से बतलाया थाना प्रभारी हेमंत पटेल व सुखदेव सेन ने कि आज की स्थिति में हमें संभाल कर चलना चाहिए क्योंकि आऐ दिन अपराध दिनों दिन बढ़ती जा रही है।


इसलिए हमें सावधानी पूर्वक रहना चाहिऐ मोबाइल द्वारा यदि कोई ओ टी पी खाता यह अन्य जानकारी यदि कोई अनजान व्यक्ति मांग रहा हो उसे कभी भी नहीं बतलाना चहिऐ ऐसे करने से हमें और हमारे परिवार को बड़ा ही नुकसानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि हमारे आधार कार्ड से सभी लिंक है

कई जगह ऐसे देखने को मिला है कि उनके खाते से पैसा बाहर निकल गया और उनको पता ही नहीं इसलिए आप सभी सावधानी से रहे यदि आपको खाता के सदर्भ में कोईभी जानकारी संबंधित बैंक जाकर वहां से संबंधित कर्मचारी पूछताछ कर सकते हैं

और कोई भी अनजान व्यक्ति से न पूछताछ करें नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।यातायात के संदर्भ में उन्होंने कहा कि आप सभी लाइसेंस बीमा पेपर हेलमेट साथ में लेकर ही चले और बाइक में दो सवारी ही करें आप हमेशा सतर्क होकर बाइक चलाएं कभी-भी शराब का सेवन कर बाइक नहीं चलनी चाहिए इससे आऐ दिन दुर्घटना देखने को मिल रही है जिससे हमारे परिवार को दुख झेलना पड़ता है हमेशा अपनी साइट पर गाड़ी को चलाना चाहिऐ गाड़ी चलाते समय मोबाइल से कोई भी बात नहीं करनी चाहिऐ यदि आपकी मोबाइल पर फोन आ रही है तो गाड़ी को किनारे लगाकर आप बात कर सकते हैं। अपने साथ अपनी गाड़ी की पेपर और बीमा पेपर साथ लेकर ही चलना चाहिये सदैव हमें यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है ऐसे करने से हमें हम और हमारे परिवार सुरक्षित रहेंगे। सोशल मीडिया मैं आपत्तिजनक फोटो या वीडियो कभी भी सांझ नहीं करना चाहिये अभी आए दिन देखने को मिल रहा है कि इससे बड़ी-बड़ी घटनाएं घटित हो रही है हम सभी को संवैधानिक रूप से रहना चाहिए जिससे हमारी मर्याद रहेगी और हमारे परिवार व क्षेत्र के लोग हमारी प्रशंसा करेंगे इसलिए हमें मोबाइल का उपयोग सही कार्य पर ही करनी चाहिए उसे हम सुरक्षित भी रहेंगे।

छात्र-छात्राओं ने भी संबंधित विभाग की जानकारी पूछी की डॉक्टर पुलिस फौजी मजिस्ट्रेट आईपीएस तहसीलदार पटवारी शिक्षक बनने के लिए हमें क्या करना होगा जिससे हमें यह पोस्ट हासिल हो उसके संदर्भ क्रमशः बतलाया कि हमें हमारी शिक्षा को विशेष ध्यान देना चाहिये जिससे हमारी मन में जो सोच कर रखे हैं कि हमें उसे पोस्ट को हासिल करना है तो अवश्य हमें प्राप्त होगी पढ़ाई लिखाई के साथ खेलकूद पर भी ध्यान रखना चाहिए शारीरिक मनसिक स्वस्थ रहेंगे। आप सभी छात्र-छात्राएं अपनी विद्यालय समय पर आना-जाना करें और यदि कोई समस्या हो तो अपने शिक्षक या मुझे बतलाएं जिससे समस्या का निराकरण हो और सभी अपने लक्ष्य को पढ़ाई लिखाई कर प्राप्त कर सके इस अवसर पर प्राचार्य चंद्रकांत जलहरे , कार्यक्रम अधिकारी राम प्रकाश जोशी, शैलेन्द्र वर्मा, प्रवीण पैकरा, सहायक उमेश श्रीवास, पुष्पा वर्मा, नोहर सिंह, लिमेश वर्मा, शुभम सिंह,
पत्रकार गण मुकेश झा, नील कमल आजाद,फागुराम सेन, संजू साहु, कुश अग्रवाल, पूर्व छात्र कुनाल सेन, रोहित साहू, शिवा कन्नौजे, नीरज पटेल , लीलाधर , शशि जलछतरी महाविद्यालय के छात्र नेहा बघेल, गुलशन साहू, चितेश्वर, कमलेश, कंचन, सुखसागर, रविन्द्र पटेल, आदि छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


























































































































