कवर्धा (कबीरधाम):– वीर सावरकर भवन में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों, विशेषकर संसद एवं विधानसभा में 33% आरक्षण के प्रावधान, के प्रति आभार व्यक्त करना था।

सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों को साकार करने की दिशा में इस कदम को ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक हस्ताक्षर अभियान चलाकर अपने समर्थन और सहमति को व्यक्त किया तथा भारत की संसद और प्रधानमंत्री के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की धर्मपत्नी रश्मि शर्मा, राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे की धर्मपत्नी रेखा पांडे सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी, भाजपा उपाध्यक्ष देव कुमारी चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष सतविंदर आहूजा, जिला महिला मोर्चा महामंत्री नीतू शर्मा, गौरी साहू, जिला उपाध्यक्ष सरोजिनी ठाकुर, नीतू मिश्रा, पुष्पा पांडे सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इसके अलावा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षों में पंडरिया की अंजू शर्मा, कवर्धा ग्रामीण की पुष्पा चंद्रवंशी, बोड़ला की विद्या श्रीवास्तव, भोरमदेव की ममता साहू तथा पंडरिया तराई की रेखा पनागर सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य अनूप गुप्ता, सीमा केसरवानी एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी मातृशक्तियों ने एकजुट होकर महिला सशक्तिकरण के इस ऐतिहासिक निर्णय के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को आगे बढ़ाने का
संकल्प लिया।







