TV10 MP CG
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Sunday, September 6, 2026
  • Login
Advertisement
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

पंडरिया शक्कर कारखाने में रिकॉर्ड समय में हुआ गन्ने की एफ.आर.पी का भुगतान, विधायक भावना बोहरा ने कहा “हमारी नीति स्पष्ट, हमारी नीयत साफ”

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
July 16, 2026
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
पंडरिया शक्कर कारखाने में रिकॉर्ड समय में हुआ गन्ने की एफ.आर.पी का भुगतान, विधायक भावना बोहरा ने कहा “हमारी नीति स्पष्ट, हमारी नीयत साफ”
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया:-  विधानसभा क्षेत्र के हजारों गन्ना उत्पादक किसानों के लिए बड़ी राहत और खुशी की खबर है। क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों और किसानों के हितों के प्रति उनकी संवेदनशील प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, पंडरिया द्वारा आज 18.97 करोड़ रुपये की शेष एफ.आर.पी. राशि का भुगतान जारी कर दिया गया। इसके साथ ही पेराई सत्र 2025-26 में किसानों से खरीदे गए गन्ने की एफ.आर.पी. राशि का शत-प्रतिशत भुगतान पूर्ण हो गया है। राज्य सरकार की स्पष्ट निति और विधायक भावना बोहरा के प्रयासों तथा किसानों से किये अपने वादे को पूरा करते हुए रिकॉर्ड समय में पंडरिया शक्कर कारखाना के किसानों को उनके खतों में एफ.आर.पी. के पूर्ण भुगतान की राशि हस्तांतरित होने से पंडरिया विधानसभा के गन्ना विक्रेता किसानों में उत्साह और हर्ष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया और उन्होंने इस सौगात के लिए विधायक भावना बोहरा एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

IMG 20260716 WA0128

कारखाना के प्रबंध संचालक यू.के. कौशिक ने बताया कि पेराई सत्र 2025-26 में केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित 329.05 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदी की गई थी, जिसके एवज में किसानों को कुल 40.05 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना था। इसमें से 21.07 करोड़ रुपये का भुगतान पूर्व में किया जा चुका था, जबकि शेष 18.97 करोड़ रुपये का भुगतान आज 4,961 गन्ना विक्रेता किसानों के खातों में जारी कर दिया गया। यह भुगतान 21 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को जारी किया गया है। कारखाना प्रबंधन ने यह भी जानकारी दी कि सत्र की शेष रिकवरी राशि का भुगतान भी शीघ्र किया जाएगा।

 

*पिछले 5 वर्षों में सबसे तेज एफ.आर.पी. भुगतान*

 

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, पंडरिया में इस वर्ष किसानों को एफ.आर.पी. राशि का पूर्ण भुगतान 15 जुलाई तक कर दिया गया, जो पिछले 5 वर्षों में सबसे तेज भुगतान है। इससे पहले सत्र 2021-22 में 12 सितंबर 2022, सत्र 2022-23 में 14 अगस्त 2023, सत्र 2023-24 में 19 सितंबर 2024, सत्र 2024-25 में 18 अक्टूबर 2025 को किया गया था और पांचवें वर्ष में सत्र 2025-26 में 15 जुलाई 2026 को किसानों को रिकॉर्ड समय में पूर्ण भुगतान किया गया। यह उपलब्धि किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली पंडरिया विधायक भावना बोहरा की सक्रिय पहल और निरंतर प्रयासों से हुआ है।

 

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने समस्त गन्ना किसानों को बधाई देते हुए कहा कि किसानों का हित हमारी प्राथमिकता है और उनके अधिकारों के लिए हमारी निति स्पष्ट और नियत साफ़ है, क्योंकि हमारे किसान भाई-बहन पंडरिया विधानसभा की अर्थव्यवस्था और समृद्धि की सबसे मजबूत नींव हैं। उन्हें उनकी फसल का पूर्ण भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के इस विषय को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कारखाना प्रबंधन और शासन स्तर पर हमने लगातार संवाद किया और आज पंडरिया विधानसभा के गन्ना किसानों को रिकॉर्ड समय में एफ.आर.पी. का पूर्ण भुगतान उनके खतों में हस्तांतरित कर दी गई है। हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि हमारे किसानों को उनके परिश्रम का पूरा सम्मान मिले। इसी भावना के साथ लगातार प्रयास किए गए, जिसका परिणाम है कि इस वर्ष पहली बार पिछले 5 वर्षों की तुलना में सबसे कम समय में एफ.आर.पी. का शत-प्रतिशत भुगतान संभव हो सका।

 

भावना बोहरा ने कहा कि किसान आर्थिक रूप से मजबूत होगा तभी गांव मजबूत होंगे और गांव मजबूत होंगे तो प्रदेश भी समृद्ध बनेगा। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और किसानों को उनका पारिश्रमिक अधिकारी देने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसानों के हितों से जुड़े प्रत्येक विषय को शासन एवं प्रशासन तक पहुंचाने व उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेंगी तथा शेष रिकवरी राशि का भुगतान भी जल्द से जल्द सुनिश्चित कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Tags: #leteshnews #viralnews
ShareSendTweet
Previous Post

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की ‘साइंस पाठशाला’ का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष मान. डॉ.रमन सिंह ने किया शुभारंभ, सरकारी स्कूलों के बच्चे सीखेंगे AI, ड्रोन और रोबोटिक्स”

Next Post

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में गन्ना किसानों के हितों के संरक्षण, समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने एवं गन्ना उद्योग के सुदृढ़ीकरण हेतु सदन का किया ध्यानाकर्षण

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

कृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था और उत्साह का संदेश, डॉ. नंद कुमार चंद्रवंशी एवं विनोद चंद्रवंशी ने दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़

कृष्ण जन्माष्टमी पर आस्था और उत्साह का संदेश, डॉ. नंद कुमार चंद्रवंशी एवं विनोद चंद्रवंशी ने दी शुभकामनाएं

September 3, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन

August 28, 2026
जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब
छत्तीसगढ़

जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब

August 26, 2026
पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
छत्तीसगढ़

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति

August 26, 2026
तस्वीर में एक तरफ अपनी मांग को लेकर बैठे अभ्यर्थी थे…  तो दूसरी तरफ उनके बीच बैठकर बात सुनते गृहमंत्री।
छत्तीसगढ़

तस्वीर में एक तरफ अपनी मांग को लेकर बैठे अभ्यर्थी थे… तो दूसरी तरफ उनके बीच बैठकर बात सुनते गृहमंत्री।

August 26, 2026
विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

August 26, 2026
Next Post
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में गन्ना किसानों के हितों के संरक्षण, समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने एवं गन्ना उद्योग के सुदृढ़ीकरण हेतु सदन का किया ध्यानाकर्षण

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में गन्ना किसानों के हितों के संरक्षण, समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने एवं गन्ना उद्योग के सुदृढ़ीकरण हेतु सदन का किया ध्यानाकर्षण

Tags

#bhawanabohraleteshnews #bjp #breaking #breaking #news #trendingnews #Breaking #news #viralnews #breaking #viralnews #breakingleteshnews #breakingnews #breakingnews #trending #breakingnews #viralnews #breakingnews #viralnews #trendingnews #cgnewy #holinews #trending #kawardha nagarpalika #letesh #Letesh #leteshnews #Letesh #viralnews #trending #leteshnews #Leteshnews #breakingnews #leteshnews #trending #leteshnews #trending #news #leteshnews #viral khabar #leteshnews #viralnews #leteshnews #viralnews #trending #Leteshnews #viralnews #trendingnews #leteshnews #viralnews #ट्रेंडिंगन्यूज #leteshnews #ट्रेंडिंगन्यूज #viralnews #pandriya #viralnews #trending #pandriyamla #Sushan #त्योहार #sushantihar #kawardha #trending #viralkhabar #trending #leteshnews #viralnews #crimenews #trending #viralnews #vira #trendingnews #viral #kawardha #trending # #viralnews #viralnews #godsamaj #leteshnews #viralnews #trending #viralnews #trendingnews #viralnews #trendingnewsleteshnews #टैग #viralnews #ट्रेडिंग #ब्रेकिंगन्यूज #viralnews #लेटेशन्यूज #Viralnews #trendingnews Breaking News Leteshnews #viralnews #trendingnewx
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In