कवर्धा:-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कवर्धा के पूर्व विधायक अशोक साहू को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पार्टीजनों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा और सशक्त होगा तथा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और मिठाइयां बांटीं।


























































































































